एंटरटेनमेंट

दिव्यांका त्रिपाठी के पति की आपबीती सुनकर रह जाएंगे हैरान, बेटी संग सुनाई अपनी दास्तां

Deepali Porwal  |  Apr 26, 2019
दिव्यांका त्रिपाठी के पति की आपबीती सुनकर रह जाएंगे हैरान, बेटी संग सुनाई अपनी दास्तां

‘ये है मोहब्बतें’ फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) के पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) छोटे पर्दे के हैंडसम हंक्स में से एक हैं। वे कभी अपने सीरियल तो कभी दिव्यांका के प्रति अपने प्यार को ज़ाहिर करने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। खैर, इस बार वे किसी दूसरे कारण से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी आपबीती सुनाकर सबको हैरान कर दिया है।

किचन में छाया जलवा

इन दिनों शो ‘किचन चैंपियन’ (Kitchen Champion) में टीवी सेलेब्स का जलवा छाया हुआ है। पार्थ समथान (Parth Samthaan) की कुकिंग स्किल्स देखने के बाद अब इस किचन में दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया अपनी मां मंजू दहिया और बहन रिया दहिया (Riya Dahiya) के साथ एंट्री ले चुके हैं।

खाना बनाने के बेहद शौकीन हैं कसौटी जिंदगी की फेम पार्थ समथान

इस शो की शूटिंग की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें दहिया फैमिली के खूबसूरत मोमेंट्स को कैप्चर किया गया है। विवेक की उनकी मम्मी और बहन के साथ बॉण्डिंग देखने लायक है। सेट पर तीनों ने खाना बनाने के साथ ही जमकर मस्ती भी की।

दिव्यांका की ‘बेटी’ भी बनीं हिस्सा

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं, जिनके तीन बच्चे हैं। इसी सीरियल में उनकी बड़ी बेटी रूही भल्ला की भूमिका अदा करने वाली अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) भी अपनी ऑनस्क्रीन मां (दिव्यांका त्रिपाठी) के पति (विवेक दहिया) के साथ किचन शेयर करते हुए नज़र आईं।

इस मौके पर अदिति के साथ उनकी मां बीना भाटिया भी मौजूद थीं। गौरतलब है कि ऑनस्क्रीन स्ट्रॉन्ग बॉण्डिंग होने के साथ ही अदिति ऑफस्क्रीन भी विवेक और दिव्यांका के काफी क्लोज़ हैं।

कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे विवेक

बॉलीवुड व टीवी सेलेब्स को अक्सर कास्टिंग काउच (casting couch) का शिकार होना पड़ता है, खासकर जब इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर न हो। कुछ ऐसा ही हुआ था दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया के साथ भी।

चंडीगढ़ से जब वे अपनी किस्मत आज़माने के लिए मुंबई आए थे तो एक ऐक्टिंग कोऑर्डिनेटर ने उनसे कहा था कि इस इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए उन्हें पैसे देने पड़ेंगे या लोगों को ‘खुश’ करना पड़ेगा। इस पर विवेक ने उस व्यक्ति से कहा था कि वे संघर्ष कर लेंगे मगर गलत रास्ता नहीं चुनेंगे।

बॉडी शेमिंग और कास्टिंग काउच पर खिचड़ी फेम रिचा भद्रा का खुलासा

ये भी पढ़ें :

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया विवेक दहिया की फैन को मुंहतोड़ जवाब

मालदीव में विवेक दहिया संग हैं दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी के घर में आया नया मेहमान

अब सिंगर बनना चाहती हैं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी ने दी पति को जान से मारने की धमकी

Read More From एंटरटेनमेंट