एंटरटेनमेंट

दिव्यांका त्रिपाठी हुईं मगरमच्छ के हमले का शिकार, चेहरे पर जख्मों के साथ शेयर की तस्वीर

Supriya Srivastava  |  Jul 21, 2021
Divyanka Tripathi dangerous crocodile stunt in Khatron Ke Khiladi shared picture with wounds on her face, दिव्यांका त्रिपाठी हुईं मगरमच्छ के हमले का शिकार
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। फैंस उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल देखना काफी पसंद करते हैं। उनकी छोटी से छोटी बात पर भी फैंस की पैनी नजर रहती है। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी के 15 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पिछले महीने ही दिव्यांका त्रिपाठी कलर्स टीवी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग करके वापस घर आई हैं। शूटिंग पूरी होने बाद अब शो टीवी पर भी नजर आने लगा है। इसी के शो के कंटेस्टेंट्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये शो से जुड़े अनुभव भी साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी ने भी शो के एक स्टंट के दौरान मगरमच्छ के हमले से घायल अपनी एक तस्वीर शेयर की है। 
https://hindi.popxo.com/article/divyanka-tripathi-all-set-to-star-in-bade-acche-lagte-hain-season-2-in-hindi-957425
इस साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग केपटाउन में हुई है। यहां सभी कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट्स को अंजाम दिया है। ऐसे ही एक स्टंट के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी मगरमच्छ के हमले की शिकार हो गईं। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर और कलाई पर जख्मों के निशान नजर आ रहे हैं। ये जख्म उन्हें मगरमच्छ के साथ एक स्टंट करने के दौरान मिले।

इस तस्वीर में दिखाई देने वाले अपने जख्मों के बारे में बताते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “मैं कुदरत से इतना प्यार करती हूं कि मगरमच्छ के लेदर का इस्तेमाल नहीं करती हूं। इसके बजाए मैं मगरमच्छ के दांत का निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे का निशान अपनी कलाई पर लिए घूमती हूं।”   

इस तस्वीर के बाहर आने के बाद से ही फैंस दिव्यांका त्रिपाठी की बहादुरी के गुणगान करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले भी एक एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी टाइगर के पिंजरे में एक खतरनाक स्टंट कर चुकी हैं। इसका वीडियो दिव्यांका त्रिपाठी की बहन प्रियंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। 
 
आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी महज एक एक्ट्रेस नहीं हैं। उससे पहले वह एक एनसीसी कैडेट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने माउंटेनियरिंग कोर्स भी किया है और वे राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडेलिस्ट भी रह चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांका त्रिपाठी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के टॉप 3 में भी अपनी जगह बनाने में सफल हो गईं हैं।     

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

 

Read More From एंटरटेनमेंट