ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Divyanka Tripathi wear saree on the beach photos viral, दिव्यांका त्रिपाठी ने बीच पर बिकिनी नहीं साड़ी पहनकर ढाया कहर

दिव्यांका त्रिपाठी ने केपटाउन के बीच पर साड़ी पहनकर ढाया कहर, दिखा रोमांटिक अंदाज

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को डरा कर रखा हुआ है। इसी के चलते कई राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य में लॉकडाउन भी घोषित कर दिया है। सुरक्षित रहने के लिए लोग एक बार फिर अपने घर पर रहने को मजबूर हैं। मगर पिछली बार जहां लॉक डाउन लगा होने के चलते टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक की शूटिंग पर ब्रेक लग गया था वहीं इस साल शूटिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी बीच कलर्स टीवी के फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को शूट करने भी स्टार्स केपटाउन पहुंच चुके है, जहां उनकी मस्ती आये दिन वायरल होती रहती है। अब टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की भी केपटाउन के बीच से एक फोटो काफी वायरल हो रही है। 
https://hindi.popxo.com/article/tv-actresses-real-life-bridal-look-in-hindi
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का जाना-माना नाम हैं। उनकी हर एक्टिविटी पर फैंस की पैनी नजर रहती है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी कलर्स टीवी के फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग के लिए केपटाउन पहुंची हैं। कोरोना और लॉकडाउन के माहौल से निकलकर दिव्यांका केपटाउन में काफी खुश नजर आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने केपटाउन के बीच से एक फोटो शेयर की है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, बीच पर जहां बाकि एक्ट्रेसेस बिकिनी पहनकर फोटोशूट करवाती हैं वहां दिव्यांका त्रिपाठी ने साड़ी में खूबसूरत पोज़ देकर सभी का दिल जीत लिया। 

इस तस्वीर में दिव्यांका बीच के किनारे लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनकी साड़ी का पल्लू भी बेहद खूबसूरती से उड़ता हुआ दिख रहा है। इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती बस देखते ही बन रही है। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी की यह खूबसूरत तस्वीर रुबीना दिलैक के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने खींची है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने कैप्शन में अभिनव शुक्ला को इसका क्रेडिट भी दिया है।

तस्वीर पोस्ट करते हुए दिव्यांका ने लिखा, “बीच वियर जो मन और तन को भाये।” आपको बता दें कि कुछ समय पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बिकिनी पहने में शर्म आती है। यही वजह है कि वे बिकिनी नहीं पहन पातीं। इसके साथ ही दिव्यांका ने उन एक्ट्रेसेस के हिम्मत की दाद भी दी थी, जो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बिकिनी पहनकर फोटो के लिए पोज़ देती हैं। 

ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी एक्ट्रेस होने से पहले एक एनसीसी कैडेट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने माउंटेनियरिंग कोर्स भी किया है और वे राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडेलिस्ट भी रह चुकी हैं। इतनी सारी प्रतिभाओं को देखते हुए कहना मुश्किल नहीं होगा कि वे ‘खतरों के खिलाड़ी’ में बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएंगी।

https://hindi.popxo.com/article/famous-tv-actresses-who-have-played-the-role-of-a-mother-at-a-young-age-in-hindi

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

12 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT