एंटरटेनमेंट

लॉकडाउन में दिव्यांका त्रिपाठी का फेस मास्क देख उड़ा विवेक दाहिया के चेहरे का रंग

Deepali Porwal  |  Apr 24, 2020
लॉकडाउन में दिव्यांका त्रिपाठी का फेस मास्क देख उड़ा विवेक दाहिया के चेहरे का रंग

लॉकडाउन (lockdown) में लोग खुद को व्यस्त रखने के लिए हर दिन एक नई तरकीब ढूंढ रहे हैं। कभी कुकिंग तो कभी अन्य स्किल्स पर फोकस कर वे अपने गुणों को संपन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण देश भर में हुए लॉकडाउन की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी ताला लग गया है। न तो किसी सीरियल की शूटिंग हो रही है और न ही इवेंट्स या कॉन्सर्ट्स।

दिवेक का कपल टाइम

कोरोनावायरस लॉकडाउन (coronavirus lockdown) की वजह से जहां लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कुछ कपल्स इस टाइम को काफी एंजॉय भी कर रहे हैं। वे साथ में घर की सफाई कर रहे हैं, नई डिशेज़ बना रहे हैं और एक-दूसरे के साथ भरपूर टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बात एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की करें तो दिन-रात शूटिंग के टाइट शेड्यूल के चलते स्टार्स अपने पार्टनर्स को पूरा टाइम नहीं दे पाते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/bhumi-pednekar-will-not-date-or-marry-any-actor-in-hindi-887566

अब लॉकडाउन उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सबके फेवरिट सेलेब्रिटी कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) भी इन दिनों एक-दूसरे के साथ को काफी एंजॉय कर रहे हैं।

दिव्यांका ने लगाया फेस मास्क…

टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और काबिल एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया लॉकडाउन में अपनी कुकिंग स्किल्स सुधारने के साथ ही अपनी खूबसूरती पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।

https://hindi.popxo.com/article/richa-chadha-ali-fazal-will-tie-the-knot-in-a-beach-wedding-in-hindi-878250

दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ सेकंड्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति विवेक दाहिया कैमरा का फोकस खुद पर कर रहे हैं और अचानक से फ्रेम में दिव्यांका आ जाती हैं। उस फ्रेम में दिव्यांका त्रिपाठी के आते ही विवेक दाहिया के चेहरे के रंग ही बदल जाते हैं। दरअसल, दिव्यांका ने चेहरे पर चारकोल पील मास्क लगाया हुआ था, जिसे अचानक से देखकर विवेक डर जाते हैं।

पति को कहा हॉटेस्ट मॉडल

दिव्यांका और विवेक के सोशल मीडिया फीड पर नज़र डालें तो लॉकडाउन के दौरान खींची गईं एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ जाती हैं। जैसे कुछ दिनों पहले ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका ने विवेक और अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे और विवेक दाहिया उनके हाथ में पकड़े गए कैमरा की तरफ काफी ध्यान से देख रहे थे।

https://hindi.popxo.com/article/who-chief-issues-guidelines-regarding-coronavirus-lockdown-in-hindi

इस बेहद सुंदर कपल फोटो के कैप्शन में दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा है, ‘फोटोग्राफी पर हाथ आज़माना तब मज़ेदार हो जाता है, जब घर में हॉटेस्ट मॉडल हो।’ कहना गलत नहीं होगा कि दिव्यांका और विवेक इस लॉकडाउन में भी बड़ी आसानी से हैप्पी मोमेंट्स तलाश लेते हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट