लाइफस्टाइल

इन लड़कियों ने हमें बताया कि लव मैरिज और अरेंज मैरिज के सेक्स में होता है क्या अंतर

Richa Kulshrestha  |  Mar 26, 2018
इन लड़कियों ने हमें बताया कि लव मैरिज और अरेंज मैरिज के सेक्स में होता है क्या अंतर

सेक्स एक ऐसी चीज़ है, जिसका अनुभव लेने के पहले ही नहीं, बाद में भी लोगों को इसके बारे में जिज्ञासा बनी ही रहती है। हालांकि जिन्हें इसका अनुभव नहीं है, ऐसे ज्यादातर लोग सोचते होंगे कि जिसे इसका अनुभव हो गया, वह इसके बारे में सबकुछ जान गया, लेकिन ऐसा नहीं है। रोजाना सेक्स करने वाले लोग भी सेक्स के बारे में सबकुछ जानते हों, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में हमने कुछ लड़कियों से बात करके हमने यह पता लगाने की कोशिश की कि लव मैरिज और अरेंज मैरिज के सेक्स में आखिर अंतर क्या होता है और इसके जवाब में हमें काफी इंटरेस्टिंग बातें सुनने को मिलीं। यहां हम इन लड़कियों का नाम बदलकर उनके विचार आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

सेक्स ड्राइव पर निर्भर

इस बारे में निधि जायसवाल का कहना था कि सेक्स का लव या अरेंज मैरिज से कोई लेना- देना नहीं है। यह तो अपनी- अपनी सेक्स ड्राइव पर निर्भर करता है कि आप सेक्स की इच्छा को अपने अंदर कैसे ज्यादा से ज्यादा समय तक के लिए जीवित रखा जाए।

बेड पर सही केमिस्ट्री होनी जरूरी

एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली रुचि का कहना है कि अरेंज मैरिज में सेक्स रिलेशनशिप ज्यादा इंटेन्स हो सकती है जबकि लव मैरिज में यह बोरिंग हो सकती है। इसका ठीक उलट भी हो सकता है। इससे कुछ खास अंतर नहीं पड़ता कि आपकी मैरिज लव है या अरेंज, क्योंकि अच्छे सेक्स के लिए आपको और आपके पार्टनर की बेड पर सही केमिस्ट्री होनी सबसे ज्यादा जरूरी है।

अरेंज मैरिज में धीरे- धीरे बढ़ता है सेक्स

पोस्टग्रेजुएशन कर रही लीना का मानना है कि लव मैरिज में आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह से जानते हैं और हो सकता है कि आपने शादी से पहले से ही सेक्स ट्राई किया हो, जबकि अरेंज मैरिज में आप अपने पार्टनर को ज्यादा अच्छी तरह से नहीं जानते, इसलिए सेक्स एक्टिविटीज़ भी धीरे- धीरे ही गति पकड़ती हैं। जैसे- जैसे आप अपने पार्टनर के ज्यादा करीब आते जाते हैं, वैसे- वैसे आपका सेक्स एक्सपीरिएंस भी बेहतर होता जाता है।

बॉडी, फीलिंग्स और जरूरतों को समझना जरूरी

पत्रकार प्रीति विजय का मानना है कि सेक्स तो सेक्स है, इसका लव मैरिज और अरेंज मैरिज से कोई वास्ता नहीं है। यह अच्छा तभी लगता है जब आप एकदूसरे की बॉडी को, फीलिंग्स को और जरूरतों को जानते और समझते हों।

इसके अलावा करीब 15 लड़कियों से हुई बातचीत के आधार पर हम अरेंज मैरिज और लव मैरिज के सेक्स की कुछ बातों को पहचानने में सफल रहे हैं, जिन्हें अब आपके साथ शेयर भी कर रहे हैं।

लव मैरिज का सेक्स

अरेंज मैरिज का सेक्स

यह भी पढ़ें – 

1. सेक्स करते वक्त इन 9 कपल्स के साथ हुए कितने मजेदार और अजीब वाकये…
2. सेक्स प्रोब्लेम्स जो हर लड़की को फेस करती है
3. सेक्स सम्बन्धी 10 ग़लतफ़हमियां, जिनकी जानकारी होना है ज़रूरी!
4. नॉटी और सेक्सी टॉक
5. नॉटी सेक्सी सेक्स स्टोरीज
6. गर्ल्स फिल्लिंग्स इन रिलेशनशिप 
7. कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स से जुडी सारी जानकारी
8. ये 10 सेक्सी और नॉटी सवाल आप भी पूछें अपने पार्टनर से!
9. छोटे बेडरूम को बड़ा दिखाने में मदद करेंगे ये टिप्स 

Read More From लाइफस्टाइल