Recipes

घर पर बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि – Dhokla Banane ki Vidhi

Archana Chaturvedi  |  Jun 3, 2021
ढोकला बनाने की रेसिपी, Dhokla Banane ki Vidhi, Dhokla Recipe in Hindi, ढोकला बनाने की विधि

ढोकला एक पारम्परिक गुजराती व्यंजन है। यह मुख्यत: बेसन, रवा और चावल के बनते हैं। इसे नाश्ते में, मुख्य भोजन (डिनर रेसिपी) में, अलग से या फिर हल्के-फुल्के खाने की तरह खाया जा सकता है। फरमेन्ट किये हुये बेसन के बैटर को स्टीम किया जाता है और फिर उसमें कुछ मसालों के साथ तड़का मारा जाता है। इस मीठे, तीखे और नमकीन स्नैक को दिन के किसी भी समय खाया जाता है। ढोकला (dhokla recipe in hindi) एक ऐसा स्नैक्स है जिसे बच्चे, जवान से लेकर बूढ़े तक सभी खाना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि इस पौष्टिक इंस्टेंट रेसिपी को तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं और तेल से बनी चीजों से परेहज कर रहे हैं और कुछ लजीज खाने का मन है तो ढोकला घर पर ही बना लीजिए। बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल बिल्कुल न के बराबर ही लगता है। आज यहां हम आपको बहुत ही आसान तरीके से ढोकला बनाने का विधि (dhokla banane ki vidhi) बतायेंगे, जिनकी मदद से आप बिल्कुल परफेक्ट ढोकला रेसिपी घर बैठे बना सकते हैं।

ढोकला बनाने की सामग्री – Ingredients for Dhokla Recipe in Hindi

ढोकला बनाने का विधि (dhokla recipe in hindi) बहुत ही सरल है इसमें ज्यादा झंझट नहीं रहता है। ढोकला रेसिपी बनाने के लिए आप को बहुत ज्यादा सामग्रियों की भी जरूरत नहीं पड़ती है। घर में उपलब्ध चीजों से इंस्टेंट ढोकला तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी घर पर ढोकला रेसिपी (dhokla kaise banaye) बनाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित सामग्री चाहिए होंगी –

ढोकला बनाने के लिए (15 पीस) –

1 कप बेसन 
2 चम्मच सूजी / रवा
1 कप छाछ / दही
2 चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच हल्दी
2 चम्मच इनो 
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
तड़का बनाने के लिए –
1 टेबल स्पून तेल
1/2 टीस्पून राई 
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 टीस्पून हींग
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच पानी
थोड़ा करी पत्ता/धनिया पत्ता

ढोकला बनाने की रेसिपी – Dhokla Recipe in Hindi

 

ढोकला भले ही गुजराती डिश है लेकिन लगभग पूरे भारत में ये लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुका है। लोग नाश्ते और हल्के-फुल्के भोजन के रूप में ढोकला खाना बहुत पसंद करते हैं। अगर आप डाइट पर हो कॉर्नफ्लैक्स और ओट्स पसंद नहीं करते हैं, तो ढोकला (dhokla recipe in hindi) आपके लिए एक परफेक्ट डिश है। गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है। इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है। आपको बता दें कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है। बेसन में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में नए सेल्स का निर्माण होता है। इसके साथ ही इसे खाने से आपको पेट संबंधी किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हो सकती है। अगर आप भी बिल्कुल बाजार जैसे सॉफ्ट-सॉफ्ट स्पंजी ढोकला घर पर बनाना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं और वो भी स्टेप बाय स्टेप (dhokla kaise banta hai) –                                                     घर पर पास्ता बनाने की विधि

 

समय: 35 से 40 मिनट
स्टेप 1 – सबसे पहले ढोकला का घोल तैयार करेंगे। इसके लिए एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बेसन, सूजी, नमक, नींबू का रस, दही या छाछ और पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
स्टेप 2 – बेसन के घोल को अच्छे से फेंटे ताकि उसमें गुठली न पड़ें। साथ ही ध्यान रखें ये घोल न ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। 
स्टेप 3 – अब इस बैटर को किसी प्लेट से ढककर 5-7 मिनट के लिए रख दें।
स्टेप 4 – दूसरी तरफ कुकर, इडली स्टैंड, बड़ा भगोना या फिर ढक्कनदार वाली कढ़ाई में पानी उबलने के लिए रख दें।
स्टेप 5 – अब एक मीडियम डीप प्लेट लें और उसमें घी या तेल से पूरी जगह ऑयलिंग कर दें ताकि आपका बैटर इसमें चिपके न।
स्टेप 6 – इस दौरान बेसन के बैटर में 1 पैकेट ईनो डालकर अच्चे उसे मिक्स कर लें और तुरंत ही उसे ऑयलिंग की गई प्लेट में डालकर बराबर से फैला दें। 
स्टेप 7 – जिस बर्तन में पानी उबलने के लिए रखा उसमें एक कटोरी या फिर स्टैंड रखें और उसके ऊपर ढोकला प्लेट को रख दें और ऊपर से बर्तन को कवर कर दें ताकि भाप बाहर न निकलने पाएं।
स्टेप 8 – अब 10-12 मिनट पर सावधानी पूर्वक बर्तन से ढक्कन हटाकर ढोकला में एक चाकू डालकर देखें कि घोल उसमें चिपक तो नहीं रहा है। अगर है तो 3 मिनट और पकने दें फिर गैस बंद कर दें।
स्टेप 9 – अब पकड़ की सहायता से ढोकले वाली प्लेट को पानी वाले बर्तन से बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए अलग दें। 
स्टेप 10 – उसके बाद ढोकले के चाकू से चौकोर टुकड़े कर लें। फिर उसके ऊपर से मीठे पानी का तड़का डाल दें।

ढोकला के लिए तड़का बनाने की विधि

 

ढोकला को स्पंजी और टेस्टी बनाने के लिए इसमें ऊपर से तड़का लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें और फिर राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और हींग डालें।  उसके बाद ऊपर से 2 कप पानी, नींबू का रस और चीनी डाले और उसे उबलने दें। जैसे ही चीनी घुल जाये फिर इस पानी और तड़के को ढोकले के ऊपर अच्छे से डाल दें, ताकि ढोकला पानी सोख लें और वो स्पंजी बन जाये। अब आप इसे नारियल की चटनी या फिर हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें। आप चाहें तो बिना चटनी के भी ढोकला (dhokla banane ki recipe) सेवन कर सकते हैं। ये अपने आप में ही अकेला काफी है।
यह भी पढ़ें
डोसा बनाने की रेसिपी
मलाई कोफ्ता बनाने की विधि

ढोकला रेसिपी से जुड़े सवाल-जवाब FAQs

खमण में क्या-क्या पड़ता है?

गुजरात के फेमस खमण ढोकला बनाने में बेसन, सूजी और दही मेन सामग्री है। इसे बाकि अन्य चीजों के साथ मिला कर ढोकला बनाया (dhokla banane ki vidhi) जाता है। क्योंकि ये बहुत ही स्पंजी और मुलायम ढोकला होता है। इसके साथ नारियल की चटनी का प्रयोग किया जाता है|

ढोकला में क्या-क्या पड़ता है? 

घर पर ढोकल बनाने के लिए आपको चाहिए दही, बेसन, सूजी, हल्दी पाउडर, इनो, तेल, करी पत्ता, हरी मिर्च, राई और अदरक। इन सभी साम्रगियों की मदद से आप ढोकला की रेसिपी बना सकते हैं।

ढोकला कहां का प्रसिद्ध व्यंजन है?

ढोकला पश्चिम भारत, गुजरात का मुख्य और सबसे पसंदीदा नाश्ता है। आप ढोकले को पारंपरिक गुजराती व्यंजन कह सकते हैं। खमन ढोकला यहां का एक प्रसिद्ध ढोकला (dhokla banane ka tarika) का रूप है। गुजराती समाज के लोग ढोकले को नाश्ते में, मुख्य भोजन मे, भोजन में अलग से या फिर हल्के-फुल्के खाने की तरह खाते हैं।

ढोकला खाने के क्या-क्या फायदे हैं? 

ढोकला सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी खाया जाता है। जी हां, ढोकला एक हेल्दी डिश है। क्योंकि गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है। क्योंकि इसे स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है। अगर आप डाइट पर हैं तो बेशक ढोकला खा सकते हैं। 

Read More From Recipes