एंटरटेनमेंट

BB15 : देवोलीना ने टास्क के दौरान काटा अभिजीत का हाथ, बदले में वो भी पत्थर मारने दौड़े

Archana Chaturvedi  |  Jan 20, 2022
BB15 : देवोलीना ने टास्क के दौरान काटा अभिजीत का हाथ, बदले में वो भी पत्थर मारने दौड़े

छोटे पर्दे के विवादित शो ‘बिग बॉस 15’ का ग्रैंड फिनाले अगले कुछ दिनों में आने वाला है। ऐसे में घर का हर कंटेस्टेंट बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश कर रहा है। शो के हालिया एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीच जमकर भिंड़त देखने को मिली। शो का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देवीलीना ने टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अभिजीत बिचुकले के हाथ पर दांतों से काट लिया।

कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में टिकट टू फिनाले टास्क में देवोलीना के हाथ में गेंद खींचने की कोशिश करते हैं। तो देवोलीना उसे जोर से काटती है। देवोलीना के काटने के बाद अभिजीत को बहुत गुस्सा आ जाता है और वह चिल्लाने लगते हैं कि वह उन्हें पत्थर से मारने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं रश्मि उनको रोकने की कोशिश करती है। 

देखिए वीडियो –

देवोलीना के अभिजीत के हाथ पर काटने के बाद वह तुरंत कैमरा के पास जाकर अपना हाथ दिखाते नजर आते हैं और उन पर हिंसा करने का आरोप लगाते हैं। अभिजीत ने बिग बॉस से ये भी शिकायत कि क्या काटना क्या गेम का हिस्सा है? उसे शो से निकालो, दरवाजा खोलो। वह चिल्लाते हैं कि मैं उसे पत्थर से मारुंगा और एक कोने से पत्थर उठाने के लिए जाते हैं।

टिकट टू फिनाले रेस जंग का मैदान बन गई है। इस बाजी को जीतने के लिए घरवाले पूरा जोर लगा रहे हैं। वैसे देखना होगा कि देवोलीना और अभिजीत के इस विवाद पर वीकेंड के वार में सलमान खान क्या प्रतिक्रिया देते हैं। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। तब तक के लिए बिग बॉस की चटपटी खबरें जानने के लिए बने रहें हमारे साथ, क्योंकि हम घरवालों की घर के अंदर और बाहर, दोनों से जुड़ी ख़बरें पहुंचायेंगे आप तक ….।

Read More From एंटरटेनमेंट