वेडिंग

डिजाइनर वरमाला सलेक्ट करें अपनी शादी के लिए – Varmala Design in Hindi

Renu Chouhan  |  Dec 13, 2018
वरमाला डिजाइन - Varmala Designs, शादी वरमाला,Garland, jaimala

परंपरागत भारतीय शादियों का एक महत्वपूर्ण रिवाज है वरमाला की अदला- बदली। इसे कई जगहों पर जयमाला भी कहा जाता है, जो दूल्हे और दुल्हन के लिए नई यात्रा का द्योतक है जहां दोनों जीवन के हर पल को एक साथ बिताने का संकल्प लेते हैं। यह रिवाज सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों, परंपराओं, मूल्यों और रीति- रिवाजों का सम्मिलन है। वरमाला (garland) का आदान- प्रदान दशकों पुरानी ऐसी परंपरा है, जिसका जिक्र वेदिक साहित्य में भी मिलता है। यहां तक कि हिंदू पुराणों और किताबों में भी वरमाला का उल्लेख किया गया है।

तरह- तरह की डिजाइनर वरमाला – Unique Varmala Designs

सफेद फूलों के साथ गोल्डन रिबन – White Flower With Golden Ribbon

लाल- सफेद का पारंपरिक साथ – Red And White Combo

कमल का कमाल – Lotus

पसंद कीजिये अपनी फेवरेट वरमाला – Designer Garland for Weddings

अपने देश के अलावा, विदेशों में बसे भारतीय भी वरमाला रिवाज का पालन पूरी तरह से करते हैं। इस रिवाज को तब  निभाया जाता है, जब दूल्हा बारात के साथ शादी के स्थल पर पहुंचता है। उस समय दूल्हे का अभिवादन और स्वागत किया जाता है, उसकी आरती उतारी जाती है, इसके बाद उसे वरमाला के लिए स्टेज (jaimala stage) पर ले जाया जाता है। यहीं स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन वरमाला एक- दूसरे को पहनाते हैं। (jaimala stage) दुल्हन को परेशान करने के लिए दूल्हे के दोस्त- रिश्तेदार उसे गोद में उठाकर ऊपर कर देते हैं, ताकि दुल्हन आसानी से दूल्हे को वरमाला न पहना सके। बाद में दुल्हन के घर वाले भी उसे ऊपर उठाकर दूल्हे को वरमाला (Garland) पहनवा ही देते हैं। वरमाला के इस मस्ती भरे माहौल में दोनों परिवारों को मजा आता है और इसके बाद दोनों तरफ से मस्ती- मजाक का भी दौर चलता है।

पहले तो वरमाला का चयन परिवार का कोई भी सदस्य कर लिया करता था लेकिन अब वेडिंग आउटफिट से मैच करके वरमाला (designer varmala) खरीदने का ट्रेंड चल निकला है। इसे दूल्हा और दल्हन खुद ही पसंद करते हैं और यह मेहमानों के आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। जब आप अपने लिए वरमाला चुन लेते हैं तो इसे बहुत पहले से घर में लाकर नहीं रखना चाहिए, अन्यथा इसकी ताजगी खत्म हो जाएगी। खूबसूरत वरमाला आपके वेडिंग लुक को बढ़ाती हैं और आपकी शादी की तस्वीरों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। इसलिए, परफेक्ट वरमाला (varnamala in hindi) का चयन करना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है।

इसे भी पढ़ें – इस तरह बनाएं जयमाला के यादगार पलों को और भी खास !

कैसे चुनें सही वरमाला – How to Choose Wedding Varmala in Hindi

मौसम के अनुसार – Keep the Season in Mind

अपने लिए वरमाला (garland) चुनते समय उस मौसम का ध्यान रखना चाहिए, जिस मौसम में आपकी शादी होने जा रही है। वैसे देखा जाए तो कुछ फूल सदाबहार होते हैं लेकिन कुछ फूल हर मौसम में नहीं मिलते हैं। यदि आपको समझ में नहीं आ रहा है तो उस मौसम में वरमाला में प्रयोग होने वाले फूलों के बारे में फूल वाले से पता करें। गेंदा और गुलाब का फूल हर मौसम में उपलब्ध रहता है। हालांकि, आप चाहें तो अपनी वरमाला (varnamala in hindi) में एग्जॉटिक फूलों को शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में शादी के समय आप लिली और ऑर्किड को चुन सकते हैं तो गरमी में शादी है तो डेहलिया और आयरिस के फूल।

वेडिंग ड्रेस के अनुसार – Coordinate with the Dress Colour

वरमाला कई रंग, डिजाइन और आकार में आती है। इसलिए, अपनी वरमाला (garland) को चुनते समय रंग का खास ध्यान रखें। ध्यान रखें कि आपकी वरमाला आपके शादी के कपड़ों से मैच करती हो। इस तरह से सब कुछ सिंक में दिखेगा और बेहद खूबसूरत लगेगा। चाहें तो अपने आउटफिट पर की गई एम्ब्रॉयडरी, जरी का काम और अन्य इम्बेलिश्मेंट को ध्यान में रखें और फिर फूल वाले से बोलें कि वह इन सबको ध्यान में रखकर फूलों की वरमाला की डिजाइनिंग (designer varmala) करे। यदि आपका लहंगा पूरी तरह से चमकदार है तो फिर सफेद या गुलाबी गुलाब या ऑर्किड चुनें। यदि आपकी ड्रेस सादगी से भरी है तो लाल गुलाब या जैसमिन जैसे फूलों से बने भारी वरमाला का चयन करें।

डेकोर के अनुसार – Wedding Decor 

आप अपने फूल वाले से बातें करके अपनी वेडिंग थीम के अनुसार भी वरमाला की डिजाइनिंग (designer varmala) करवा सकते हैं। यदि आप अपनी शादी के थीम के लिए खास रंगों का संयोजन करवा रहे हैं तो वरमाला भी उसी से मैच करती होनी चाहिए। यदि आपके वेडिंग का डेकोरेशन लाल और गोल्डन है तो लाल और ऑरेंज फूलों की माला (jaimala) सही लगेगी। यदि आपकी शादी का थीम बीच है वरमाला में ऑर्किड और लिली डलवा सकते हैं। आप अपनी मर्जी से सिर्फ एक रंग की ही वरमाला चुन सकते हैं या कई रंगों वाली। गुलाब, गेंदा से लेकर एग्जॉटिक फूल कार्नेशन्स, ट्यूलिप या हाइड्रेंजिया में से कुछ भी चुन सकते हैं।

क्रिएटिविटी के अनुसार – Some Creativity

वैसे तो सामान्य डिजाइन वाले वरमाला अच्छी लगती हैं लेकिन इन दिनों विभिन्न डिजाइनों में वरमाला (designer varmala) आने लगी है। ये कई बार सादी भी होती हैं तो कई बार क्रिएटिव भी। यदि आप वरमाला की नीरसता को तोड़ना चाहते हैं तो अनोखे डिजाइन (varmala designs) को चुनें, जो आपकी वेडिंग ड्रेस की खूबसूरती को और बढ़ाए।

इसे भी पढ़ें – वायरल वीडियो : वरमाला के दौरान जब सोनम ने आनंद को बोला ‘सॉरी बाबू’

अपने परिवार के अनुसार – According to Your Family

हर परिवार और समुदाय की अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं। किसी के यहां वरमाला लंबी होती है तो कुछ के यहां छोटी। कहीं पर फूलों की गिनती भी मायने रखती है। अलग- अलग धर्मों में भी वरमाला का अपना महत्व है। दक्षिण भारतीय विवाह में वरमाला काफी लंबी होती है। इसलिए, आपको अपनी वरमाला (varnamala in hindi) कितनी लंबी चाहिए, मोती चाहिए या पतली चाहिए, उसमें कितने फूल हों, इस सबके बारे में अपने परिवार में बात कर लेना सही रहता है।

फूल और उनसे जुड़े इमोशन्स

वरमाला चुनते समय फूलों के बारे में जान लेना सही रहेगा। किस फूल के क्या इमोशन्स हैं, यह जानने के बाद आपको अपनी वरमाला चुनने में मदद मिलेगी। गुलाबी गुलाब का अर्थ खुशी, लाल गुलाब का मतलब प्यार, सफेद गुलाब का मतलब आकर्षण और कृपा, ऑरेंज गुलाब का अर्थ जुनून, गेंदे का फूल समृद्धि के लिए, अरेबियनी मोगरा का आशीर्वाद और पवित्रता, ऑर्किड का प्यार, भव्यता और सुंदरता, लिली का अर्थ मिठास, नम्रता और खुशी से है।

तरह-तरह की डिजाइनर वरमाला – Varmala Designs

यूं तो इस समय कई तरह की वरमाला बाजार में फूल वाले के पास उपलब्ध हैं, लेकिन आप अपनी शादी में ऐसी वरमाला (wedding varmala) चाहते हैं तो सबसे खास और अनोखी हो। इसके लिए जरूरी है कि आप पहले से वरमाला के विभिन्न डिजाइनों (designer varmala) और रंगों के कॉम्बिनेशन में जान लें, ताकि आगे वरमाला चुनने में आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।

सफेद फूलों के साथ गोल्डन रिबन – White Flower With Golden Ribbon

सफेद फूलों के साथ गोल्डन रिबन या मोटिफ वाली वरमाला कमाल की दिखती है। खासकर तब जब आपको अपनी वरमाला सिंपल और कम रंगों वाली चाहिए। आप चाहें तो केवल एक रंग के फूल के साथ भी इस तरह की वरमाला (varnamala in hindi) का चुन सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फूलों का रंग सफेद ही हो, आप सफेद की जगह गुलाबी, ऑरेंज, हरे या लाल फूलों का भी चयन कर सकते हैं।

गुलाब है सदाबहार – Rose is Love

गुलाब आपका पसंदीदा फूल है तो क्यों न आप अपनी वरमाला गुलाबों वाली ही बनवाएं। आप चाहें तो केवल एक रंग के गुलाब का चयन कर सकते हैं या चाहें तो रंगों के गुलाब का भी। लाल के साथ सफेद गुलाबों की वरमाला भी अच्छी दिखती है तो गुलाबी गुलाब के साथ ऑरेंज गुलाब की वरमाला भी।

जूलरी वाली वरमाला – Jwellery Varmala

यदि आपकी वेडिंग ड्रेस में स्टोन्स लगे हुए हैं तो क्यों न आप अपनी वरमाला भी इसी तरह की बनवाएं। स्टोन, कुंदन और मल्टी कलर स्टोन वाली वरमाला क्लासी दिखती है और वेडिंग ड्रेस के साथ कमाल का लुक देती है।

लाल-सफेद का पारंपरिक साथ – Red and White Combo

आपको अपनी वरमाला पारंपरिक डिजाइन (varmala designs) की चाहिए तो उसमें लाल और सफेद फूलों का प्रयोग कीजिए। लेकिन इसमें भी ट्विस्ट को लाया जा सकता है। फूल वाले से पूछकर या इंटरनेट पर सर्च करके मदद ली जा सकती है।

मोती के फूलों की माला – Pearls Varmala

आपकी वरमाला को सादगी से परिपूर्ण रखना है तो सफेद मोतियों की माला (jaimala) बनवा लीजिए। मोती आपकी वरमाला को खूबसूरत और क्लासी लुक देते हैं।

बीडेड भी कम नहीं

यदि आपको क्लासी के साथ ही डिफरेंट लुक चाहिए तो फूलों के साथ बीड्स का इस्तेमाल करवा लीजिए। वरमाला (varmala designs) में गोल्डन बीड्स के साथ मनपसंद रंग के फूलों का कॉम्बिनेशन आकर्षक दिखता है।

हेवी नहीं हल्की 

यदि आपको हल्की चीजें पसंद आती हैं तो छोटे फूलों से बनी वरमाला आपके लिए सही रहेगी। यह हल्की होने के साथ ही प्यारी भी दिखती हैं।

क्विर्की और सबसे अलग

जीवन में जिन्हें सब कुछ अलग चाहिए, उन्हें वरमाला भी क्वर्की चुननी चाहिए। इसके लिए अनोखे रंगों वाले फूल चुनिए। इसके लिए आप रंगों का संयोजन नए तरीके से कर सकते हैं। चहें तो एक ही रंग में विभिन्न शेड वाले फूल पसंद कीजिए और उनसे वरमाला बनवा लीजिए।

राजशाही अंदाज

राजशाही वरमाला फूलों की बजाय सीपी और रिबन से बने गुलाबों (rose jaimala) से बनाई जा सकती है। यह सबसे अलग दिखने के साथ ही आपकी थीम के साथ मैच भी कर जाए तो क्या कहने!

फूल- पत्तियों का कमाल

कारनेशन फूलें के साथ पत्तियों का संयोजन एक वरमाला को इतना अलग बना सकता है कि लोग देखते रह जाएंगे।

मल्टीकलर माला – Multi Colour Garland

यदि आपको एक रंग पसंद नहीं बल्कि आपको कई रंग एख साथ चाहिए तो मल्टीकलर वरमाला आपके लिए ही है। कई रंगों के गुलाबों की वरमाला (rose jaimala) आपके लिए सही रहेगी। दिन की शादी के लिए मल्टीकलर गुलाब वाली वरमाला (wedding varmala) परफेक्ट है। लेकिन ध्यान यह रखना है कि यदि आपने गहरे रंगों की ड्रेस पहनी है तो हल्के रंगों वाले फूलों का ही चयन करें।

कमल का कमाल – Lotus

कमल के फूलों को यूं ही राष्ट्रीय फूल नहीं कहा जाता। अपनी वरमाला चुनते समय कुछ हटके चुनिए। गुलाब या लिली की जगह कमल के फूलों का चयन कीजिए। कमल के फूलों के साथ खुशबूदार मोगरा फूलों का चयन कीजिए। यह वरमाला भव्य और खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली दिखेगी।

पिटूनिया का जादू

गुलाब, गेंदा, लिली, कारनेशन की बजाय कुछ अनोखा चुनिए। पिटूनिया के फूलों की वरमाला (garland) इतनी खूबसूरत और डेलिकेट दिखती है कि सबकी नजरें आपकी वरमाला से हटेंगी ही नहीं।

कलर्ड पोत की खूबसूरती

अगर आप बिलकुल अलग और एलिगेंट जयमाला (jaimala) चाहते हैं तो अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी जैसी का चयन भी कर सकते हैं। ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने अपनी शादी पर हरे रंग की माला (wedding varmala) पहनी है। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी रंग की पोतों से बनी वरमाला अपनी शादी में ले सकते हैं।

नोटों की महिमा 

अगर आप अपनी शादी में वरमाला का कुछ पुराना लुक चाहते हैं तो बाजार में मिलने वाली नोटों से बनी वरमाला भी पसंद कर सकते हैं। ऐसी वरमाला पहले काफी चला करती थीं, लेकिन अब अगर आधुनिक शादी में ऐसी वरमाला (wedding varmala) पहनेंगे तो यह भी कमाल लगेगी।

सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन (Celeb Varmala)

किसी भी चीज़ को अच्छे से स्टाइल करना सीखना हो या फिर ट्रेंड के बारे जानकारी चाहिए हो तो सेलेब्स से इंस्पिरेशन लें, क्योंकि सेलेब्स की हर चीज़ बेस्ट दिखाने वाले स्टाइलिस्ट ट्रेंड की अच्छी समझ रखते हैं। आप यहां देखिए वरमाला के बेस्ट डिज़ाइंस, जिन्हें सेलेब्स ने अपनी शादी में पहना।

1. सोहा अली खान और कुणाल खेमु की लाल गुलाब और सफेद फूलों की वरमाला।

2. शिल्पा शेट्टी और कुंद्रा की लाल बीड्स वाली वरमाला, ये माला दोनों के आउटफिट्स से मैच कर रही थी।

3. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की रेड एंड व्हाइट फूलों की वरमाला, ये दोनों के वेडिंग आउटफिट्स को कॉम्प्लिमेंट कर रही है।

4. बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा और एक्टर नवाब शाही की गुलाब के फूलों वाली वरमाला।

5. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रेड, पिंक एंड व्हाइट फूलों वाली वरमाला भी प्रियंका के लहंगे पर बहुत खूबसूरत लग रही थी।

6. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की महाराष्ट्रियन शादी की ये वरमाला भी बहुत सुंदर थी।

7. साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की रेड फूल और गोल्डन रिबन वाली ये वरमाला भी आकर्षक थी।

 

8. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये लाल और पीले गुलाब वाली वरमाला (rose jaimala) एकदम परफेक्ट थी। गुलाबी विराट और अनुष्का के आउटफिट्स का मेन रंग और पीला फूल उनके कपड़ों पर बनी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी पर जंच रहा था।

9. सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा की कोर्ट मैरिज में गेंदे की फूलों वाली वरमाला।

10. सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ये शाही और हल्के गुलाब के फूलों वाली वरमाला। 

वरमाला का चयन करते समय किन चीजों से करें परहेज 

1. अपनी वरमाला को अपनी वेडिंग ड्रेस से मैच जरूर कीजिए, लेकिन यह ध्यान रखिए कि आपकी वरमाला और ड्रेस एक जैसे शेड में न हों, वरना यह आपके लुक पर हावी हो सकती है।

2. बहुत भारी वरमाला लेने से बचें, क्योंकि यह दुल्हन की ड्रेस को छिपा सकती है।

3. वरमाला का गले पर पड़ने वाला कपड़े या धागे पर कोई बीड्स या मोती नहीं लगा होना चाहिए। ये दुल्हन की गर्दन में चुभता है, क्योंकि ऐसी वरमाला से दुल्हन का भारी जूड़ा और सिर पर ढकी ओढ़नी दोनों ही दर्द करने लगते हैं।

4. यदि आप फूलों वाली वरमाला की बजाय इम्बेलिश्ड या ज्वेल्ड वरमाला (varmala designs) खरीद रहे हैं तो उसके वजन का विशेष ध्यान रखिए। यदि यह भारी हो तो पहनने के बाद दूल्हे और दुल्हन दोनों को ही कंफर्ट महसूस नहीं होगा।

5. आखिरी समय में वरमाला के लिए शोर मचे, इससे बेहतर है कि वरमाला समय पर आ जाए। अगर आपकी वरमाला फूलों से बनी है तो इसके लिए सही समय का इंतजार करना ठीक रहेगा, क्योंकि ज्यादा समय पहले वरमाला मंगाने से उसके फूलों की ताजगी और खुशबू खत्म हो सकती है।

6. हमेशा वरमाला के फूलों पर नेट लगा हो, ऐसी वरमाला खरीदें। उससे अगर जयमाला (jaimala) में देरी (जो कि सभी शादियों में होती है) होती है तो फूल माला से अलग नहीं होंगे।

7. अक्सर वरमाला को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के चक्कर में उसे बर्फ में रख दिया जाता है। इससे फूलों में नमी आ जाती है और ये सूखते और झड़ते नहीं हैं, लेकिन ऐसी गीली वरमाला से दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों पर दाग जरूर लग जाते हैं, इसलिए कपड़े ज़रा संभाल कर।

8. वरमाला अगर बीड्स या फिर किसी स्टोन से जड़ी हो तो उसे पहनाने से पहले एक बार चेक कर लें कि वह कहीं से भी कपड़ों में न फंसे। कई बार बीड्स लहंगे और शेरवानी में फंसते हैं और महंगे कपड़ों को खराब करते हैं।

9. वरमाला हमेशा लंबी ही खरीदें। कई बार वरमाला छोटी आ जाती हैं, जो पहनाने के बाद खासकर दुल्हन का पूरा लुक खराब करती है।

10. वरमाला के मुताबिक जूलरी पहनें। कई बार दुल्हन लंबा स्टोन से जड़ा हुआ नेकलेस पहनती हैं। वरमाला रस्म के बाद उसके खराब होने के चांसेज़ बढ़ जाते हैं, इसलिए चोकर या फिर शॉर्ट नेकलेस ज्यादा प्रेफर करें। इससे लंबे समय तक वरमाला पहनने पर भी आपको कोई दिक्कत नहीं होगी और आपकी फोटोज़ भी बेस्ट आएंगी।  

11. वरमाला मोतियों और आर्टिफिशियल फूलों की चुनें। इससे आप उसे लंबे समय तक अपने पास यादगार के तौर पर रख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें – कोंकणी और सिंधी शादी में निभाई गईं ये 12 शरारती रस्में

शादी में दुल्हन को दें ऐसे गिफ्ट

प्री वेडिंग फोटोशूट को यादगार बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

 विवाह में सात वचनों का महत्व

Read More From वेडिंग