एंटरटेनमेंट

दीपिका पादुकोण- प्रियंका चोपड़ा के साथ ही टीवी की ये एक्ट्रेसेस भी बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिलाएं

Deepali Porwal  |  Dec 6, 2018
दीपिका पादुकोण- प्रियंका चोपड़ा के साथ ही टीवी की ये एक्ट्रेसेस भी बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिलाएं

बॉलीवुड (Bollywood) की दो टॉप एक्ट्रेसेस, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे (50 Sexiest Asian Women 2018) में इन दोनों को टॉप की पोज़िशन मिली है। इस सर्वे के मुताबिक, दीपिका पादुकोण एशिया की सबसे सेक्सी महिला हैं। इस सर्वे में शामिल प्रतिभागियों को उनके वर्क इम्पैक्ट, वोटिंग और मीडिया कवरेज के हिसाब से जगह दी जाती है। जानें, एशिया की टॉप 10 सेक्सी महिलाओं के बारे में।

1. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधीं दीपिका पादुकोण हाल ही में काफी चर्चा में थीं।

दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लहंगे

Sexiest Asian Women 2018 के सर्वे में दीपिका को पहले पायदान पर रखा गया है। बॉलीवुड में हिट फिल्म्स देने के साथ ही दीपिका को काफी ग्राउंडेड एक्ट्रेस भी माना जाता है।

2. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) : साल 2017 में Sexiest Asian Women 2018 के सर्वे में टॉप पर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस साल दूसरे नंबर पर हैं।

लाल जोड़े में देखें प्रियंका चोपड़ा की देसी शादी का अंदाज़

इंडिया की ग्लोबल एंबैसेडर के तौर पर मशहूर प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है।

3. निया शर्मा (Nia Sharma) : सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) बेहद बोल्ड हैं।

देखें फैशन के नए रंग

पिछले साल सेक्सिएस्ट एशियन विमेन के सर्वे में सेकंड पोज़िशन पर रहीं निया इस साल तीसरे नंबर पर हैं। फिलहाल वे टीवी सीरियल ‘इश्क में मरजावां’ में नज़र आ रही हैं।

4. माहिरा खान (Mahira Khan) : पाकिस्तान की जानी- मानी अदाकारा माहिरा खान को सेक्सिएस्ट पाकिस्तानी के टाइटल से नवाज़ा गया है। उन्हें महिला सशक्तीकरण का उदाहरण माना जाता है और वे चैरिटी के कामों में काफी आगे रहती हैं।

5. शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) : टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा की भूमिका निभाने वाली शिवांगी जोशी ने मात्र 22 साल की उम्र में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा बनीं बसंती

इसके पहले वे बेगूसराय, बेइंतहा और प्यार तूने क्या किया जैसे सीरियल्स में भी नज़र आ चुकी हैं।

6. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) : बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कम समय में ही कई हिट फिल्में अपने नाम की हैं।

क्या रणबीर और आलिया के रिश्ते के लिए राज़ी हैं महेश भट्ट

फिल्म ‘राज़ी’ में उनकी एक्टिंग की खास तौर पर काफी तारीफ की गई थी। फिलहाल रणबीर कपूर के साथ अफेयर के अलावा वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए भी चर्चा में हैं।

7. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) : अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के अलावा सोनम कपूर इस साल आनंद आहूजा से शादी करने को लेकर भी चर्चा में रही थीं।

सोनम कपूर से शादी करने के बाद आनंद आहूजा ने भी बदला अपना नाम

बॉलीवुड की फैशनिस्टा के तौर पर मशहूर सोनम और उनकी बहन रिया कपूर का अपना फैशन ब्रांड भी है।

8. हिना खान (Hina Khan) : छोटे पर्दे की नई कोमोलिका हिना अपने बोल्ड और सेक्सी लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी, हिना खान समेत कई एक्ट्रेसेस का हुआ अपहरण

‘कसौटी जिंदगी की’ में नेगेटिव किरदार निभाने से पहले वे बिग बॉस की रनर अप भी रह चुकी हैं। सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की भूमिका निभाकर मिली थी।

9. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) : बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने कई हिट फिल्मों में बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं। रोमांटिक किरदारों से लेकर एक्शन सीन तक, कैटरीना ने अपनी किस्मत हर जगह आज़माई है। अब वे शाह रुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नज़र आएंगी।

10. नीति टेलर (Niti Taylor) : ‘प्यार का बंधन’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाली नीति ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान के साथ ‘कैसी ये यारियां’ में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु की फिल्में भी की हैं।

इन सभी को बधाई!

Read More From एंटरटेनमेंट