एस्ट्रो वर्ल्ड

7 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

Rama Shukla  |  Jan 6, 2019
7 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी सेहत, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी

पुराने रिश्ते में आयी कड़वाहट दूर होगी। मेल-जोल से मिलेगी खुशी। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे।। सुख-सुविधाओं का होगा विस्तार। आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में बिगड़े हुए कार्यों के बनने के आसार हैं। नौकरी में अधिकारियों का मिलेगा सहयोग।

वृषभ – स्वभाव में रहेगा कुछ चिड़चिड़ापन

सेहत ठीक नहीं रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में होगी वृद्धि। घर में आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। वैवाहिक संबंधों को प्यार से सहेजें। तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मिथुन – नौकरी की तलाश होगी पूरी

छात्रों का पढ़ाई में लगेगा मन। नौकरी तलाश रहे लोगों को मिलेगी सफलता। किसी जरूरी काम पूरा होने पर आत्मविश्वास में होगी वृद्धि। रचनात्मक कार्यों में मिलेगी सफलता। मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्च पर करें नियंत्रण। तनाव होगा दूर। सामाजिक संपर्कों से व्यवसाय में मिलेगा फायदा।

कर्क – व्यावसायिक विस्तार की योजना रुक सकती है

व्यावसायिक विस्तार की योजना को लग सकता है विराम। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से हो सकती है अनबन। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष की समस्याएं दूर होंगी। सेहत का खास ध्यान रखें। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी। मित्रों के साथ घूमने का बन सकता है कार्यक्रम।

इसे भी पढ़ें – अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

सिंह – सेहत में होगा सुधार

आज के दिन सेहत में होगा सुधार। फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी। परिवार के साथ बनेगा धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम। नौकरी में मिल सकती है अतिरिक्त जिम्मेदारी। व्यवसाय में नया अनुबंध मिलने की संभावना। गुस्से पर रखें नियंत्रण। दोस्तों का मिलेगा साथ।

कन्या – मित्रों- रिश्तेदारों से नहीं मिलेगा सहयोग

रिश्तेदारों और मित्रों से सहयोग की उम्मीद न करें। अपने रिश्ते पर भरोसा रखें और किसी भी बात पर बहस न करें। यही बातें रिश्तों में दरार डाल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मनमौजी व्यवहार से सहयोगी हो सकते हैं परेशान। सेहत के प्रति सचेत रहें। मानसिक शांति बनी रहेगी।

तुला – आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं

आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अटकी योजना में गति आने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति बन सकती है। सुख-सुविधा पर बढ़ सकते हैं खर्चें। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है।

वृश्चिक – पिता की सेहत बिगड़ सकती है

पिता की सेहत बिगड़ सकती है। मन रहेगा अशांत। कार्यस्थल पर वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत। कोई नया काम शुरू करने से बचें। छात्रों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें – घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान

धनु – बन सकते हैं नये प्रेम संबंध

नये प्रेम संबंध बन सकते हैं। विवाह में आ रही परेशानियां दूर होंगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। विवादित मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में निकटता का अहसास होगा।

मकर – आर्थिक नुकसान की आशंका

व्यवसाय में लापरवाही न करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। छात्रों को मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। सेहत रहेगी ठीक। खान-पान में लापरवाही न करें। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ – कहीं से धन मिलने की संभावना

आज आपको कहीं से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में मिल सकते हैं नए अनुबंध। नौकरी में मनचाहा काम मिलने से होगी प्रसन्नता। बुजुर्गों का रखे ध्यान। पार्टनर से संबंधों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। आय-व्यय में रहेगा संतुलन।

मीन – कहीं से घाटा होने की आशंका

व्यवसाय में कार्य की गति धीमी होने से परेशान रहेंगे। घाटा भी हो सकता है। धैर्य में कमी आ सकती है। विरोधी कर सकते हैं परेशान। खेलों में भाग लेने वालों को मिल सकती है सफलता। पार्टनर का रखें ख्याल। कुछ गलतियों को करें नजरअंदाज। पारिवारिक माहौल में रहेगी मौज-मस्ती।

6 जनवरी, 2018 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड