ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
6 जनवरी, 2018 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

6 जनवरी, 2018 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – किसी खास से हो सकती है मुलाकात

किसी खास से हो सकती है आज मुलाकात। नये प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। विरोधियों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में रुकी हुई योजना शुरू हो सकती है। नौकरी में सहयोगियों का मिलेगा सहयोग। पार्टनर के साथ यात्रा का बन सकता कार्यक्रम। खर्च बढ़ेंगे।

वृषभ – बिगड़ सकती है बुजुर्गों की सेहत

ADVERTISEMENT

घर में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। लंबी यात्रा को टालें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें। दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुचाएं। व्यवसाय में नए संबंध सोच-समझ कर बनाएं। कार्यस्थल पर बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां।

मिथुन – नौकरी में हो सकती है पदोन्नति

आज दिन आपके लिए भाग्यवर्धक है, इसका पूरा फायदा उठाएं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। आपकी योजनानुसार कार्य संपन्न हो सकते हैं। रिश्तों में कड़वाहट दूर होगी। पार्टनर के साथ यात्रा का बनेगा कार्यक्रम। पुराने मित्र से होगी मुलाकात। सेहत का रखें ध्यान।

कर्क – धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं

ADVERTISEMENT

खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कर्ज लेने से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा का रखें ख्याल। पार्टनर के साथ समय बिताएं। भावनाओं का रखें ख्याल, उसे इग्नोर न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का कार्यक्रम।

सिंह – पार्टनर की सेहत में होगा सुधार

पार्टनर की सेहत में होगा सुधार। दिनचर्या और खानपान में करें बदलाव। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगा फायदा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए संपर्कों में सावधानी बरतें। नुकसान की आशंका है। पुराने मित्रों से होगी मुलाकात।

कन्या – पार्टनर के साथ बढ़ सकता है तनाव

ADVERTISEMENT

पार्टनर के साथ आपसी तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर रखें नियंत्रण। किसी भी तरह का वाद- विवाद करने से बचें। आपके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। अटका हुआ धन मिलने के आसार हैं। नौकरी में जरूरी काम पर ध्यान दें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

तुला – व्यवसाय में होगा लाभ

व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में उन्नति का योग। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना बन सकती है। अटके काम पूरे होंगे। पुराने संपर्कों का मिलेगा फायदा। धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि।

इसे भी पढ़ें – अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – शारीरिक थकान महसूस हो सकती है

आज आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आराम का ख्याल रखें। पार्टनर के साथ एकांत के पल गुजारने से संबंधों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। सभी प्रकार के कठिन काम बनते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ती व्यस्तता से परेशान न हों।

धनु – मित्रों का मिलेगा सहयोग

आज का दिन खास है। मित्रों का मिलेगा सहयोग। पारिवारिक समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। व्यवसाय में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। व्यावसायिक विस्तार संभव है। विरोधियों से रहें सतर्क। मनपसंद काम में कामयाबी मिलने से खुशी बनी रहेगी। सेहत भी रहेगी ठीक।

ADVERTISEMENT

इसे भी पढ़ें – घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान

मकर – नौकरी में आ सकती हैं समस्याएं

आज आपके अधिक उतावलेपन की वजह से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक खर्च बढ़ने की आशंका है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी रुचि। सामाजिक मान-सम्मान में होगी वृद्धि।

कुंभ – पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है

ADVERTISEMENT

पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट से व्यवसाय में फायदा हो सकता है। नौकरी में होगा आर्थिक लाभ। मित्रों का मिलेगा सहयोग। पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे। विरोधी होंगे पराजित। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। दिनचर्या नियमित रखें।

मीन – शैक्षिक कार्यों में आ सकती है रुकावट

शैक्षिक कार्यों में आ सकती है रुकावट। टालमटोल की आदत करियर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। व्यवसाय में बड़ा प्रोजेक्ट रुकने की आशंका। मन अशांत रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। कोई नया काम शुरू करने से बचें। परिवार का मिलेगा सहयोग। पार्टनर के साथ स्थिति रहेगी सुखद।

इसे भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT

5 जनवरी, 2018 का राशिफल: किसी के लिए सुखद तो किसी के लिए दुखद रहेगा दिन

लिपस्टिक ट्रेंड 2019: जानिए सर्दी के मौसम में लगाएं कौन से लिपस्टिक शेड्स

05 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT