एस्ट्रो वर्ल्ड

7 दिसंबर, 2018 का राशिफल : किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए उदासी लेकर आएगा दिन

Rama Shukla  |  Nov 30, 2018
7 दिसंबर, 2018 का राशिफल : किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए उदासी लेकर आएगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन  –

मेष –  खुशियों का दिन

आज आपकी खुशियों का दिन है। नये प्रेम संबंधों की होगी शुरूआत। सब कुछ सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। बिजनेस में होगा फायदा और नौकरीपेशा लोगों का होगा प्रमोशन। कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। लव-लाइफ में है रोमांस।

वृषभ – करियर में मिलेंगे सुनहरे मौके

आज आपको प्रोफेशनल करियर में सुनहरे मौके मिल सकते हैं। किसी अधिकारी के सहयोग से बिगड़े हुए काम बनेंगे। मिलेगा सामाजिक मान-सम्मान। माता-पिता और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का रखें ख्याल। परेशानी कर सकती हैं मौसमी बीमारियां।

मिथुन – मिल सकता है कोई गिफ्ट

आज किसी रिश्तेदार की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझ कर ही लें। लीगल डाक्यूमेंट को पढ़ कर ही साइन करें। शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों के बढ़ने का है सुनहरा अवसर।

कर्क – नई ऊर्जा करेंगे महसूस

आज सेहत सही रहने से मन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। संतानहीन दम्पत्ति को मिल सकती है खुशखबरी। नई रुचि नई उमंग से रचनात्मक कार्य शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर का मिलेगा सहयोग और प्यार।

सिंह – किसी खास से होगी मुलाकात

आज दिल और दिमाग में प्यार का नशा हावी रहेगा। जो रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनकी मुलाकात किसी खास से होने वाली है। करियर में मिलेगी सफलता। ससुराल पक्ष से लाभ का योग है। परिवार का सहयोग मिल सकता है। किसी खास परिजन के लिए मन परेशान रह सकता है।

कन्या – नया काम शुरू न करें

आज अचानक हो सकता है आपको कोई आर्थिक नुकसान। कोई नया काम शुरू न करें। रुपये – पैसों के मामले में सावधानी बरतें। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी।प्रोफेशनल करियर में वाद-विवाद न करें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से बचें। जरूरी काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे।

तुला – कार्यस्थल पर होगा मनमुटाव

आज कार्यस्थल पर मनमुटाव होने से मन दुखी रहेगा और उत्साह में रहेगी कमी। छात्रों का पढ़ाई से मन हटेगा। बिजनेस में हो सकता है घाटा। परेशान न हों। धार्मिक कार्यों में लगेगा मन। मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का प्लान। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक – रिश्तेदार से मिलेगी टेंशन

किसी रिश्तेदार या अधिकारी के कारण तनाव हो सकती है। संतान संबंधित परेशानियां दुखी कर सकती हैं। जमीन- जायदाद के मामले में कानूनी सहारा लेना पड़ सकता है। ससुराल से मिल सकता है तनाव। छात्रों को मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा।

धनु – सेहत के प्रति रहें सतर्क

आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। पेट संबंधित या फिर मौसम संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा करने से बचें। पैसों के मामले में जोखिम न उठाएं। ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से वाद-विवाद न करें। बढ़ सकता है तनाव।

मकर – खो सकती है कोई महंगी वस्तु

आज दिन भर कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। प्रोफेशनल करियर में भी आ सकती हैं मुश्किलें। पार्टनर से मिल सकता है तनाव। सेहत और सामाजिक मान-सम्मान का ख्याल रखें।

कुंभ – बीमारी से मिलेगा छुटकारा

पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की वजह से खुशी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। खान-पान में सुधार करने की जरूरत। नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार के साथ होगी दिन की बेहतर शुरूआत।

मीन – कारोबार में होगा लाभ

धीमी गति के बावजूद कारोबार में लाभ होगा। नौकरी के नये अवसर मिलेंगे। अपने दम पर नई योजना की शुरूआत कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने का योग है। खरीदेंगे घर के लिए कोई कीमती चीज। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

इसे भी पढ़ें –

6 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए दुख तो किसके लिए खुशी लाएगा दिन

राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म

राशि के अनुसार जानिए किस तरह के दोस्त हैं आप

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड