एस्ट्रो वर्ल्ड

4 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

Rama Shukla  |  Nov 28, 2018
4 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – सेहत संबंधी परेशानियां होंगी दूर

सेहत को लेकर चल रही परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। जंक फूड से दूरी बनाएं और अपनी दिनचर्या नियमित रखें। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में होगी उन्नति। कुछ जरूरी काम पूरे होने से रिश्तेदारों से संबंधों में आएगी मजबूती।

वृषभ – बनेंगे नये रिश्ते

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। कुछ नये रिश्ते बनेंगे जिनसे बिजनेस में फायदा होगा। किसी रिश्तेदार या मित्र को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। पूरा दिन बेफिक्री और बिना किसी उलझन के बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति बनी रहेगी।

मिथुन – खो सकते हैं कागजात

आज पूरा दिन बनी रहेगी उलझन। आपके जरूरी कागजात कहीं खो सकते हैं, सावधानी बरतें। मन कुछ दुखी रहेगा। अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध बनेंगे मधुर। पार्टनर के साथ रोमांस बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

कर्क – उम्मीद से कम मिलेगा

नौकरी में प्रमोशन मिलेगा, लेकिन आपकी उम्मीद से कम। बिजनेस के कामों में आ सकती हैं रुकावटें। कार्यस्थल पर उथल-पुथल से परेशान न हों। विरोधियों से सावधान रहें। सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाएं। छात्रों को परिश्रम की जरूरत है।

सिंह – गर्दन के दर्द से रहेंगे परेशान

आज गर्दन के दर्द से हो सकते हैं परेशान। दिन खत्म होते-होते कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें। यात्रा या किसी नये काम को करने से बचें। आज परिवार में बढ़ सकती है टेंशन। इसकी वजह से आपकी सेहत पर असर पड़ने की आशंका है।

कन्या – मतभेद की आशंका

आज परिवार में खुशी का माहौल नहीं रहेगा। परिवार के करीबी लोगों से मतभेद की आशंका है। गुस्से को काबू में रखना जरूरी है। आर्थिक मोर्चे पर विशेष सावधानी रखें, क्योंकि आमदनी की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। घर के जरूरी कार्य स्वयं करने की कोशिश करें।

तुला – नकारात्मक सोच से रहें दूर

पैसे को लेकर आज आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। फिजूलखर्ची और लापरवाही की वजह से आपके ऊपर आर्थिक संकट आ सकता है, फिर भी कर्ज लेने से बचें। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन पार्टनर से हो सकती है अनबन। आपसी समझ और प्यार से मामले सुलझाएं।

इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी

वृश्चिक – सेहत के लिए अच्छा रहेगा दिन

आज मन प्रफुल्लित रहेगा। नयी रुचि से नये व्यक्तित्व का निर्माण होगा। घुटने की समस्या से छुटकारा मिलने पर नई उमंग जागेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस न करें। पार्टनर की सेहत का रखें ख्याल। कॉमर्स के छात्रों को मिलेगी कामयाबी। मिल सकते हैं कीमती उपहार व सम्मान।

धनु – नौकरी में मिल सकता है खास मौका

आज प्रोफेशनल लाइफ में मिल सकता है कोई सुनहरा मौका। नयी संपत्ति खरीदने की योजना बनाएं। आज धन संबंधी अच्छी खबर मिलेगी। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में मिलेगा लाभ। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पुरानी रुकावटें दूर होंगी और काम शीघ्रता से पूरे होंगे।

मकर – नये प्रेमी से होगी मुलाकात

आज दिन भर खुश रहेंगे। नये प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सबसे मिलकर रिश्ते ताजा करने का आज अच्छा मौका है। आत्मविश्वास में होगी वृद्धि। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा छात्रों के लिए आज का दिन कोई नई खबर ला सकता है।

कुंभ – नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं

आज के दिन नई संपत्ति खरीदने की सफल योजना बन सकती है। परिवार में आएगी खुशियां। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ करें मौज-मस्ती। किसी जरूरी कार्य के लिए की गई कोशिश में सफल रहेंगे। रुके हुए काम पार्टनर के साथ मिलकर करेंगे पूरे।

मीन – छात्र करेंगे लक्ष्य प्राप्त

रचनात्मक कार्यों में होगी प्रगति। छात्र अपनी मेहनत से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। बिजनेस में होगी उन्नति। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम संबंध में सुकून और शांति रहेगी। अपने मन की बात सुनकर निर्णय लें। पार्टनर को इग्नोर न करें।

इसे भी पढ़ें – 3 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए भारी तो किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड