एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 30 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 28, 2019
जानिए  30 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – रुपयों का लेन- देन न करें

आज व्यावसायिक मामले में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। रुपये – पैसों का कोई बड़ा लेन- देन न करें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाहन संबंधी समस्या आ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ – पार्टनर से मिल सकता है तनाव

आज घर के मुखिया या पार्टनर से तनाव मिल सकता है। किसी की बातों में आकर अपने घर की शांति न बिगाड़ें। गुस्से में कुछ भी कहने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नये प्रोजेक्ट से फायदा मिलेगा। रुके हुए काम बनते नजर आएंगे।

मिथुन – पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है

मित्रों और पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। रिश्तेदारों और मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। विवाद से दूर रहें। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेन- देन के मामले सुलझेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क – मानसिक परेशानी से मन कुंठाग्रस्त रहेगा

मानसिक परेशानी की वजह से मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आप निपटा पाएंगे। किसी अच्छी खबर से मन उत्साहित होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित अच्छे अनुभव होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

सिंह – पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग हैं

पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग हैं। चल या अचल संपत्ति खरीदने की संभावना है। आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। प्रेम में त्रिकोण की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक संबंधों में प्यार और सब्र से काम लें।

कन्या – प्रेम संबंधों को मंजिल मिल सकती है

आपके लिए कुछ व्यक्ति विशेष महत्वपूर्ण हो जाएंगे। प्रेम संबंधों को मंजिल मिल सकती है। आपसी मनमुटाव भुलाकर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। कोर्ट- कचहरी के मामले में राहत मिलेगी। छात्रों को परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

तुला –  छात्र आलस्य का करें त्याग

आज आप किसी खास वजह से आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। आलस्य की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सब्र से काम लें। पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी। सामाजिक सम्मान और धन मिलेगा।

वृश्चिक – महंगे उपहार या धन की प्राप्ति संभव

ससुराल से महंगे उपहार या धन की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विदेश यात्रा के मौके मिलेंगे। बिगड़े हुए काम ठीक होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

धनु –  कार्यस्थल पर परेशानियां और उलझनें रहेंगी

आज कार्यस्थल पर व्यर्थ की परेशानियां और उलझनें रहेंगी। सेहत और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक यात्रा का योग है लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर का सहयोग रहेगा।

मकर – परिवार में बुजुर्ग की सेहत हो सकती है खराब

परिवार में अचानक किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। पूरे दिन भाग- दौड़ की स्थिति रहेगी। पार्टनर का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं को धीरे- धीरे गति मिलेगी। आय- व्यय में संतुलन बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ – प्रेम संबंध होंगे मजबूत

आज बिगड़े हुए प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। पारिवारिक जीवन आनन्दित रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। गलतफहमी से बचें। सम्मान और धन में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल करियर में लाभ के अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन – योजनाएं सफल रहेंगी

रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। नए अनुबंध के लिए बनी योजनाएं भी सफल रहेंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। खोया हुआ विश्वास आप पुनः प्राप्त करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

ये भी पढ़ें –

इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं
इस राशि के लोग होते हैं कुछ ज्यादा ही इमोशनल, लोग इनकी इसी कमजोरी का उठाते हैं फायदा
इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग, रखते हैं हर छोटी- छोटी बातों का ख्याल
इस राशि के लोग सेक्स में रखते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड