home / एस्ट्रो वर्ल्ड
इस राशि के लोग सेक्स में रखते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी

इस राशि के लोग सेक्स में रखते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी

राशि के अनुसार किसी की सेक्स के प्रति दिलचस्पी जानी जा सकती है ? शायद ये आपको अटपटा लग रहा हो, लेकिन ये सच है। सेक्स हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जिस तरह सितारे हमारे नेचर और पर्सनैलिटी के राज खोलते हैं ठीक वैसे ही हमारी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित करते हैं। कुछ लोग सेक्स के बारे में खुलकर बातें करते हैं और वहीं कुछ लोग इसका नाम लेने में भी शर्मा जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सामने कुछ और बेडटाइम में कुछ और ही तरह के होते हैं। कुछ राशियों के लोगों का नेचर बेहद कामुक होता है। जिसकी वजह से उनकी सेक्स के प्रति रुचि औरों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही होती है। आइए जानते हैं कि कौन सी वो राशियां हैं जिनके जातक सेक्स में लेते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी …..

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

ezgif.com-resize %2815%29

इस राशि के लोग एक अलग तरह की कामुकता खुद में समाये रहते हैं। लोगों को अपनी तरफ खींचना और उन्हें मदहोश करने की कला में परांगत होते हैं। इन्हें सेक्स करते समय अपने पार्टनर को अपने कंट्रोल में रखना पसंद होता है। इस तरह का पैशन किसी दूसरी राशि में नहीं मिलता। हालांकि इस मामले में इनका मूड बहुत खास रोल प्ले करता है। इनका पार्टनर कभी अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि जब ये दोनों दुनिया की नजरों से दूर अकेले एक कमरे में होंगे तो सुबह किस करवट आंख खुलेगी। सेक्स के लिए इनकी दिलचस्पी हर दिन ढलने के साथ बढ़ती ही जाती है। ये  ऊर्जा से भरपूर होते हैं और साथ ही सेक्स प्रति काफी पैशनेट भी। ये बहुत ही बोल्ड और जोशीले नेचर के होते हैं। सेक्स के प्रति इनके अति-उत्साह की वजह से कई बार इन्हें फिजिकल होने के समय मायूस भी होना पड़ता है।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

ezgif.com-resize %2837%29

इस राशि के लोग हद से ज्यादा कामुक होते हैं और ये इनके नेचर में भी साफ- साफ झलकता है। डबल मीनिंग बातें करना इनकी एक खास अदा है। इनके लिए एक टच या स्पर्श भी बहुत मायने रखता है। इनका प्यार परवान चढ़ने में भले समय लेता हो लेकिन जब परवान चढ़ता है तो अच्छे- अच्छे इनके सामने टिक नहीं पाते हैं। इन्हें फोरप्ले ज्यादा पसंद होता है। इसी वजह से इस राशि के लोग बेहतर सेक्स पार्टनर माने जाते हैं। इन्हें अपने पार्टनर को पूरी तरह से सेटिस्फाई करने की कला बखूबी आती है। पार्टनर का मूड बनाने में इनका कोई जवाब नहीं है। तन्हाई में इनका मुद्दा सिर्फ फिजिकल रिलेशन तक नहीं रहता…बेहद खास रोमांटिक अंदाज इनसे सीखा जा सकता है। सेक्स के समय बार-बार पोजीशन बदलना भले इन्हें पसंद नहीं लेकिन ये एक ही पोजीशन को इतना दिलचस्प बना देते हैं कि पार्टनर कुछ और नया ट्राई ही नहीं करना चाहता।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

ezgif.com-resize %287%29

इस राशि के लोग सेक्सुअल से ज्यादा सेंसुअल होते हैं। इमोशनल होने के साथ- साथ ये लोग सेंसिटिव भी होते हैं। इस वजह से सेक्स का भरपूर आनंद नहीं उठा पाते। लेकिन ये अपनी कामुकता लोगों के सामने तो छिपा लेते हैं लेकिन एकांत में ये कुछ और ही होते हैं। ये अपने पार्टनर की संतुष्टि से ज्यादा खुद की संतुष्टि पर ध्यान देते हैं। इनका सबसे संवेदनशील अंग सीने का भाग होता है। इन्हें ख्यालों में रहने की आदत कुछ ज्यादा ही होती है। यही वजह है कि इनकी सेक्स फैंटेसी की कोई लिमिट ही नहीं है। इनके लिए प्यार और सेक्स एक साथ चलते हैं। तन्हाई में ये अपने पार्टनर के साथ कुछ ही समय में इंटीमेट हो सकते है। लेकिन ये सेक्स का मजा सिर्फ कमिटेड रिलेशनशिप में ही ले सकते हैं।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

ezgif.com-resize %283%29

इस राशि के लोग बेहद सेक्सी और रोमांटिक होते हैं। इनमें अपने मन माफिक साथी को अट्रेक्ट करने की जबरदस्त पावर होती है। ये जैसे देखने में हैं, वैसे करने में नहीं होते हैं और इसी बात का खूब फायदा उठाते हैं। अपने पार्टनर को अपनी वाइल्ड साइड दिखाकर सरप्राइज करते हैं। सेक्स के मामले में ये लोग काफी कॉन्फीडेंट और पावरफुल हैं। ये अपने आप को काफी हॉट भी समझते हैं और यही वजह है कि हमेशा अपने पार्टनर से यह सुनना चाहते हैं कि वो बेडटाइम में बेस्ट हैं। वैसे एक सच ये भी है कि हर बार सेम पार्टनर के साथ इंटीमेट होना इनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि इन लोगों को सेक्स में बोरियत बिल्कुल पसंद नहीं, इसी वजह से इनका प्यार का नाम हर बार बदलता रहता है। ये लोग शरारती होने के साथ- साथ बहुत नॉटी भी होते हैं। जिसकी वजह से इनकी हरकतें सभी को नजरों में आसानी से कैद हो जाती हैं।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

ezgif.com-resize %2817%29

इस राशि के लोगों का रोम- रोम रोमांटिक होता है। अगर कामुकता मापने की बारी आती है तो इस राशि के लोगों का नंबर दूसरी राशियों में पहला ही होता है। ये प्यार और सेक्स दोनों के ही मामले में बेहद इंटेन्स होते हैं। सेक्स के बारे में हर तरह की जानकारी पाना चाहते हैं जिससे ये खुद को पार्टनर के सामने बोल्ड और सेक्सी दिखा पायें। बेडटाइम पर अलग- अलग तरह की चीजें ट्राई करना इनकी फैंटसी है। कामुक होने की वजह से इस राशि के लोगों के अफेयर बहुत होते हैं। लेकिन ये हर किसी के साथ फिजिकल नहीं होते। ये वन नाइट स्टैंड या फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स जैसे सिद्धातों के बिल्कुल खिलाफ होते हैं। इस राशि के लोगों कि मैंग्नेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। सेक्‍स के दौरान इनके अंदर प्यार पल भर में ही परवान चढ़ने लगता है। इसी वजह से इनके पार्टनर भी इनसे हमेशा कुछ ज्यादा की ही उम्मीद करता है। और ये लोग इस उम्मीद पर खरे भी उतरते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. OMG सेक्स करने के एक नहीं कई हैं फायदे
2. अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन
3. सेक्स के अलावा भी हैं इंटीमेट होने के ये 10 और तरीके  
4. बेहतर सेक्सुअल लाइफ के लिए जरूर फॉलो करें ये सेक्स रूल्स

24 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this