एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 29 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 27, 2019
जानिए  29 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – खराब सेहत में होगा सुधार

खराब सेहत में सुधार होगा। खान- पान में परहेज जरूरी है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मुश्किल काम आसानी से पूरे होंगे। पार्टनर संग रिश्ता रोमांटिक रहेगा।

वृषभ – परिजनों से नहीं मिलेगा सहयोग

आज आपको परिजनों से सहयोग नहीं मिलेगा। नये प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। व्यवसाय में जल्दी लाभ के लालच से बचें। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

मिथुन – पेट या आंख में परेशानी हो सकती है

आज पेट या आंखों में परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर अस्थिरता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वाद- विवाद से दूर रहें। व्यावसायिक संबंधों में तनाव कम होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क – खरीद सकते हैं कोई महंगी वस्तु

घर के लिए कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक अनुबंध में फायदा होगा। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक मान- सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह – नये संबंध बनने से मन रहेगा खुश

पार्टनर की भावनाओं को समझ कर आपसी परेशानियों को दूर करें, तभी आप सुखी और संतुष्ट रहेंगे। नये लोगों से मेलजोल से मन खुश होगा। दिया हुआ धन वापस मिलेगा। मित्रों के साथ यादगार पल गुजारेंगे। लेन- देन के मामले सुलझेंगे।

कन्या – नौकरी संबंधी समस्याएं करेंगी परेशान

आज सारा दिन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कार्यों की अधिकता की वजह से आप शारीरिक तौर पर कमज़ोरी व थकान महसूस करेंगे। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला – मिल सकता है कहीं से धन

आज कहीं से पुराना धन मिलने की संभावना है। ऑफिशियल पार्टी में जाना फायदेमंद रहेगा। शिक्षा और कला से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भावनात्मक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। मौसम संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है।

वृश्चिक – शिक्षा के क्षेत्र में आ सकती हैं परेशानियां

शिक्षा के क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन हो सकती है। फिजूल की भागदौड़ बनी रहेगी। अटका धन मिल सकता है। माता- पिता की सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु – घुटनों और पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी

आज आपको घुटनों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। खान- पान और नियमित दिनचर्या का ख्याल रखें। आपका मधुर व्यवहार आपका सामाजिक मान- सम्मान बढ़ाएगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मकर- नये प्रेम संबंधों की होगी शुरुआत

आज आपके नये प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। भाई और पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नये संबंध सोच- विचार कर बनाएं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों की शिक्षा संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ – नए कार्यों की योजनाएं बनेंगी

छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की योजनाएं बनेंगी, जो सफल रहेंगी। खोया विश्वास आप पुनः प्राप्त करेंगे। नये प्यार की शुरुआत हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ का योग है। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।

मीन – व्यापार और नौकरी में गड़बड़ी की आशंका है

आज व्यापार और रोजगार में समस्या आने की आशंका है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में संतान संबंधी खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ कलह की आशंका है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें। विरोधियों से सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें –

इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं
इस राशि के लोग होते हैं कुछ ज्यादा ही इमोशनल, लोग इनकी इसी कमजोरी का उठाते हैं फायदा
इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग, रखते हैं हर छोटी- छोटी बातों का ख्याल
इस राशि के लोग सेक्स में रखते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड