एस्ट्रो वर्ल्ड

27 दिसम्बर, 2018 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Rama Shukla  |  Dec 25, 2018
27  दिसम्बर, 2018 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

 

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष –  व्यवसाय में होगा मुनाफा

आज लिया गया निर्णय भविष्य में फायदा देगा। व्यवसाय में मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति होगी। जमीन या वाहन खरीदने की योजना में होंगे सफल। घर में जश्न का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी कर सकते हैं परेशान।

वृषभ – (निगेटिव करियर) छात्र तनाव में रहेंगे

छात्रों के मन में शिक्षा का तनाव रहेगा। कामकाज में कुछ रुकावटें महसूस हो सकती हैं। कुछ जरूरी योजनाएं लंबित हो सकती हैं। विरोधी परास्त होंगे। आय -व्यय में संतुलन बना रहेगा। दिन सामान्य व्यतीत होगा। आज कुछ परेशानियों से राहत भी मिल सकती है।

मिथुन – किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात

किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात। नये प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। पार्टनर संग करेंगे मौज-मस्ती। अपने खान-पान का ध्यान रखें। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस या नौकरी में समस्याएं आने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें।

कर्क – मानसिक थकान महसूस होगी

ज्यादा भागदौड़ और समस्याओं से मानसिक रूप से थकान हो सकती है। शरीर में भी दर्द रहेगा। वृद्धों की सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के साथ बिताएं समय। रिश्तों में बनी रहेगी मधुरता। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।   

सिंह – छात्रों को मिलेगी सफलता

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सुखद परिणाम मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश होगी पूरी। गुस्से पर रखें कंट्रोल। किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से अधूरे काम होंगे पूरे। पार्टनर को सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। खास ध्यान रखें।  

कन्या – आर्थिक संकट से होंगे परेशान

आर्थिक संकट से परेशान रहेंगे। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक रहेगा। विरोधी कर सकते हैं परेशान। परिवार का मिलेगा सहयोग। पार्टनर से मधुर संबंध रहेंगे। छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे।    

तुला – सेहत में होगा सुधार

इन्हें भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

सेहत में होगा सुधार। मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी। पारिवारिक माहौल में रहेगी मस्ती। दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का मिलेगा सहयोग। आर्थिक पक्ष होगा मजबूत।

वृश्चिक – परिवार में अशांति रहेगी

आज व्यर्थ की भागदौड़ और पारिवारिक अशांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। कोई व्यक्ति बिजनेस में समस्या उत्पन्न कर सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ेगी। गुस्से पर रखें कंट्रोल। आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

धनु – व्यवसाय का होगा विस्तार

पारिवारिक सहयोग से व्यवसाय का होगा विस्तार। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन कहीं से मिलने के संकेत हैं। सुख-साधनों में होगी वृद्धि। पुराने विवादों से मिलेगा छुटकारा। भावनात्मक रूप से सहज महसूस करेंगे।

मकर – सेहत हो सकती है खराब  

पेट की समस्या से हो सकते हैं परेशान। मन में रहेगी उदासी। आत्मविश्वास में आएगी कमी। नौकरीपेशा महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होने से मिलेगी खुशी। आर्थिक स्थिति होगी मजबूत।  मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

कुंभ – प्रेमी से होगी मुलाकात

दिल में बसे प्रेमी से मुलाकात संभव है। घर के बुजुर्गों के सहयोग से जायदाद संबंधी विवाद का समाधान हो जाएगा। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। हो सकता है बड़ा नुकसान। पुराने मित्र से होगा कोई लाभ। भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

मीन – शिक्षा व रोजगार में आएंगी परेशानियां

शिक्षा व रोजगार में कुछ मुश्किलें अचानक आ सकती हैं। सोच-समझ कर निर्णय लें। व्यवसाय में नए रिश्ते सोच-समझ कर बनाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पार्टनर से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। माता-पिता का मिलेगा सहयोग।

26 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए दुख तो किसके लिए खुशी लाएगा दिन

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड