ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
26 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए दुख तो किसके लिए खुशी लाएगा दिन

26 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए दुख तो किसके लिए खुशी लाएगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – छात्रों को परिश्रम की जरूरत है

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र परिश्रम की जरूरत है। आज बिजनेस संबंधी कोई जरूरी निर्णय लेने से परहेज करें। नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं। अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

वृषभ – प्रेम संबंधों को मिलेगी मंजिल

लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध को मिलेगी मंजिल। परिवार में बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। व्यावसायिक मामले में जोखिम न उठाएं। सेहत के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन – रोग और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं

आज रोग और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अज्ञात भय से मन अशांत रहेगा। झगड़े या विवाद से बचने की कोशिश करें। संघर्ष के बाद परेशानियों से मिलेगी राहत। रिश्तों में मधुरता रहेगी। बिजनेस में होगी प्रगति। मित्रों के साथ घूमने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENT

कर्क – छात्रों की मेहनत सार्थक होगी

इसे भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

छात्रों को मेहनत अनुसार परिणाम मिलेंगे। व्यावसायिक योजना की होगी प्रगति। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला और सिने जगत से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सुख के साधनों में होगी वृद्धि। वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगी प्रशंसा।

सिंह – आर्थिक नुकसान की आशंका, वाहन चोरी का योग

आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है,  वाहन चोरी का योग है। ध्यान रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नई योजनाओं की शुरूआत में होगा अधिक व्यय। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। वैवाहिक जीवन आनंदित रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

कन्या – बीमारी से मिलेगी राहत

लंबे समय से बीमारी से पीड़ित लोगों को राहत मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में होगी वृद्धि। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों पर दें ध्यान। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

ADVERTISEMENT

तुला – तनाव बढ़ सकता है

परिवार में किसी मामले को लेकर तनाव बढ़ सकता है। रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट। आपसी तालमेल से समस्या को सुलझाएं। पार्टनर के साथ घूमने न जाएं। परिवार को इग्नोर न करें। आपके अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें।

इसे भी पढ़ें – शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

वृश्चिक – व्यावसायिक कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई जरूरी व्यावसायिक कॉन्ट्रेक्ट आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को अधीनस्थ कर्मचारियों का मिलेगा सहयोग। अचानक धन-लाभ से होंगे उत्साहित। सामाजिक मेल-मिलाप में रुचि बढ़ेगी।

धनु – मित्र की बीमारी से मन रहेगा परेशान

किसी खास मित्र की बीमारी से मन अशांत रहेगा। निराशा और असंतोष के बावजूद हौसला रहेगा बरकरार। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। पार्टनर की परेशानियों को समझें। खाने-पीने की आदतों पर रखें काबू।

ADVERTISEMENT

मकर – प्रभावशाली व्यक्ति से होगी मुलाकात

प्रभावशाली व्यक्ति से होगी मुलाकात। यह नया परिचय गहरी दोस्ती में बदल सकता है। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बन सकते हैं नये प्रेम संबंध। कार्यस्थल पर बेकार की बहस से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ – आयाक-निर्यात में आएगी परेशानी

आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आय होगी कम। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कर्ज लेने से बचें।

मीन – कहीं से धन मिलने की संभावना

अचानक कहीं से धन मिलने की संभावना है। आपके विरोधी आपसे होंगे पराजित। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। पद और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि।  प्रेम संबंधों में अनबन की आशंका है। मनोरंजन के मौके मिलेंगे।

25 दिसंबर, 2018 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

ADVERTISEMENT
25 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT