एस्ट्रो वर्ल्ड

24 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

Rama Shukla  |  Dec 20, 2018
24 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – सेहत हो सकती है खराब

मौसम संबंधी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। खान-पान और रहन-सहन में लापरवाही न बरतें। नौकरी या बिजनेस के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। अधिकारी वर्ग से मिलेगा सहयोग। साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से लाभ होगा।

इसे भी देखें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

वृषभ – विद्यार्थियों का प्रयास होगा सफल

विद्यार्थियों का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल रहेगा। अध्ययन के लिए घर कहीं दूर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। अटके हुए काम पूरे होने पर मिलेगा यश और धन। बिजनेस में विस्तार हो सकता है।

मिथुन – भवन निर्माण में आएंगी परेशानियां

भवन निर्माण में रुकावटें आ सकती हैं। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विवाद से दूर रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। रोजमर्रा के जरूरी कामों में कोताही न बरतें।

कर्क – सेहत के प्रति जागरूक रहेंगे

सेहत के प्रति रहेंगे जागरूक। मन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित होगा। कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ेगी आपको, नतीजे लाभदायक रहेंगे। पार्टनर के साथ रहेगी मौज-मस्ती। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी

सिंह – प्रेम संबंधों में अनबन की आशंका

प्रेम संबंधों में अनबन होने की आशंका है। छोटी-छोटी बातें करें नजरअंदाज। सेहत रह सकती है खराब। कोई अनचाहा ई-मेल मिलने से होंगे परेशान। नौकरी में बहस से रहें दूर। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या – नये प्रोजेक्ट से होगा फायदा

नये प्रोजेक्ट से फायदा मिलेगा। प्रोफेशनल करियर में होगी उन्नति। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में आएगा सुधार। किसी मामले को टालने से समस्या बढ़ सकती है। किसी सामाजिक पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा।

तुला – भाई-बहन की बीमारी से रहेंगे परेशान

दिन किसी बीमार भाई-बहन की तीमारदारी में बीतेगा। किसी वजह से रहेंगे परेशान। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। घर के खर्चें बढ़ सकते हैं। पार्ट टाइम कारोबार के लिए निकालें समय। पुराने झंझटों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक – माता-पिता का सहयोग मिलेगा

परिजनों के सहयोग से जटिल काम होंगे पूरे। माता- पिता का मिलेगा सहयोग। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। खुशियां द्वार पर देंगी दस्तक। कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति। बिजनेस में राजनैतिक सहयोग मिलने की संभावना है। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें।

धनु – छात्रों को एकाग्रता की जरूरत है

छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता की जरूरत है। बिजनेस की चिंता विशेष रूप से आपको परेशान करेगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर का रहेगा सहयोग। मौसम संबंधी शारीरिक समस्या हो सकती है।

मकर – नये संपर्कों से मिलेगा लाभ

आज आपको नये संपर्क से लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल करियर में अधिकारियों का मिलेगा सहयोग। बिजनेस में उन्नति से आत्मविश्वास में होगी वृद्धि। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। पार्टनर संग रहेगी मौज-मस्ती।

कुंभ – प्रोफेशनल करियर में परेशानियां आ सकती हैं

प्रोफेशनल करियर में परेशानियां महसूस हो सकती हैं। नौकरी या बिजनेस आदि के क्षेत्र में उन्नति चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का त्याग करना पड़ेगा। मांगलिक या धार्मिक अवसरों में जाने का मौका मिलेगा। सेहत के लिए सही रहेगा दिन।

मीन – पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद

पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति बनेगी मजबूत। घर में भोग-विलास के साधन बढ़ेंगे। परिवार में आपके योगदान की तारीफ होगी। नौकरीपेशा महिलाओं को कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों की लेखन और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।  

23 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड