ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
23 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन

23 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी

आपको उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी आने से आज व्यस्तता बनी रहेगी। कई अटके मामले सुलझ जाएंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। नौकरी में महिलाओं के लिए माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ – बिजनेस में घाटा हो सकता है

बिजनेस के मामलों में जोखिम न उठाएं। हो सकता है घाटा। आर्थिक मामलों में रखें सावधानी। खर्च की अधिकता से बजट गड़बड़ा सकता है। प्रोफेशनल करियर में अधिकारियों से रहेगी अनबन। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी।

इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार

ADVERTISEMENT

मिथुन – सेहत सही रहने से रहेगा उत्साह

सेहत सही रहने से उत्साह बना रहेगा। लक्ष्यों को साकार कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में आएगी मजबूती। आर्थिक उन्नति का योग है। फिजूल की बहस में न पड़े। घर में जश्न का माहौल रहेगा।

कर्क – प्रेम संबंधों में कलह की आशंका

प्रेम संबंधों में कलह होने की आशंका है। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। सेहत का रखें ख्याल। लोग वादा-खिलाफी कर सकते हैं। आय में होगी वृद्धि। कोई नया काम शुरू करने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात रहेगी फायदेमंद।

सिंह – किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने की संभावना

बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आप रहेंगे मजबूत। नया वाहन खरीदने का योग है। नौकरी में हो सकती है उन्नति। पार्टनर के साथ घूमने का बन सकता है प्लान।

आपकी राशि बताती है कि सेक्स के बारे में क्या ख्याल रखती हैं आप

ADVERTISEMENT

कन्या – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता

बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की भी जरूरत है। अनावश्यक विवाद में आपको घसीटा जा सकता है। धैर्य से काम लें। आज व्यर्थ की उलझनों से रहेंगे परेशान। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

तुला – साझेदारी में शुरू होगा नया काम

साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद के समाधान में राहत मिलेगी। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। लेन-देन के मामले सुलझने की उम्मीद है। मनोबल बढ़ेगा। सही अवसर के लिए प्रयासरत रहें।

वृश्चिक – लापरवाही से खो देंगे अवसर

लापरवाही से अच्छे अवसर खो सकते हैं। करियर व सेहत की रहेगी चिंता। अधिकारियों से काम के संबंध में आश्वासन मिलेंगे। सेहत के प्रति उदासीन न रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ यात्रा सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

धनु – काम होंगे पूरे

बिजनेस के लिए आज जो काम सोचकर निकले हैं, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। नये काम की शुरूआत में मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT

मकर – छात्रों का मन रहेगा अशांत

शिक्षा में आ रही परेशानी के कारण छात्रों का मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। काम की तलाश में यात्रा संभव है। बिजनेस में काम की गति होगी धीमी। अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं है।

कुंभ – रिश्ते होंगे मजबूत

प्रॉपर्टी के कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। अपनों से कह दें मन की बात, रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। आर्थिक परेशानियां होंगी दूर। व्यापारिक सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक होंगे।

मीन – माता की सेहत से रहेंगे परेशान

माता की शारीरिक समस्याओं से रहेंगे परेशान। विरोधियों की वजह से काम करने में होगी परेशानी। आत्मविश्वास में होगी कमी। पार्टनर का मिलेगा प्यार और सहयोग। कहीं यात्रा का प्लान बनेगा लेकिन फिर भी निराशा हावी रहेगी।  

22 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

ADVERTISEMENT
19 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT