Tarot

जानिए 2 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 1, 2019
जानिए  2 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – मिल सकता है कीमती उपहार या धन

आज ससुराल से कीमती उपहार या धन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। चल या अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ – भागदौड़ और तनाव में व्यतीत होगा दिन

आज का दिन भागदौड़ और तनाव में व्यतीत होगा। उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। पार्टनर का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। लेन- देन के मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। बिगड़े काम बनेंगे।

मिथुन – मित्रों का सहयोग मिलेगा

विरोधियों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाई- बहनों से कड़वाहट दूर होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। लेन- देन में सावधानी बरतें।

कर्क – अधिकारी से वाद- विवाद बढ़ सकता है

कार्यस्थल में किसी अधिकारी से वाद- विवाद बढ़ने से परेशानी की आशंका है। आत्मविश्वास के साथ काम करें। सेहत खराब हो सकती है। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विरोधी सक्रिय होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

सिंह – नयी संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है

आज धन संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नयी संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। आप अपनी मेहनत से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। स्वार्थी और चापलूस लोगों से सतर्क रहें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या – छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है

आज छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज अचानक कोई अनुबंध रद्द हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी से तनाव बढ़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला – पार्टनर की सेहत अचानक खराब हो सकती है

पार्टनर की सेहत अचानक खराब हो सकती है। मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। तर्क- वितर्क वाली स्थिति से बचें। विरोधी आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – दूर होंगे पारिवारिक मन- मुटाव

पारिवारिक मन- मुटाव दूर होंगे। आज दिल की बात कहने में कामयाब होंगे। नए संबंध बन सकते हैं। किसी सहकर्मी के प्यार में पड़ने की संभावना है। व्यावसायिक साझेदारी से फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है।

धनु – छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मनचाही नौकरी मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। व्यावसायिक विस्तार संभव है। राजनीति में व्यस्तता बढ़ेगी। लेन- देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विदेश यात्रा का योग है।

मकर- खर्च बढ़ सकते हैं

आज आपके निजी खर्च बढ़ सकते हैं। फिजूलखर्ची से देनदारी बढ़ने की आशंका है। व्यवसाय में मेहनत अधिक लेकिन लाभ कम होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ – सेहत में होगा सुधार

आज आराम और चिंतन का समय है। सेहत में सुधार होगा। खान- पान में लापरवाही न करें। ताजगी के लिए प्राकृतिक स्थलों की सैर करें। मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। धन के लेन- देन में सावधानी बरतें। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

मीन – पार्टनर के साथ संबंधों में दरार आ सकती है

बाहरी दखल से घर में तनाव की आशंका है। पार्टनर के साथ संबंधों में दरार आ सकती है। विचारों की भिन्नता मधुर संबंधों में दूरियां ला सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेन- देन के मामले सुलझेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

जानिए 1 मई, 2019 का अपना राशिफल

हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

Read More From Tarot