Tarot

जानिए 17 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  Mar 16, 2019
जानिए 17 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – उधार देने से बचें

आज धन निवेश करने व किसी को उधार देने से बचें। कम पैसों में ज्यादा कमाने के चक्कर में न फंसें, वरना बड़ा घाटा हो सकता है। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ -घुटनों के दर्द से मिलेगा छुटकारा

घुटनों के दर्द से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाएगा। अपनी दिनचर्या नियमित करें। बुजुर्गों की सलाह से लाभ संभव है। लोगों से मिलना-जुलना रोमांचक रहेगा। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे। रुकावटें दूर होंगी और काम शीघ्रता से पूरे होंगे।

मिथुन – पार्टनर की भावनाओं को समझें

पार्टनर की भावनाओं को समझें। विवाहित लोग गिफ्ट देकर वैवाहिक जीवन में मिठास घोल सकते हैं। धन संबंधी कार्यों में जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा का योग है।

कर्क – धन या महंगे उपहार मिलेंगे

आज माता से धन या महंगे उपहार मिल सकते हैं। चल-अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। सभी प्रोजेक्ट समय से पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनर की सेहत का रखें ख्याल। निजी संबंध मजबूत होंगे।

सिंह – सिर दर्द से हो सकते हैं परेशान

आज आंखों या सिर में दर्द हो सकता है। कार्यस्थल पर काम करने में परेशानी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कन्या – प्रेमियों को मंजिल मिल सकती है

प्रेमियों को मंजिल मिल सकती है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। मित्रों के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। व्यावसायिक साझेदारी से फायदा होगा। सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें। घरेलू परेशानियां दूर होंगी।

तुला – व्यवसाय में मेहनत करनी पड़ेगी

व्यवसाय में आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। वाहन खराब हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। परिवार के साथ यात्रा टालें।  

वृश्चिक – कीमती गिफ्ट मिल सकता है

आज आपका दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। आपको उपहार में कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। व्यवसाय में होगा फायदा और नौकरी में बढ़ेगी आय। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे।

धनु – लापरवाही से अच्छे मौके गंवा सकते हैं

लापरवाही से अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। कार्यस्थल पर मतभेद होने से परेशानी हो सकती है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय तर्क के आधार पर लें। आय-व्यय में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मकर- पारिवारिक मनमुटाव भुलाने का समय

आप सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक मनमुटाव भुलाकर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। अधिकारियों से टकराव दूर होगा। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ – पार्टनर की सेहत रहेगी खराब

पार्टनर की खराब सेहत से मन परेशान रहेगा। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। कार्यस्थल पर काम करने में परेशानी होगी। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मीन- चल-अचल संपत्ति में होगी वृद्धि

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। चल- अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में आएंगी नई खुशियां। आपके पुराने सपने पूरे होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ करें खूब मौज-मस्ती। बिजनेस में नये संबंध सोच समझ कर बनाएं।

जानिए 16 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए किस राशि के लोगों को किस फील्ड में बनाना चाहिए अपना करियर

अपनी हाथों की रेखाओं से जानिए कैसा होगा आपका करियर

Read More From Tarot