एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 15 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  Jul 10, 2019
जानिए 15 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – मानसिक अशांति और उदासीनता हो सकती है

मानसिक अशांति और उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। बिना किसी बाधा के अधूरे काम पूरे करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सामाजिक समारोह में पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ – आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है

आज आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। सुख- समृद्धि के साधनों में वृद्धि हो सकती है। विरोधी परेशान हो सकते हैं। विदेश यात्रा का योग है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से शोहरत मिलेगी। लेन- देन में सावधानी बरतें।

मिथुन – पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी

पारिवारिक मामले में बुजुर्गों की राय का सम्मान करें। पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी। व्यावसायिक साझेदारी में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पुरानी योजनाएं पूरी होने के योग हैं। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कर्क – व्यवसाय की वृद्धि के प्रयास बेकार हो सकते हैं

व्यवसाय की वृद्धि के लिए किए गए प्रयास बेकार हो सकते हैं। काम के बोझ को लेकर झुंझलाहट हो सकती है। कार्यस्थल में प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

सिंह – संपत्ति में वृद्धि की संभावना है

आज भाग्य आपके साथ है। परिवार और संपत्ति में वृद्धि की संभावना है। नए व्यवसाय की शुरूआत कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। काफी समय से टल रही योजनाएं पूरी होंगी।

कन्या – छात्रों के लिए परेशानियों हो सकती हैं

छात्रों के लिए समय थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा होगी लेकिन फायदा कम होगा। नौकरी बदलने से पहले हर पहलू पर गौर करें। नहीं चाहते हुए भी आपको कहीं जाना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें – इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

तुला – आलस और थकान महसूस होगी

आज आपको आलस और थकान भी महसूस हो सकती है। नींद पूरी नहीं हो पाएगी। जल्दी और भावुकता में लिया निर्णय बदलना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पार्टनर का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक – प्रेमी से कार्यस्थल में मदद मिल सकती है

प्रेमी से कार्यस्थल में मदद मिल सकती है। बिगड़े काम ठीक करने में परिजनों का सहयोग रहेगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। राजनीति में नए संबंध बन सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु – छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं

छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता मिलने के योग हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं तय समय से पूरी होंगी। नए बड़े अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर- व्यवसाय में घाटा हो सकता है

व्यवसाय में घाटा हो सकता है। नए अनुबंध में पूरा धन लगाना पड़ सकता है। कार्यस्थल में अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपए- पैसों को लौटाने में सावधानी बरतें। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ –  सेहत ठीक रहेगी

आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। नियमित चेकअप करवाते रहें। व्यावसायिक फैसले लेने के लिए अच्छा दिन है। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। अपनी योजना में कुछ अच्छा बदलाव कर सकते हैं। मित्रों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

मीन- ससुराल पक्ष से नाराजगी बढ़ सकती है

आज ससुराल पक्ष से नाराजगी बढ़ सकती है। परिवार में आपकी भागीदारी को अहमियत न मिलने के कारण तनाव हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में आपको फायदा कम होगा। सतर्क रहें। अनावश्यक विवाद से दूर रहें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड