एस्ट्रो वर्ल्ड

12 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Rama Shukla  |  Jan 9, 2019
12 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – दांतों संबंधी बीमारी से परेशान कर सकती है

आज आप दांतों से संबंधित बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज मूड में उतार-चढ़ाव रहने के भी आसार हैं। अपने संबंधों को प्यार से सहेज कर रखें। वाद-विवाद से बचें। आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। छात्रों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा।

वृषभ – पार्टनर से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी

परिवार में किसी का विवाह होने का शुभ योग है। पार्टनर से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी। अटके हुए काम होंगे पूरे। योग व ध्यान में मन रमेगा। व्यवसाय में नए रिश्ते सोच-समझ कर बनाएं।

इन्हें भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

मिथुन – व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं

कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। विभाग भी बदल सकता है। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। विदेश भ्रमण की संभावना प्रबल हैं। सेहत संतोषजनक रहेगी, लेकिन लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बिगड़े हुए काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे।

कर्क – पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना

व्यवसाय में नए अनुबंध और पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। घर खरीदने या गाड़ी लेने का सपना पूरा हो सकता है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंधों में आएगी मजबूती। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आलोचना से बचें।

सिंह – काम वक्त पर करने की आदत डालें

आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से परेशान रहेंगे। काम वक्त पर करने की आदत डालें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से परेशानियों की आशंका है। बेकार की बातों से मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करें। सेहत का रखें विशेष ख्याल।

कन्या – नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।

पुराने मित्रों से नाराजगी दूर होने की संभावना है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पार्टनर से ,संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अपनी सामाजिक छवि बरकरार रखें। राजनैतिक महत्त्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला – परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है

आज का दिन तीमारदारी में बीतेगा। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। मन परेशान रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति की संभावना है। विदेश यात्रा का योग है। सामाजिक सम्मान में होगी वृद्धि। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न बरतें। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। पार्टनर का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक – युवाओं को रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे

युवाओं को रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे। छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्याएं दूर होंगी। व्यावसायिक मामलों में कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में दिलचस्पी बढ़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। विरोधी परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है।

धनु – कीमती सामान खोने या चोरी होने की आशंका

आज कीमती सामान खोने या चोरी होने की आशंका है। आर्थिक नुकसान होगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। यात्रा से बचें। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत और प्रतिष्ठा का ख्याल रखें।

मकर – सेहत के मामले में राहत मिलेगी

आज सेहत के मामले में कुछ राहत मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। रिश्ते मधुर बनेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यावसायिक योजना पूरी हो सकती है। फायदा होने की संभावना है। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ – पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है

मित्रों और पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। व्यर्थ की बहस से बचें। क्रोध और भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। सेहत थोड़ी खराब रह सकती है।

मीन – अटका हुआ धन मिलने की खुशी होगी

आज अटका हुआ धन मिलने की खुशी होगी। कुछ नए कांट्रेक्ट मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। पार्टनर का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

11 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड