ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
11 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

11 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष –  नए प्रेम संबंध की होगी शुरूआत

नए प्रेम संबंध की शुरूआत हो सकती है। पार्टनर से रिश्ते में मधुरता लौट आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाद-विवाद से रहें दूर। धार्मिक कार्यों मन लगेगा।

वृषभ – छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा

आज छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। नकारात्मक सोच से दूर रहें। कार्यस्थल पर क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें व परेशानी मिलेंगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। खान-पान के प्रति लापरवाही न बरतें। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिजनों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है ।

पॉजिटिव सोच पर पढ़िए 100 से भी ज्यादा अनमोल सुविचार

ADVERTISEMENT

मिथुन – व्यवसाय में विस्तार की संभावना

व्यावसायिक योजना फायदेमंद रहेगी। व्यवसाय में विस्तार की संभावना है। नौकरी में महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पार्टनर से निजी संबंध मजबूत रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा का योग है।

कर्क – व्यावसायिक गति धीमी रहेगी

आज नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यावसायिक गति धीमी रहेगी। आर्थिक घाटा होने की आशंका है। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। खान-पान का विशेष ख्याल रखें।

सिंह – पार्टनर से बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे

संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। पार्टनर से बिगड़े हुए संबंध सुधर जाएंगे। सामाजिक संपर्कों से मिलेगा फायदा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में होगी वृद्धि। विदेश यात्रा की संभावना है। आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत। सेहत पर ध्यान की जरूरत है।

कन्या – शारीरिक दर्द से हो सकते हैं परेशान

आज शारीरिक दर्द से परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में रहेगा चिड़चिड़ापन। मन रहेगा परेशान। व्यावसायिक मामलों में होगी प्रगति। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। नए प्रेम संबंध बनेंगे या बिगड़े प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। माता-पिता का मिलेगा सहयोग। रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी रुचि।

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

तुला – छात्रों को प्रतियोगिता में मिलेगी सफलता

छात्रों को शैक्षिक प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार हो सकता है। नौकरी में मनचाहा काम मिलने की संभावना है। अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध में खटास न आने दें। वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक – कीमती सामान के नुकसान का योग

आज कोई कीमती सामान के खोने या चोरी होने का योग है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। यात्रा से बचें। मन शांत रहेगा। सेहत के प्रति सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। पारिवारिक माहौल में रहेगी मस्ती। मौसमी बीमारी कर सकती है परेशान।

धनु – ब्लडप्रेशर में आएगा सुधार

ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी में सुधार आ सकता है। खाने-पीने पर रखें कंट्रोल। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखना बेहतर रहेगा। आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। यात्रा का योग है।

ADVERTISEMENT

मकर – मित्रों से बहस न करें

भाई-बहन से मिल सकता है तनाव। वैवाहिक संबंध में प्यार और सब्र से काम लें। व्यर्थ बहस से बचें। धैर्य में कमी आएगी। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कर्ज लेने से बचें। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी। सेहत ठीक रहेगी है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ – कीमती उपहार मिल सकता है

आज आपका दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। आपको उपहार में कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय में होगा फायदा और बढ़ेगी आय। संतान संबंधी सुखद समाचार मिल सकता है। घर के लिए कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं।

मीन – शारीरिक थकान महसूस होगी

आज दिन भर आलस्य बना रहेगा। शारीरिक थकान महसूस होगी। धैर्य में कमी आएगी। परिवार के साथ समय बिताएं। मधुरता बनी रहेगी। व्यवसाय में नए संबंध सोच-समझकर बनाएं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है। जरूरी काम समय से निपटाएं।

10 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

ADVERTISEMENT
09 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT