एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 11 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 9, 2019
जानिए  11 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – पदोन्नति में आ सकती है रुकावट

कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें। पदोन्नति में रुकावट आ सकती है। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रखें। पार्टनर के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी।

वृषभ – आर्थिक लाभ होगा

नये व्यावसायिक अनुबंध मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों के साथ यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन – नौकरी में परेशानी आने का आशंका है

आज कार्यस्थल पर जल्दबाजी में गलती हो सकती है। नौकरी में परेशानी आने का आशंका है। किसी भी महत्वपूर्ण काम को सोच- समझ कर शुरू करें। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क – सेहत रहेगी खराब

सेहत खराब रहने से मन निराश रहेगा। पार्टनर की सेहत भी खराब हो सकती है। व्यवसाय या नौकरी संबंधित निर्णय सोच- समझ कर लें। आपके हुनर से रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक मान- सम्मान मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह – किसी खास के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है

पार्टनर के साथ भावनात्मक तालमेल बिठाने में कामयाब होंगे। किसी खास के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभ और उन्नति के मौके मिलेंगे। किसी संस्था द्वारा सम्मानित होंगे।

कन्या – छात्रों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी

लेखन और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। साझेदारी में काम शुरू करें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

तुला – आर्थिक नुकसान होने की आशंका है

व्यवसाय की धीमी गति से तनाव संभव। पूंजी निवेश बुजुर्गों की सलाह से करें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। माता- पिता का प्यार व सानिध्य मिलेगा। कानूनी मामले सुलझेंगे।

वृश्चिक – ब्लडप्रेशर में आएगा सुधार

ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी में सुधार आ सकता है। खाने- पीने पर रखें कंट्रोल। आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु – रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है

निजी मामले टालने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। किसी की आलोचना करने से बचें। आपकी छवि बिगड़ सकती है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। अटके काम पूरे होंगे। सेहत का रखें ख्याल।

मकर – धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं

नई योजनाएं पूरी करने में कामयाब होंगे। व्यावसायिक विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। संतान के विवाह में विलंब से चिंता बढ़ सकती है। धर्म- कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कुंभ – माता पैरों के दर्द से परेशान हो सकती हैं

माता पैरों या घुटनों के दर्द से परेशान हो सकती हैं। खान- पान पर नियंत्रण रखे। लापरवाही से नुकसान होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे।

मीन – पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी

आय बढ़ने से पारिवारिक संबंधों में आ रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें – 

जानिए कैसे होते हैं मई के महीने में पैदा होने वाले लोग
राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड