एस्ट्रो वर्ल्ड

10 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

Rama Shukla  |  Jan 8, 2019
10 जनवरी, 2019 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – नए काम की शुरूआत न करें

आज दिन भर रहेंगे परेशान। टाल-मटोल की आदत से आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज किसी नए काम की शुरूआत करने से बचें। किसी को दिया धन फंस सकता है। माता-पिता का मिलेगा सहयोग। पार्टनर से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृषभ – व्यवसाय में मुनाफा होने की संभावना

व्यवसाय में मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के साथ धनलाभ भी हो सकता है। पार्टनर के साथ तनाव की आशंका है। संतान की तरफ से रहेगी चिंता। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पुराने मित्रों से सुखद मुलाकात होगी। अटके हुए काम होंगे पूरे।

इसे भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

मिथुन – छात्रों को शिक्षा संबंधी आ सकती है समस्या

आज व्यवसाय से संबंधित यात्रा न करें। नौकरी में परेशानी आ सकती है। छात्रों को शिक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दशा कमजोर रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पार्टनर से संबंध मजबूत रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। मित्रों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

कर्क – परिवार का सहयोग मिलेगा

प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर करें विश्वास। माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का रखें ध्यान। नया वाहन खरीद सकते हैं। किसी सामाजिक कार्य के लिए हो सकते हैं सम्मिलित। व्यवसाय में होगा लाभ।

सिंह – पेट की बीमारी से परेशान हो सकते हैं

आज पेट की बीमारी परेशान करेगी। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। व्यर्थ के झंझटों में न फंसें। यात्रा का विचार टालें। आय में वृद्धि के मौके मिलेंगे। मान-सम्मान में होगी वृद्धि। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पार्टनर से संबंध मजबूत रहेंगे। वाहन सुख में होगी वृद्धि।

इसे भी पढ़ें – शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

कन्या – युवाओं को करियर में नए विकल्प मिलेंगे

अपनी बुद्धि और कौशल का सही इस्तेमाल करें। सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। युवाओं को करियर में नए विकल्प मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिजनों का मिलेगा सहयोग। छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। दिनचर्या नियमित रखें। सामाजिक सम्मान में होगी वृद्धि।

तुला – धन की हानि हो सकती है

आज किसी योजना में धन लगाने से बचें। कीमती वस्तु के चोरी या खो जाने की आशंका है। धन की हानि भी हो सकती है। मन परेशान रहेगा। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक – सेहत रहेगी ठीक।

आज सेहत ठीक रहेगी लेकिन दिनचर्या और खान-पान का खास ख्याल रखें। आज न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पार्टनर का मिलेगा सहयोग।

धनु – माता-पिता से हो सकती है कहासुनी

माता-पिता से कहासुनी हो सकती है। पार्टनर से भी कलह की आशंका है। उसकी परेशानियों को समझें। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे असहमत हो सकते हैं। विरोधी परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।

मकर – पुराना धन मिलने की संभावना है

आज कहीं अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। कारोबार में निवेश करना रहेगा फायदेमंद। नौकरी में आर्थिक लाभ हो सकता है। पार्टनर से निजी संबंध मजबूत रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ – जुकाम या सिरदर्द से हो सकते हैं परेशान

आज नजला, जुकाम या सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। सर्द मौसम से करें बचाव। प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े काम पूरे होने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि। व्यावसायिक योजना फायदेमंद हो सकती है। वाद-विवाद से बचें।

मीन – प्रेम संबंधों को मिल सकती है मंजिल

प्रेम संबंधों को मंजिल मिल सकती है। भाई-बहन से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। व्यवसाय में नये अनुबंध मिल सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होने की संभावना है। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

9 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड