ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
9 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

9 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – हो सकता है धन लाभ

व्यवसाय में सामाजिक संबंधों से फायदा मिलेगा। नई योजनाओं की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। नौकरी में हो सकती है उन्नति। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामले सुलझने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। यात्रा का योग है।

वृषभ – आर्थिक नुकसान की आशंका है

व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। नए संपर्कों में सावधानी बरतें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। छात्रों को मेहनत की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आलोचना से बचें। गुस्से पर रखें कंट्रोल। सेहत रहेगी ठीक।

मिथुन – नए संबंध से भाग्य चमकेगा

नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ मधुरता बनी रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ सकता है। व्यवसाय में विस्तार की संभावना है। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है।

ADVERTISEMENT

कर्क – बुजुर्ग की सेहत हो सकती है खराब

परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

सिंह – छात्रों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी

इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट्स को नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना। छात्रों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। राजनीति में रुझान बढ़ सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। प्रेम संबंधों में कलह की आशंका है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खान-पान का रखें ध्यान। सेहत हो सकती है खराब।

कन्या – धन संबंधी परेशानी से तनाव संभव

कम समय में ज्यादा फायदे के लालच में न फंसें। ठगे जा सकते हैं और धन संबंधी परेशानी से तनाव हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। कोई ऐसा काम न करें जिसका सामाजिक सम्मान पर असर पड़े। सेहत का रखें ध्यान। पार्टनर का मिलेगा सहयोग।

तुला – सेहत में होगा सुधार

खराब सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। आज अपने आप में मस्त रहेंगे। नौकरी, व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो सकते हैं। सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा को टालें। मित्रों से मुलाकात संभव। पार्टनर से रिश्ते होंगे मजबूत।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – अपनों की बातों से मन दुखी होगा

अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। आलोचना पर ध्यान न दें। अटका धन मिलने के आसार हैं। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर के साथ यात्रा का बन सकता है विचार।

धनु – व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं

आज व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। आज किसी के साथ लेन-देन न करें। भविष्य में इसका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक समस्या सुलझेगी। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। दिनचर्या नियमित रखें। छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है।

मकर – शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी

आज व्यवसाय के मामले में व्यर्थ की भाग-दौड़ से परेशान होंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। संतान संबंधी समस्या सुलझ सकती है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ – स्वजनों से सुखद समाचार मिलेगा

प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा। स्वजनों से सुखद समाचार मिलेगा। निजी संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। परिवार हर हाल में आपके साथ रहेगा। व्यवसाय में नया अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT

मीन – आर्थिक घाटा हो सकता है

नौकरी में बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। आर्थिक घाटा हो सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी खास उपलब्धि से मन खुश रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने की संभावना है।

1. 8 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

2. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

3. जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

ADVERTISEMENT
07 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT