एस्ट्रो वर्ल्ड

10 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें कि आपके लिए क्या नया लेकर आएगा आज का दिन

Rama Shukla  |  Nov 30, 2018
10 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें कि आपके लिए क्या नया लेकर आएगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – आर्थिक संकट बना रहेगा

आज दिन भर आर्थिक संकट की वजह से रहेंगे परेशान। वाद-विवाद से दूर शांत रहने की कोशिश करें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की भी आशंका है। आय-व्यय का संतुलन बना कर चलें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी अनजान पर विश्वास न करें।

वृषभ – रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी

सेहत सही रहने से विभिन्न कामों में सक्रियता से भाग लेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, लेकिन किसी से मनमुटाव हो सकता है। लोगों से मेल मिलाप होगा। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

मिथुन – नई परियोजनाएं करेंगे शुरू

आज आप कुछ अच्छी परियोजनाएं शुरू कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में फायदे का योग है। रचनात्मक कार्यों में होगी प्रगति। बिजनेस में होगा विस्तार। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में होंगे कामयाब।  मित्रों के साथ घूमने का बन सकता है प्लान। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बना रहेगा।

कर्क – प्यार में हां कहने का वक्त है

जो आपको मन ही मन कर रहा है प्यार, उसे हां कहने का वक्त आ गया। आपका लविंग और केयरिंग नेचर लोगों को उत्साहित करता है। मित्रों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ करेंगे मौज-मस्ती। माता-पिता का मिलेगा सहयोग। संतान की ओर से मिलेगी खुशखबरी।

सिंह – कोई बड़ा प्रोजेक्ट होगा पूरा

आज सहकर्मियों के सहयोग से आप एक बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रोफेशनल और एकेडमिक मामलों में छात्रों को मिलेगा बेहतर मौका। प्रोफेशनल करियर में मिलेंगी चुनौतियां। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा बना रहेगा। खेल-कूद जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते है।

कन्या – उठाएंगे शानो-शौकत का मजा

आपके बजट में नये घर की तलाश होगी पूरी। शाही-शानो शौकत का उठाएंगे मजा। कहीं से रुका हुआ धन आने से होगी सुख संतुष्टि। आर्थिक स्थिति होगी मजबूत। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि भी संभव है। प्रेम संबंधों में रहेगी मधुरता।

तुला – सेहत में होगा सुधार

आज सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। पहले से ही बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे, लेकिन फिर भी हो सकती है अनबन। छात्रों को मिलेगी सफलता। व्यापार में बनेंगे नये संबंध। खरीद सकते हैं नया वाहन।

वृश्चिक – खास मकसद में होंगे कामयाब

किसी खास मकसद में करीब लोगों का मिलेगा साथ। पार्टनर के साथ वैवाहिक संबंधों में तनाव रह सकता है। परिजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता से होगी धन प्राप्ति। अपनी दिनचर्या नियमित करें। बिजनेस में किसी अनजाने पर विश्वास न करें।

धनु – प्रॉपर्टी का हो सकता है विवाद

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर भाईयों से विवाद हो सकता है। अधिक मेहनत करने का भी कोई खास फायदा नहीं होगा। खर्चों पर करें कंट्रोल। आय कम व्यय आधिक होने पर आर्थिक संकट की चपेट में आ सकते हैं। पार्टनर का रखें ख्याल। 

मकर – छात्रों की पढ़ाई में बाधा

छात्रों को पढ़ाई में आ सकती है परेशानियां। आज किसी जरूरी काम के न होने से चिंता रहेगी। भागदौड़ रहेगी लेकिन फायदा नहींं मिलेगा। प्रोफेशनल करियर में अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। उम्मीद से कम होगी वेतन वृद्धि। व्यवसाय संतोषजनक रहेगा।

कुंभ – पार्टनर से हो सकता है विवाद

धन की कमी को लेकर पार्टनर से विवाद हो सकता है। परिवार से अलग होने का मन होगा। पारिवारिक उलझन को माता-पिता की सलाह से दूर करें। गुस्से पर रखें कंट्रोल। बिजनेस में नये लोगों से होगी मुलाकात, जो आने वाले समय में आपको फायदा दे सकती है।

मीन – मन निराशा और असंतोष से भरा रहेगा

आज का दिन आपकी सेहत के लिए खराब है। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। कमजोरी महसूस होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। तनाव और शक से बिगड़ सकती है मन की सेहत । खान-पान का रखें ख्याल। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें –

9 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म

राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड