एस्ट्रो वर्ल्ड

1 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन

Rama Shukla  |  Dec 31, 2018
1 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन

 भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – संबंधों में कड़वाहट बढ़ने की आशंका

आज का दिन भागदौड़ और तनाव में व्यतीत होगा। संवेदनशीलता और क्रोध पर नियंत्रण रखें। संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। हर समस्या को प्यार व शांति से सुलझाएं। सेहत बिगड़ सकती है। मित्रों का मिलेगा सहयोग।

वृषभ – नये अनुबंध मिलेंगे

व्यावसायिक विस्तार संभव है। कुछ नये अनुबंध मिलेंगे। आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आपकी बेहतर कार्यशैली से नौकरी में उन्नति मिलेगी। जरूरी काम पहले करें। पार्टनर से बढ़ेगा प्यार । प्रेम में त्रिकोण की स्थिति भी बन सकती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मिथुन – शरीर पर कहीं चोट लग सकती है

पार्टनर की सेहत को लेकर रहें सतर्क। आपके शरीर पर भी कहीं चोट लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में खुशी रहेगी। नौकरी से मन उचट सकता है, बदलाव की करें कोशिश। मेहनत का नतीजा नहीं मिलेगा।

कर्क – भाई-बहनों में प्यार बढ़ेगा

भाई-बहनों में प्यार बढ़ेगा। शादी योग्य युवाओं को पार्टनर मिल सकता है। प्रेम के मामले में स्थिति संतोषजनक रहेगी। अटके हुए काम पूरा करने का सही मौका है। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक विस्तार संभव है।

सिंह – विद्यार्थी परीक्षा में लापरवाही न बरतें

विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में लापरवाही न बरतें। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ काम करें। शाम का समय परिवार के साथ मंगल कार्यों में व्यतीत होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कन्या – पारिवारिक धन या संपत्ति मिलने की संभावना

आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। पारिवारिक धन या संपत्ति मिलने के संकेत हैं। कुछ खर्चा बढ़ सकते हैं। व्यवसाय की नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। अधूरे काम होंगे पूरे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला – विद्यार्थियों का मन भटक सकता है

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहायकों का सहयोग प्राप्त करें। अपने पार्टनर की मदद से अपने बिगड़े मूड को ठीक कर सकते हैं।

वृश्चिक – रिश्ते मधुर होंगे

भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। निजी संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होने से रिश्ते मधुर होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। व्यापारिक यात्राएं होगी सफल। बिगड़े हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी ।

इस जन्माष्टमी अपनी राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग और पाएं मनचाही मुराद

धनु – अपच की शिकायत रह सकती है

आज आपको अपच की शिकायत रह सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन परेशान रहेगा। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। काम को वक्त पर करने की आदत डालें। सम्मान बढ़ेगा।

मकर – छात्र प्रतियोगिता में होंगे कामयाब

छात्र अपनी सकारात्मक सोच से प्रतियोगिताओं में कामयाब होंगे। अपने विशेष गुणों को तराशें। व्यवसाय में आएगी तेजी। नौकरी में अधिकारी रहेंगे संतुष्ट। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ यात्रा करने की संभावना है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।

कुंभ – हो सकता है आर्थिक घाटा

व्यवसाय में मेहनत के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने की आशंका। आर्थिक घाटा हो सकता है। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। संपत्ति के मामले में पारिवारिक लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। जिद में आकर अपना नुकसान न करें।

मीन – सेहत में होगा सुधार

आज आराम और चिंतन का समय है। इससे सेहत में होगा सुधार। खान-पान में लापरवाही न करें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराने दोस्तों से हो सकती है मुलाकात।

जानें आज 31 दिसंबर, 2018 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड