ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानें आज 31 दिसंबर, 2018 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

जानें आज 31 दिसंबर, 2018 का राशिफल: उलझन भरा या शांतिपूर्वक बीतेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – मिलेंगी कई सफलताएं

बिजनेस में परिश्रम करेंगे तो अनेक नई सफलताएं मिलेंगी। नये रोजगार के मौके भी मिलेंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। धार्मिक या सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होने की भी संभावना है। राजनैतिक क्षेत्र में भी सक्रियता बढ़ सकती है।

वृषभ – पार्टनर की सेहत के प्रति सचेत रहें

किसी अनजाने भय से मन डरा रहेगा। पार्टनर के सेहत के प्रति सचेत रहें। खान-पान में सावधानी बरतें। धार्मिक आस्था से सुख-शांति की अनुभूति होगी। रचनात्मक कार्यों से मन उत्साहित रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे।

इसे भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

ADVERTISEMENT

मिथुन – पारिवारिक संबंध बनेंगे मधुर

आज किसी मांगलिक कार्य के लिए उत्साहित रहेंगे। पुराने गिले-शिकवे भूलकर नई शुरूआत करें। पारिवारिक संबंधों को मधुर बनाएं। माता-पिता का मिलेगा सहयोग। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि।

कर्क – विद्यार्थियों को हो सकता है तनाव

विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी समस्याओं के कारण तनाव हो सकता है। पुरानी घटनाओं से मन परेशान रहेगा। अटके हुए काम होंगे पूरे। आय से अधिक व्यय होगा। आर्थिक संकट से होंगे परेशान। पारिवारिक माहौल में मस्ती रहेगी। पार्टनर के साथ किसी सामाजिक समारोह में होंगे शामिल।

सिंह – नौकरी में होगी पदोन्नति

नये व्यावसायिक संबंध होंगे मजबूत। नौकरी में होगी पदोन्नति। व्यस्तता बनी रहेगी। भौतिक सुख-साधनों में होगी वृद्धि। कोई बड़ा आयोजन करने में सफल होंगे। पार्टनर की सेहत के प्रति सतर्क रहें। किसी बात पर हो सकती है अनबन। रचनात्मक कार्यों से मिलेगी प्रसिद्धि। मित्रों से होगी मुलाकात।

इसे भी पढ़ें – शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

ADVERTISEMENT

कन्या – विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें

विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें, बनता काम बिगड़ सकता है। नौकरी में सहकर्मी से मतभेद की आशंका। आवेश में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत। बिगड़े हुए प्रेम संबंध सुधर जाएंगे। अचानक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। मौसमी बीमारी कर सकती है परेशान।

तुला – प्रेमी से होगी मुलाकात

पुराने प्रेमी से हो सकती है मुलाकात। बनेंगे नए प्रगाढ़ संबंध। जरूरी पारिवारिक दायित्व को पूरा करने में होंगे कामयाब। संतान से सुख का योग है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक – सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा

नकारात्मक सोच और सेहत की चिंता से मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी बुरी खबर से मन चिंतित रहेगा। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधियों से रहे सावधान। नौकरी में बदनामी की आशंका। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होने की संभावना।

धनु – छात्रों की प्रतिभा निखरेगी

नई स्थितियों में छात्रों की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। करियर में उन्नति, व्यवसाय में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में होंगे लोकप्रिय। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। पार्टनर के साथ जरूरी यात्रा की बनेगी योजना। अचानक किसी की मदद करनी पड़ सकती है।

ADVERTISEMENT

 

मकर – आर्थिक लाभ से वंचित हो सकते हैं

आलस्य का करें त्याग नहीं तो किसी आर्थिक लाभ से वंचित हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। निवेश करने से बचें। फिजूल की खरीदारी से बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूरा करने में होंगे सफल। नौकरी में बदलाव का मन बन सकता है।

कुंभ – लंबी बीमारी में आएगा सुधार

जीवनशैली में बदलाव सेहत के लिए रहेगा फायदेमंद। लंबी बीमारी में होगा सुधार। लापरवाही न बरतें। आज कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल से मन रहेगा खुश। उत्साह में होगी वृद्धि। परिजनों या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मीन – प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका

कुछ पारिवारिक समस्याएं से हो सकता है प्रेम संबंधों में तनाव। व्यवसाय की योजना पूरी होने में देरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अटके हुए काम पूरा करने का सही मौका है। विदेश जाने में मिल सकती है सफलता।

ADVERTISEMENT

30 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

30 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT