Hair Removal

चॉकलेट, रीका या रेगुलर वैक्स में कौन सी है सबसे बेहतर – Chocolate, Rica & Regular Wax

Supriya Srivastava  |  Apr 30, 2021
Chocolate Wax, Rica Wax, Regular Wax
शरीर के अनचाहे बाल भला किसे पसंद होते है। खासतौर पर लड़कियों को समय-समय पर इन्हें हटवाना पड़ता है। शरीर के इन अनचाहे बालों से मुक्ति पाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लिया जाता है। इसके लिए बाजार में कई तरह की वैक्स जैसे रेगुलर, चॉकलेट और रीका वैक्स उपलब्ध हैं। मगर समस्या तब खड़ी होती है, जब पार्लर में जाते ही स्पेशिलिस्ट हमें इनमें से एक वैक्स चुनने की सलाह देती है। हो सकता है आपको लगे कि शरीर की बाल ही तो हटवाने हैं उसके लिए इतना क्या चूज़ करना। तो हम आपको बता दें कि इन तीनों वैक्स में काफी अंतर होता है। दाम से लेकर क्वालिटी तक का अंतर। जब बात त्वचा की आती है तो हम उसके लिए सबसे अच्छी वैक्स चुनना पसंद करते हैं। अगर आप भी चॉकलेट, रीका या रेगुलर वैक्स में से बेस्ट चुनने की उधेड़बुन में हैं तो हम यहां आपको बता रहे हैं कि इन तीनों में सबसे अच्छा वैक्स कौन सा है। 
https://hindi.popxo.com/article/homemade-makeup-remover-recipe-in-hindi

रेगुलर वैक्स – Regular Wax Kya Hai

शरीर के अनचाहे बाल हटाने के लिए बरसों से रेगुलर वैक्स का इस्तेमाल होता आया है। वैसे तो बाजार में रेगुलर वैक्स आसानी से उपलब्ध है लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसे चीनी, नींबू और शहद के मिश्रण से बनाया जाता है। इस वैक्स से बाल जड़ से तो निकल जाते हैं लेकिन इस बीच दर्द भी काफी होता है। इसके अलावा वैक्स कराने के बाद शरीर के उस हिस्से भी काफी रेडनेस और खुजली की शिकायत भी हो सकती है। अगर आपकी स्किन कुछ ज्यादा ही सेंसिटिव है तो दाने निकलने की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही इसे आफ्टर इफेक्ट्स आने वाले 2-3 दिनों तक बने रहते हैं। रेगुलर वैक्स से पतले और छोटे बाल आसानी से साफ नहीं होते, जिस वजह से बार-बार आपको बालों वाले हिस्से में वैक्स लगाना पड़ता है क्योंकि एक बार में ये अच्छे परिणाम नहीं देती।

रेगुलर वैक्स के फायदे – Regular Wax Karne ke Fayde

रेगुलर वैक्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे लगाने का खर्च काफी कम है। बाजार में जितने भी तरह के वैक्स आते हैं, उनमें रेगुलर वैक्स सबसे सस्ती होती है। इसके अलावा इसका एक फायदा यह भी है कि रेगुलर वैक्स को आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ नींबू, चीनी या शहद की जरूरत पड़ेगी। अगर आप घर पे रेगुलर वैक्स बनाने चाहती हैं यहां जानिए इसका तरीका। 
घर पर रेगुलर वैक्स कैसे बनाएं-
सबसे पहले एक पैन में दो कप शुगर में एक-चौथाई कप नींबू का रस और एक-चौथाई कप पानी डालें और हल्की आंच पर इसे गर्म होने दें। इसे तब तक हिलाते रहें जब तक ये चीनी पैन में जमे नहीं। ये जले न इसलिए इसे ध्यान से हिलाते रहें। गैस को धीमी आंच पर करके छोड़े नहीं। जब मिक्सचर चाशनी जैसा दिखने लगे और इसका रंग हल्का भूरा होने लगे तो गैस बंद कर दें। आपका रेगुलर वैक्स बनकर तैयार है। इसे जब भी इस्तेमाल करें थोड़ा गर्म कर लें।  

रेगुलर वैक्स लगाने का तरीका – Wax Kaise Karte Hain

रेगुलर वैक्स लगाने का तरीका भी बेहद आसान है। जब भी रेगुलर वैक्स करें सबसे पहले इसे माइक्रोवेव या गैस पर गर्म कर लें। अब वैक्स को बटर नाइफ की मदद से स्किन पर लगाएं। बाल निकालने के लिए आप बाजार में मिलने वाली वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो घर पर रखी पुरानी जींस से भी वैक्स स्ट्रिप बना सकती हैं। अब स्किन पर लगी वैक्स के ऊपर स्ट्रिप लगाकर उसे उल्टी दिशा में खींच लें। इस तरह आप शरीर के अन्य हिस्सों के बाल भी निकाल सकती हैं।    

चॉकलेट वैक्स – Chocolate Wax Kya Hai

शरीर के बाल हटाने के लिए आजकल चॉकलेट वैक्स काफी चलन में हैं। रेगुलर वैक्स के मुकाबले चॉकलेट वैक्स एक फ्लेवर्ड वैक्स होती है। यह कोकोआ, सोयाबीन तेल, बादाम तेल, ग्लीसरीन, ऑलिव ऑयल और विटामिन्स जैसे तत्वों के मिश्रण से तैयार की जाती हैं। यह रेगुलर वैक्स से कहीं अधिक प्रभावी होती है। इससे न तो स्किन पर किसी तरह की रेडनेस आती है और न ही दाने निकलते हैं। चॉकलेट वैक्स लगाने से किसी तरह का दर्द नहीं होता और छोटे-छोटे व कम ग्रोथ वाले बाल भी अच्छी तरह से निकल जाते हैं। यह रेगुलर वैक्स के मुकाबले थोड़ी महंगी होती है लेकिन त्वचा का ख्याल रखने के लिए इतना खर्च तो सहन किया जा सकता है।  

चॉकलेट वैक्स के फायदे – Chocolate Wax ke Fayde

चॉकलेट वैक्स की सबसे बड़ी खासियत (chocolate wax benefits) है कि इससे बाल निकालने पर स्किन में दर्द की शिकायत नहीं होती। इसके अलावा यह सनटेन को हटाने में भी कारगर है। इसमें मिली हुई तेल की मात्रा वैक्स के बाद आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखती है। साथ ही यह सभी तरह की स्किन टोन को सूट करता है, यहां तक कि सेंसेटिव स्किन को भी। चॉकलेट वैक्स से त्वचा को चमकदार और मुलायम बनती है। साथ ही नए बालों को आने से रोकती है।

चॉकलेट वैक्स करने का तरीका – Chocolate Wax Kaise Karte Hain

चॉकलेट वैक्स करने का तरीका भी रेगुलर वैक्स की तरह ही है। सबसे पहले चॉकलेट वैक्स को बटर नाइफ की मदद से बालों की दिशा में लगाएं। अब उसके ऊपर वैक्स स्ट्रिप रखते हुए बालों की विपरीत दिशा में स्ट्रिप को खींचे। इससे बाल जड़ से निकल जाते हैं और ज्यादा दर्द भी नहीं होता। आप घर पर भी चॉकलेट वैक्स लेकर रख सकती हैं। जब भी इसे लगाना हो थोड़ा गर्म करें और बालों वाली जगह पर लगाएं। 

रीका वैक्स – What is Rica Wax in Hindi

आज के समय में रीका वैक्स की डिमांड सबसे ज्यादा है। यह रेगुलर और चॉकलेट वैक्स के मुकाबले थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन त्वचा का सबसे अच्छी तरह से ख्याल रखती है। रीका वैक्स (what is rica wax in hindi) को व्हाइट चॉकलेट वैक्स भी कहा जाता है। यह मेड इन इटली वैक्स सब्जियों के तेल व हरी पत्तियों से निर्मित होती है। साथ ही यह 100 फीसदी तारपीन रहित वैक्स है। दरअसल, तारपीन एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो पाइन व स्प्रूस के पेड़ से पैदा होता है। ये हैं कि इसकी वजह से त्वचा को एलर्जी और लाल चकत्तों की शिकायत हो सकती है। इस वैक्स को कराने के बाद शरीर पर रैडनेस भी नहीं होती है और दाने भी नहीं होते हैं। बिना किसी दर्द के रीका वैक्स शरीर के छोटे से छोटे बालों को भी आसानी से निकाल देती है।

रीका वैक्स के फायदे – Rica Wax ke Fayde

त्वचा पर बाल निकलते ही रिका वैक्स के फायदे दिखने शुरू हो जाते हैं। इसे रेगुलर वैक्स की तरह उतना गर्म नहीं करना पड़ता, जिस वजह से यह त्वचा पर सौम्य असर डालता है। इसके साथ त्वचा को साफ करने के लिए एक प्रीवैक्स जेल भी मिलता है, जो वैक्स को त्वचा के अंदर तक पहुंचाने में मदद करता है। यह सभी तरह की स्किन टोन को सूट करती है। ज्यादा सेंसिटिव स्किन पर भी इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं आती। इसे लगाते रहने से बालों की ग्रोथ भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। हालांकि इसे इटली से आयात किया जाता है इसलिए यह रेगुलर और चॉकलेट वैक्स के मुकाबले अधिक महंगी होती है।

रीका वैक्स लगाने का तरीका – Rica Wax Karne ka Tarika

रेगुलर और चॉकलेट वैक्स की तरह रीका वैक्स लगाने का तरीका भी वही है। रीका वैक्स को अधिक गर्म नहीं करना पड़ता। यही वजह है कि इसे लगाते समय त्वचा पर किसी तरह की जलन या गर्माहट भी नहीं लगती। बटर नाइफ की मदद से रीका वैक्स को बालों की दिशा में लगाएं और वैक्स स्ट्रिप की मदद से बालों की विपरीत दिशा में स्ट्रिप को खींच लें। आजकल रीका रोल ऑन वैक्स भी काफी चलन में है। इसके लिए एक टूल आता है, इस टूल की मदद से वैक्स को त्वचा पर लगाया जाता है। टूल से लगाने की वजह से बटर नाइफ की जरूरत भी नहीं पड़ती। उसके बाद वैक्स स्ट्रिप से बालों को निकाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया में न तो किसी तरह का दर्द होता है और न ही त्वचा पर किसी तरह की रेडनेस होती है। 
https://hindi.popxo.com/article/easy-hair-care-tips-at-home-in-hindi

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Hair Removal