वेडिंग

देखिए न्यू लहंगा डिजाइन 2023 – Lehenga for Dulhan

Supriya Srivastava  |  Jan 1, 2023
दुल्हन लहंगा डिजाइन
अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखना हर लड़की का सपना होता है। उसकी चाहत होती है कि इस दिन सब कुछ परफेक्ट हो, फिर चाहे शादी का मंडप हो या उसका दूल्हा। मगर एक दुल्हन के लिए सबसे ज्यादा खास अगर कुछ होता है तो वो है उसकी शादी का लहंगा। न्यू लहंगा डिजाइन या ब्राइडल लहंगा डिजाइन bridal marriage lehenga की चाहत तब और बढ़ जाती है जब बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज को उनकी शादी पर एक से बढ़कर एक ब्राइडल लहंगा की डिजाइन पहने हुए देखते हैं। जी करता है हम भी इनकी तरह डिजाइनर लहंगे पहनें। अगर आप भी कुछ ऐसी ही ख्वाहिश रखती हैं और जल्द ही आपकी शादी होने वाली है तो यहां देखें कुछ न्यू लहंगा डिजाइन (bridal wedding lehenga designs)।

Dulhan Lehenga Designs | दुल्हन लहंगा डिजाइन

 

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वो अपनी शादी में सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुए ब्राइडल लहंगे पहनें। मगर ये लहंगे इतने महंगे होते हैं कि एक आम लड़की के लिए इन्हें खरीद पाना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत बिलकुल नहीं है। अगर आप सब्यसाची, मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे जैसे बड़े फैशन डिजाइनर्स के लेटेस्ट ब्राइडल लहंगा डिजाइन bridal wedding lehenga designs अफोर्ड नहीं कर सकती हैं तो उनके डिजाइनर लहंगे से प्रेरणा तो ले ही सकती हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल लहंगा डिजाइन (न्यू लहंगा डिजाइन) ताकि आप अपनी शादी में दिखें सबसे ज्यादा खूबसूरत।

ब्लश पिंक लहंगा

Anita Dongre

 

पिंक ज्यादातर लड़कियों का पसंदीदा कलर होता है। अपनी शादी में भी कई लड़कियां पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो बॉलीवुड फैशन डिजानर अनीता डोंगरे के डिजाइन किये हुए इस ब्लश पिंक लहंगे से प्रेरणा लेकर अपना ब्राइडल लहंगा डिजाइन करवा सकती हैं।

मैटलिक रेड लहंगा

Tarun Tahiliani

 

अगर आप अपनी शादी में ट्रेडिशनल रेड कलर का ब्राइडल लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो रेड कलर में थोड़ा सा ट्विस्ट देते हुए मैटेलिक रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहन सकती हैं। इसके लिए आप फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के इस मैटेलिक रेड ब्राइडल लहंगा डिजाइन से प्रेरणा ले सकती हैं। इस ब्रोकेड लहंगा में गोटा की एम्ब्रॉइडरी की गई है साथ ही इसे जॉर्जेट ब्रोकेड दुपट्टे के साथ पेयर किया गया है।

फ्लोरल लहंगा डिजाइन

Tamanna Punjabi Kapoor

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जब अपनी शादी के फंक्शन में फ्लोरल लहंगा पहना था तो देखने वाले बस देखते ही रह गए थे। इसके बाद से ही दुल्हन लहंगा डिजाइन में फ्लोरल लहंगा की मांग काफी बढ़ गई थी। फैशन डिजाइनर तमन्ना पंजाबी कपूर का डिजाइन किया हुआ यह फ्लोरल ब्राइडल लहंगा दिखने में काफी खूबसूरत है। इसमें रेशम और मिरर वर्क किया गया है। आप भी इससे प्रेरणा लेकर अपनी शादी का लहंगा बनवा सकती हैं।  

मिरर वर्क लहंगा डिजाइन

Abhinav Mishra

 

ब्राइडल लहंगा डिजाइन की खोज कर रही हैं तो जरा लेटेस्ट ब्राइडल लहंगा डिजाइन के इस खूबसूरत लहंगे पर भी नजर जरूर डालिये। गोल्डन कलर के इस ब्राइडल लहंगे पर मिरर वर्क किया हुआ है। इसका दुपट्टा भी काफी आकर्षक है। इसे डिजाइन किया है फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने। 

ट्रेडिशनल लहंगा डिजाइन

Akriti by Ritika Shakun

ज्यादातर लड़कियां अपनी शादी में आज भी रेड कलर का ट्रेडिशनल लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो फैशन डिजाइनर रितिका और शकुन का डिजाइन किया हुआ यह ब्राइडल लहंगा आपको जरूर पसंद आएगा। यह लहंगा उनके हेरिटेज स्ट्रीट कलेक्शन का हिस्सा है।

New Lehenga Designs | न्यू लहंगा डिजाइन

आजकल लड़कियां दुल्हन लहंगा डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से परहेज नहीं करतीं। आखिर शादी ही वो मौका होता है जब लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं। वो चाहती हैं उनके ब्राइडल लहंगे से लेकर ब्राइडल मेकअप तक के चर्चे महीनों तक चलें। हर कोई उनके ब्राइडल लहंगा डिजाइन को देखकर आहें भरे। इतना ही नहीं शादी की एल्बम से लेकर वीडियो तक सबमें सिर्फ वही-वही नजर आएं। अब ऐसे में ब्राइडल लहंगा की डिजाइन का सबसे खूबसूरत और हटके होना तो बनता है। हम आपके लिए लेकर आये हैं न्यू ब्राइडल लहंगा डिजाइन bridal wedding lehenga designs जिनसे प्रेरणा लेकर आप अपनी शादी में दिख सकती हैं सबसे खूबसूरत। 

मल्टी कलर लहंगा डिजाइन

Brides of Sabyasachi

शादी में पहनने के लिए मल्टी कलर लहंगे भी काफी पसंद किये जाते हैं। इस दुल्हन ने भी अपनी शादी के लिए ट्रेडिशनल रेड कलर के बजाय मल्टी कलर ब्राइडल लहंगा को चुना। आपको बता दें यह ब्राइडल लहंगा मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। 

सिल्वर लहंगा डिजाइन

Anita Dongre

क्या आप अपनी शादी में व्हाइट या फिर सिल्वर लहंगा पहनने के बारे में सोच सकती हैं। माना कि क्रिश्चियन ब्राइड अपनी शादी में व्हाइट गाउन ही पहनती हैं लेकिन बात जब हिन्दू ब्राइड की आती है तो जेहन में सबसे पहले रेड कलर ही आता है। आप इस सोच को बदलते हुए अपनी शादी में इस तरह का एक सिल्वर ब्राइडल लहंगा पहनने का ट्राई कर सकती हैं। इसे फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है।

ऑरेंज लहंगा डिजाइन

Tarun Tahiliani

ऑरेंज कलर भी भारतीय ट्रेडिशनल कलर्स में गिना जाता है। फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने इसे मॉडर्न ब्राइड के लिए डिजाइन किया है, जो समाज की पुरानी सोच को बदलते हुए अपने नए अंदाज के साथ ज़िंदगी जीती है। इसका लहंगा क्रेप फैब्रिक का बना है वहीं दुपट्टे और ब्लाउज पर हैवी वर्क किया हुआ है, जो इस ब्राइडल लहंगा को कम्पलीट लुक दे रहे है।  

मैरी गोल्ड लहंगा डिजाइन

Tamanna Punjabi Kapoor

अगर आप अपनी शादी पर कुछ अलग हटकर पहनना चाहती हैं तो इस तरह का मैरी गोल्ड लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। इस क्रश्ड प्लेटेड मैरी गोल्ड लहंगा में मिरर और रेशम से फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी की गई है। इसे डिजाइन किया है फैशन डिजाइनर तमन्ना पंजाबी कपूर ने।

पेस्टल वेडिंग लहंगा डिजाइन

Sabyasachi Official

न्यू ब्राइडल लहंगा डिजाइन की बात करें तो आजकल हर तरह के कलर्स ट्रेंड में हैं। इन्हीं में से एक है पेस्टल वेडिंग लहंगा डिजाइन। इस लहंगे की खूबसूरती इसके रंग में है, जो आंखों को ठंडक प्रदान करता है। इस खूबसूरत ब्राइडल लहंगा को फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है।  

Celebrity Lehenga Designs | सेलिब्रिटी लहंगा डिजाइन

 

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड, टीवी और क्रिकेट सहित कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनमें सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम भी शामिल हैं। इनके  ब्राइडल लहंगा के डिजाइन ने जैसे सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया। अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लहंगे तो इतने फेमस हुए कि कई लड़कियों ने इससे मिलते-जुलते ब्राइडल लहंगे अपनी शादी में पहन डाले। मगर अब वो बीती बातें हो चुकी हैं। अभी हाल में कई सेलिब्रिटीज भी शादी के बंधन में बंधे हैं। उनके ब्राइडल लहंगा की डिजाइन bridal wedding lehenga designs ने भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। आप भी इनके ब्राइडल लहंगा की डिजाइन से प्रेरणा लेकर अपनी शादी का लहंगा बनवा सकती हैं। 

संजना गणेशन

Sabyasachi Official

 

हाल ही में इंडियन क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। संजना गणेशन ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। संजना गणेशन के इस लहंगे को फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। हालांकि पहली नजर में संजना गणेशन का ब्राइडल लहंगा आपको अनुष्का शर्मा के ब्राइडल लहंगे की याद जरूर दिला देगा।

गौहर खान

Gauahar Khan

 

एक्ट्रेस गौहर खान भी हाल ही में ज़ैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपनी शादी में गोल्डन मरूर कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें वे काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। गौहर खान के इस ब्राइडल लहंगे को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। आप भी इससे प्रेरणा लेकर अपनी शादी का लहंगा बनवा सकती हैं।

नेहा कक्कड़

Neha Kakkar

 

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल रेड कलर के ब्राइडल लहंगे को चुना, जिसे फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था। वैसे एक नजर में देखने पर नेहा कक्कड़ का ब्राइडल लहंगा आपको प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लहंगे की याद जरूर दिला देगा। 

काजल अग्रवाल

Kajal Aggarwal

 

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी पिछले साल अक्टूबर महीने में दुल्हन बनी थीं। फिल्मों में तो काजल अग्रवाल कई बार दुल्हन का जोड़ा पहन चुकी हैं लेकिन अपनी शादी में उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी। अपनी शादी में काजल अग्रवाल ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ ब्राइडल लहंगा पहना था।  

नीति टेलर

Niti taylor

 

टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर भी पिछले साल अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंध गई थीं। नीति ने अपनी शादी में बेज एंटीक्यू वाइट कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था। साथ में अंदर की तरफ से गोल्डन दुपट्टा भी कैरी किया था। शादी के इस जोड़े में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। आप भी अगर अपनी शादी में सिंपल सा ब्राइडल लहंगा पहनना चाहती हैं तो नीति टेलर के इस ब्राइडल लहंगा से प्रेरणा ले सकती हैं। 
 
आप कोई भी लहंगा चुनने से पहले अपने काम्प्लेक्शन और कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें, लहंगा ट्राई जरूर करें और अगर आपकी किसी फ्रेंड की जल्द ही शादी हो रही है तो उसे यह आर्टिकल जरूर शेयर करें।  हो सकता है आप उसे अपने लिए लहंगा चुनने में थोड़ी सी मदद ही कर दें। 

 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From वेडिंग