एंटरटेनमेंट

New Year 2022: बॉलीवुड सितारों ने इस तरीके से नए साल का किया स्वागत, देखें Pics

Megha Sharma  |  Jan 1, 2022
New Year 2022: बॉलीवुड सितारों ने इस तरीके से नए साल का किया स्वागत, देखें Pics

नया साल, नई उम्मी और नई उमंग लेकर आता है और ऐसे में जश्न तो मनाया ही जाना चाहिए। हालांकि, 2022 में भी ओमिक्रोन के चलते देशभर के कई शहरों में नाइट करफ्यू लगा दिया गया है। साथ ही पार्टीज आदि करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है लेकिन इसके बाद भी सितारों ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया है और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड सितारों ने किस तरह से नए साल का स्वागत किया है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और न्यू इयर के मौके पर उन्होंने फैंस के साथ गायत्री मंत्र बोलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि साल नया है लेकिन वह पुराने ही हैं। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म अतरंगी रे हाल ही में रिलीज हुई है और इसके बाद वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गए हुए हैं।

करीना कपूर खान एंड फैमिली

2022 का स्वागत करते हुए करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने घर पर एक फैमिली डिनर का आयोजन किया। फैमिली डिनर की तस्वीरों को सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में सोहा, कुणाल खेमू, कुणाल कपूर और शायरा कपूर और करीना कपूर का परिवार दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा, नई चीजों की शुरुआत, #happynewyear #2022BeKind.

सलमान खान

सलमान खान ने अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नए साल का जश्न मनाया। वह संगीता बिजलानी, बीना काक, समंथा लॉकवुड और यूलिया वंतूर के साथ पार्टी एन्जॉय करते हुए नजर आए। यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी न्यू इयर पार्टी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी सितारें नए साल का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नए साल का स्वागत करने के लिए कुछ दिन पहले ही छुट्टियों के लिए निकले हैं और दोनों इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिए थे। इसी बीच आलिया ने नए साल के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर खुद की और रणबीर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया ने अपनी और रणबीर की सोलो फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 2022 को हकूना मटाटा की एनर्जी देते हुए। आप सभी सुरक्षित रहें.. हंसते रहें और ज्यादा प्यार करें… आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।

आप भी हमें बताएं कि आपने किस तरह से नए साल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:
2022 में ये वेडिंग ट्रेंड्स हो सकते हैं पॉपुलर
साल 2022 में रिलिज होंगी बड़े बजट वाली ये बड़ी फिल्में, मचेगा धमाल और होगा फुल एंटरटेनमेंट
#POPxo2021: ये हैं POPxo हिन्दी के टॉप 10 आर्टिकल जो आपको साल 2021 में आये सबसे ज्यादा पसंद

Read More From एंटरटेनमेंट