ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
साल 2022 में रिलिज होंगी बड़े बजट वाली ये बड़ी फिल्में, मचेगा धमाल और होगा फुल एंटरटेनमेंट

साल 2022 में रिलिज होंगी बड़े बजट वाली ये बड़ी फिल्में, मचेगा धमाल और होगा फुल एंटरटेनमेंट

नया साल 2022 सिनेमा जगत के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है कि एक ही साल में 1-2 नहीं बल्कि कई सारी बड़े बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। बॉलिवुड से लेकर साउथ तक के निर्माताओं ने अगले साल की 26 जनवरी से लेकर होली, ईद, 15 अगस्त, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस तक की रिलीज डेट अभी से बुक कर ली हैं। बस अगर कोविड की अगली लहर नहीं आई, तो 2022 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बंपर कमाई वाला साल होने वाला है।

साल 2022 में रिलिज होंगी बड़े बजट वाली ये बड़ी फिल्में big budget upcoming films 2022 in india list in hindi

कोरोना के चलते भले ही सिनेमाघर करीब डेढ़ साल से सूने पड़े हों, लेकिन अगले साल की फिल्मों के शेड्यूल पर अगर नजर डालें, तो सिनेमाघरों में अगले साल जबर्दस्त धूम धड़ाका होने की उम्मीद है। बॉलीवुड साल 2022 के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2022 में रिलीज होने वाली 10 बड़े बजट की बड़ी फिल्मों की लिस्ट पर – 

RRR फिल्म में साउथ के सुपरस्टारा जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। ये एक बड़े बजट की पीरियड एक्शन ड्रामा मूवी है जोकि तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से आलिया भट्ट अपना तेलुगू डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के सिंघम यानि कि अजय देवगन भी नजर आयेंगे।राजामौली अपने पीरियड और बेहतरीन VFX वाली फिल्मों के लिए मशहूर हैं, बाहूबली सीरीज उनके शानदार फिल्म निर्माण का बेहतरीन नमूना है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए के करीब है।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की एक और बेहतरीन फिल्म आ रही है , जिसका नाम है टराधे श्याम’।इस फिल्म का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 350 करोड़ रुपए के बजट से बनाई जा रही फिल्म का निर्देशन जस्टिन प्रभाकरन ने किया है।

ADVERTISEMENT

धमाकेदार अंदाज में अक्षय कुमार एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने के लिए साल 2022 में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर डेब्यू कर रही हैं। वह राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 300 करोड़ रुपए है।

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का बजट 80 करोड़ के आसपास का कहा जा रहा है।

आपको हंसाने के लिए रणवीर सिंह, फिल्म जयेशभाई जोरदार लेकर आ रहे हैं। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में रणवीर सिंह, जयेशभाई जोरदार नाम के एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में शालिनी पांडे रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘अनेक’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में वो जोशुआ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ‘अनेक’ को अनुभव सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मच-अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की जब से घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और अक्किनेनी नागार्जुन नजर आएंगे। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ के पार बताया जा रहा है।

रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर शमशेरा भी बनकर तैयार हो गई है। यह एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जिसमें संजय दत्त खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। इस बड़े बजट की फिल्म का निर्देशक करन मल्होत्रा ने किया है।

आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य अक्किनेनी लीड रोल में हैं और फिल्म को अद्वैत चंदन को डायरेक्ट किया है।  80 करोड़ के बजट से बनी ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है।

27 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT