Festival

विक्की-कैटरीना समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Dec 26, 2021
विक्की-कैटरीना समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें

साल 2021 अब कुछ दिनों में अलविदा कहने वाला है। दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस फेस्टिवल मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रहते। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट, शिल्पा शेट्‌टी और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर कर उन्हें क्रिसमस विश किया है। 

सेलेब्स ने कुछ तरह से सेलिब्रेट किया क्रिसमस 2021 Bollywood Celebs Christmas Celebration 2021 in Hindi

तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि किसने क्रिसमस (Christmas 2021) का ये फेस्टिवल किस तरह मनाया। इनमें कई दिग्गज बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं। तो आइए देखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स की क्रिसमस 2021 सेलिब्रेशन की तस्वीरें –

बॉलीवुड स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी के बाद पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। दोनों ने इस सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। विक्की-कैटरीना ने अपने घर क्रिसमस ट्री भी डेकोरेट किया। दोनों ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को बधाईयां दी हैं।

सांता क्लॉज की रेड ड्रेस, रेड टोपी, सफेद दाढ़ी, हाथों में गल्वस लगाए अमिताभ ने फोटो शेयर कर फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। उनकी तस्वीर में बस एक चीज नई है, वो है सांता क्लॉज का चश्मा। लोगों को बिग बी का ये क्यूट अंदाज काफी ज्यादा पसंद आया। 

बॉलिवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी ने अपने घर पर बने क्रिसमस ट्री के साथ की फोटो शेयर कर अपने फैंस को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है। श‍िल्पा ने इस खूबसूरत तस्वीर को योगासन करते हुए शेयर किया है। वे लिखती हैं- ”आप सभी को शांतिपूर्ण Merry Christmas…कामना करती हूं कि आज का दिन आपकी जिंदगी में खुश‍ियां, मुस्कान और प्यार भर दे।”  

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने बच्चों के साथ हर साल यह त्योहार मनाते हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह क्रिसमस ट्री सजाती नजर आ रही हैं। हालांकि इसके साथ उन्होंने बताया कि यह उनकी आखिरी समय पर की गई तैयारी है क्योंकि चार साल से वह जिस क्रिसमस ट्री को सजाती थीं वह उन्होंने कहीं खो दिया है।

तापसी पन्नू ने क्रिसमस के मौके पर बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। वो क्रिसमस ट्री के सामने साड़ी में गज़ब का लुक देती नज़र आ रही हैं। 

करीना कपूर खान ने अपनी फैमिली का एक मजेदार एन‍िमेटेड क्रिसमस कार्ड शेयर किया है. जेह को गोद में उठाए करीना और पापा सैफ अली खान के पास खड़े तैमूर की तस्वीर देख क्रिसमस की फील‍िंग आ जाएगी।

एक्ट्रेस राधिका मदान ने यहां सैंटा कैप और क्रिसमस ट्री के साथ बेहद ही प्यारा पोज़ दिया हुआ है। क्रिसमस को लेकर एक्साइटमेंट उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है।

Read More From Festival