एंटरटेनमेंट

दीपिका पादुकोण का कंट्रोवर्सी से है पुराना नाता, Besharam Rang से पहले भी इन विवादों से जुड़ा नाम

Archana Chaturvedi  |  Jan 5, 2023
Deepika Padukone controversies

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। दीपिका न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। ‘ओम शांति ओम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। अब दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हो गया है। दीपिका का आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचाना कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने जो भी सक्सेस पाई है अपने दम और मेहनत पर पाई है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उनकी सक्सेस जर्नी में कोई मुश्किलें परेशानी ही नहीं आई। 

Bollywood Actress Deepika Padukone controversies in hindi | दीपिका पादुकोण और कॉन्ट्रोवर्सी

दीपिका पादुकोण पर अभी हाल ही में फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर हंगामा मचा हुआ है। वो इसमें भगवा रंग की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इसको लेकर काफी आपत्ति जताई जा रही है। हालांकि, ये पहला मामला नहीं है जब दीपिका पादुकोण को लेकर विवाद हो रहा है। इससे पहले वह तमाम विवादों में फंस चुकी हैं। तो आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी (Deepika Padukone controversies) के बारे में –

दीपिका पादुकोण की नागरिकता पर विवाद

दीपिका पादुकोण एक इंडियन एक्ट्रेस हैं ये बात हम सब जानते हैं। उनका जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था। अक्सर दीपिका की नागरिकता पर सवाल उठते हैं। दीपिका को लेकर पहले भी ऐसी चर्चाएं होती रही हैं। जब वो शादी कर रही थीं तब उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठे थे। फिर लोकसभा चुनावों के दौरान जब उन्होंने वोट डाला, तब भी इसे लेकर विवाद पैदा हुआ।
‘बेशरम रंग’ सॉन्ग में इसलिए दीपिका पादुकोण ने पहने हैं ऐसे कपड़े, एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट ने कही ये बात 

दीपिका पादुकोण ‘दम मारो दम’ सॉन्ग

रोहन सिप्पी की फिल्म ‘दम मारो दम’ का गाना ‘मिट जाए गम’ रिलीज के समय से ही चर्चा में बना हुआ था। दम मारो दम के बोल से लेकर दीपिका की स्कर्ट की लंबाई तक, इस गाने ने कई विवाद झेले।

दीपिका पादुकोण ड्रग्स केस

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सिंतबर 2020 में चल रही ड्रग्स केस की जांच में दीपिका पादुकोण से भी पूछातछ हुई थी। उनका नाम भी इस मामले में घसीटा गया था। दीपिका पादुकोण और उनकी एक्स मैनजेर करिश्मा प्रकाश के साथ एक चैट सामने आई थी जिसमें हैश जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण से पूछताछ की थी। हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।
दीपिका पादुकोण ने पिंक पैंटसूट के साथ रेट्रो हेयर और सॉफ्ट मेकअप किया मैच, 7 स्टेप में पाएं ये लुक

दीपिका पादुकोण पद्मावत फिल्म विवाद

दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म पद्मावत विवाद, विरोध और धमकियों के बीच फंसी रही। कई विरोधी दलों ने दीपिका को जान से मार डलाने तक की धमकी तक दे डाली। यहां तक की इस फिल्म के निर्माता संजय लीला पर लोगों ने हमला तक करवा दिया।

दीपिका पादुकोण छपाक फिल्म विवाद

एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी की जीवन पर अधारित फिल्म छपाक को लेकर दीपिका पादुकोण को कई विवादों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फिल्म के प्रमोशन के लिए उनका जेएनयू पहुंचने से लेकर फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर काफी सवाल और विवाद खड़े हुए। इस वजह से फिल्म को बायकॉट करने की मांग होने लगी थी।

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम हुआ शामिल, देखिए पूरी List

Read More From एंटरटेनमेंट