एंटरटेनमेंट

Children’s Day: अनुष्का से लेकर रानी मुखर्जी तक, इन फोटोज में देखिए 10 एक्ट्रेसेस के बच्चों की Cuteness

Archana Chaturvedi  |  Nov 14, 2023
bollywood actress and her super cute kids pics in hindi

हमारी तरह आप भी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस के बच्चों को देखना चाहते होंगे! कुछ सेलेब्स तो अपने बच्चों की पिक्स अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं और वहीं कुछ अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। सोनम कपूर से लेकर रानी मुखर्जी तक, ज्यादातर एक्ट्रेसेस ने अपने बच्चों के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। तो हमने सोचा क्यों न आपको Children’s Day के मौके पर इन सुपरक्यूट किड्स की तस्वीरों से रूबरू करवाया जाये।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके सुपरक्यूट किड्स | bollywood actress and her super cute kids pics 

यहां हम आपके साथ बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस के बच्चों की फोटोज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपने बहुत कम ही देखा है, तो आइए एक नजर डालते हैं उनकी सुपरक्यूट पिक्स पर –

1. अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। मगर अनुष्का या विराट में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कपल ने 2021 में एक बेटी वामिका का स्वागत किया था। वैसे तो अनुष्का और विराट ने कभी भी अपनी बेटी का चेहरा खुद से रिवील नहीं किया है और पब्लिक इवेंट में भी उन्होंने हमेशा उसका चेहरा ढक कर ही रखा है। लेकिन अब तक जो पिक्स सामने आई हैं उसमें वामिका एकदम अपने पापा की कार्बन कॉपी लग रही है।

2. ऐश्वर्या राय की बेटी अराध्या

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या बच्चन काफी पॉपुलर स्टार किड हैं। फैंस उनकी क्यूटनेस को पसंद करते हैं। वो ज्यादातर इवेंट में अपनी मां के साथ नजर आती हैं और जमकर पैपराजी को पोज देती हैं।

3. करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह

करीना कपूर और सैफ अली खान की एक हैप्‍पी फैमिली है जिसमें उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। करीना अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दोनों बच्चों के साथ मस्ती करते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

4. सोनम कपूर का बेटा वायु

एक्ट्रेस सोनम कपूर अभी हाल ही में मां बनी है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम वायु आहूजा रखा है। सोनम भी वायु के साथ अपने हैप्पी मोमेंट शेयर करती हैं। 

5. शिल्पा शेट्टी के बच्चे, समीक्षा और वियान

शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों समीशा, वियान और पति राज कुंद्रा संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। बता दें शिल्‍पा ने बताया कि दूसरी बार मां बनने के लिए उन्‍होंने सरोगेसी की मदद ली क्‍योंकि वो खुद मां नहीं बन सकती थीं।

6. माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन और रयान

बाकि स्टारकिड्स की तरह माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे अरिन नेने और रयान नेने लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। लेकिन अक्सर एक्ट्रेस अपने ब्लॉग और पोस्ट के जरिए अपने बच्चों के बारे में अपडेट देती रहती हैं।

7. प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती

प्रियंका ने हॉलीवुड स्टार निक जोनास से शादी की है। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है, जिसका नाम मालती है। प्रियंका विदेश में इंडिया के सारे पर्व सेलिब्रेट करती हैं। वो भी अक्सर बेटी मालती के साथ पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ कनेक्शन बनाये रहती हैं।

8. काजोल के बच्चे, न्यासा और युग

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक काजोल परफेक्ट मदर भी हैं। मां बनने के बाद काजोल ने फिल्‍मों में काम करना कम कर दिया था और वो अपने बच्‍चों की परवरिश करना चाहती थीं। उनकी एक बेटी है न्यासा देवगन और एक बेटा है जिसका नाम युग देवगन है। 

9. बिपाशा बसु की बेटी देवी

बिपाशा और करण ने अपनी लिटिल प्रिंसेस का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। उनकी बेटी 1 साल की हो गई है। बिपाशा और देवी की बॉन्डिंग उनके पोस्ट से साफ नजर आती है। वो अपनी बेटी की हर एक खास मोमेंट को सेलिब्रेट करती हैं।

10. रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी के बाद साल 2015 में रानी ने बेटी अदिरा को जन्म दिया। उनकी बेटी अब 8 साल की हो गई हैं और बेहद क्यूट लगती है। हालांकि रानी अपनी बेटी अदिर को लाइमलाइट से दूर रखती हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट