Fitness

फिर बिगड़ी इरफान खान की तबियत, मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट

Deepali Porwal  |  Apr 28, 2020
फिर बिगड़ी इरफान खान की तबियत, मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की तबियत अचानक खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में आई.सी.यू. में एडमिट करवाया गया है। अभी उनकी तबियत से जुड़ा कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, मगर आई.सी.यू में एडमिट होने के चलते उनकी हालत के गंभीर होने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

इरफान खान की बिगड़ी तबियत

बॉलीवुड के शानदार एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) एक बार फिर से बीमार पड़ गए हैं। उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वे आई.सी.यू. में एडमिट हैं। मार्च 2018 में इरफान खान को पता चला था कि उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर (neuro endocrine tumor) नामक बीमारी है, जिसके इलाज के चलते वे लंबे समय तक लंदन में रहे थे।

इस बीमारी ने उनकी ज़िंदगी बदल कर रख दी थी और उन्हें काफी समय तक मुंबई और बॉलीवुड से दूरी बनाकर रहना पड़ा था। इस दौरान उनके फैंस लगातार उनके हालचाल जानने के लिए व्याकुल रहते थे।

https://hindi.popxo.com/article/self-isolation-tips-to-keep-mind-calm-in-hindi

अंग्रेजी मीडियम में आए थे नज़र

मार्च 2018 में इलाज के लिए लंदन जाने के बाद इरफान खान सितंबर 2019 में मुंबई लौटे थे। उस समय उन्हें व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट एरिया में स्पॉट किया गया था। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने करीना कपूर और राधिका मदान के साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू की थी। सभी को इरफान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था।

हालांकि, फिल्म के रिलीज़ होने के कुछ समय बाद ही कोरोनावायरस के चलते सभी सिनेमा हॉल्स को बंद करने का निर्देश आ गया था और फिर लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। इससे फिल्म को भारी नुकसान हुआ था मगर फिर ‘अंग्रेजी मीडियम’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया था।

https://hindi.popxo.com/article/amitabh-bachchan-shares-finding-a-bat-in-his-house-amidst-coronavirus-in-hindi-888342

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर किए मां के दर्शन

कोरोनावायरस लॉकडाउन (coronavirus lockdown) के बीच इरफान खान (Irrfan Khan) की मां सईदा बेगम का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थीं और उन्होंने जयपुर में अपनी अंतिम सांसें ली थीं। लॉकडाउन के बीच मुंबई में फंसे इरफान खान अपनी अम्मी के दर्शन के लिए मुंबई से जयपुर नहीं पहुंच पाए थे।

ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए ही मां को अंतिम विदाई दी थी। फिलहाल हॉस्पिटल में इरफान खान के साथ उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे, बाबिल और अयान हैं। 
हम उम्मीद करते हैं कि इरफान खान जल्द स्वस्थ हों!
https://hindi.popxo.com/article/kanika-kapoor-to-donate-her-blood-plasma-for-coronavirus-treatment-in-hindi-888327

Read More From Fitness