Celebrity Make Up

बोल्ड रेड या ग्लॉसी नैचुरल, तमन्ना भाटिया के इन लुक्स से ले सकती हैं लिपस्टिक इंस्पिरेशन

Garima Anurag  |  Aug 24, 2022
tamannaah bhatia lipstick

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इंडियन लुक में हों या वेस्टर्न हमेशा ही अपने फैन्स और फैशन पुलिस को अपने लुक से खुश कर देती हैं। तमन्ना के हर लुक में उनका मेकअप भी हमेशा सटल और बैलेंस्ड दिखता है। उनके मेकअप लुक्स में एक्सपेरिमेंट्स नहीं होता है और यही वजह है कि मेकअप लवर्स एक्ट्रेस के लुक को रिक्रिएट कर सकते हैं। तमन्ना का इंस्टाग्राम फॉलो करने पर आप पाएंगे कि एक्ट्रेस मोनोटोन मेकअप और खासतौर से ग्लॉसी लिप्स, न्यूड क्लियर लिप्स लुक बहुत अपनाती हैं। इसके साथ एक्ट्रेस समय-समय पर बोल्ड लिप कलर भी यूज करती हैं। अगर आपको भी हर तरह के लिपस्टिक लगाने का शौक है तो तमन्ना के इन लिपस्टिक शेड से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

1. बोल्ड रेड

साभार- इंस्टाग्राम

तमन्ना ने हाल ही में ब्ल पिंक फेदर हेमलाइन वाले पैंट सूट के साथ बोल्ड रेड लिप्स मैच किया है। न्यूड्स और मिनिमल के जमाने में तमन्ना की तरह ऐसा शाइनी रेड लिपस्टिक भीड़ ।में सबसे अलग दिखने के लिए परपेक्ट है।

2. ग्लॉसी पिंक

साभार- इंस्टाग्राम

तमन्ना ने ब्लू कलर के पॉवर सूट के साथ ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस की तरह ऐसा ग्लॉसी पिंक लिप कलर दिन हो या रात हमेशा हर तरह के आउटफिट के साथ मैच किया जा सकता है।

3. बेबी पिंक

साभार- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने प्लीटेड ऑरेंज ड्रेस के साथ ग्लॉसी फिनिश में क्रीमी टेक्सचर वाला बेबी पिंक लिपस्टिक लगाया है। ये शेड लुक को नैचुरली आकर्षक बनाने के लिए परफेक्ट है।

4. पीच पॉवर

साभार- इंस्टाग्राम

तमन्ना ने ऑरेंज पैंटसूट के साथ पीच मोनोटोन मेकअप किया था और अपने लिप्स के लिए भी लाइट शेड में पीच लिप कलर से अपने लुक को ग्लैमरस टच दिया था।

5. बेरी टोन

एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले सिल्वर कलर के आउटफिट के साथ बेरी शेड का मैट लिपस्टिक मैच किया था और ये शेड उन शेड्स में से है जो कभी ट्रेंड से आउट नहीं होता है।

Read More From Celebrity Make Up