एंटरटेनमेंट

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी 6 महीने की बेटी को गिफ्ट की ये लग्जरी कार, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान

Archana Chaturvedi  |  May 30, 2023
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी 6 महीने की बेटी को गिफ्ट की ये लग्जरी कार, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल्स में से एक हैं। करण और बिपाशा ने 2015 में डेट किया और 2016 में शादी कर ली। अब दोनों माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में अपनी पहली बेटी देवी का स्वागत किया। बिपाशा की बेटी पैदा होने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। कई लोगों को उनका नाम पसंद भी आया।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और ये कपल अपनी लाइफ और लाडली बिटिया से जुड़ी हर अपडेट अपने फैन्स के साथ शेयर करता रहते हैं। इस बीच कपल ने एक नई लग्जरी कार AudioQ7 खरीदी है। बिपाशा ने कार की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों पर उनके फैन्स बधाइयों की बौछार कर रहे हैं. कोई ‘देवी’ को बधाई दे रहा है।

बिपाशा-करण ने बेटी के लिए खरीदी नई कार

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में बिपाशा और करण अपनी नई कार को दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस मोमेंट को दोनों ने केक काटकर सेलिब्रेट भी किया। वीडियो शेयर कर बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा , “देवी की नई राइड। दुर्गा दुर्गा। इसे और स्पेशल बनाने के लिए आपका शुक्रिया ऑडी।” 

कपल ने कार लेने से पहले केक काटकर सेलिब्रेट किया। इस वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो बिपाशा ने ब्लैक-व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट जींस कैरी की थी। गॉगल्स और खुले बाल में वह स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, करण ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जींस में कूल लग रहे थे। 

वहीं, एक स्टोरी में बिपाशा ने कार के अंदर की फोटो शेयर कर लिखा, “देवी के लिए इस प्यारे तोहफे को लेकर आपका शुक्रिया ऑडी।”

जानिए क्या इस कार की कीमत

Audi Q7 बेहद लग्जरी कार है और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 84.70 लाख रुपये से 92.30 लाख रुपये के बीच है। इस कीमत में तो एक मीडिल क्लास आदमी एक बेहद लग्जरियस फ्लैट खरीद सकता है।

फिल्मी दुनिया से बिपाशा हैं दूर 

बिपाशा भले ही बेटी के जन्म की वजह से फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु की बेटी देवी बहुत प्यारी हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण सिंह ग्रोवर ‘फाइटर’ और ‘3 देव’ में नजर आएंगे। इस बीच बिपाशा बसु आखिरी बार 2020 में वेब शो ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं।

Read More From एंटरटेनमेंट