एंटरटेनमेंट

बिग बॉस फेम विशाल जेनिफर विंगेट को करना चाहते हैं डेट, क्या अपनी विश Manifest कर रहे हैं एक्टर

Garima Anurag  |  Sep 13, 2022
Vishal Singh Jennifer Winget

जब से कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की है तभी से मैनिफेस्ट वर्ड काफी ट्रेंड में है। कॉफी विद करण के इस सीजन में भी कई सेलेब्स ने अपनी ख्वाहिशों को मेनिफेस्ट किया है और फिल्मों से लेकर पार्टनर तक की बात करते हुए सेलेब्स ने वर्ड मैनिफेस्ट यूज किया है। याद दिला दें आलिया ने सीजन दर सीजन कॉपी विद करण पर कहा था कि वो रणबीर को पसंद करती हैं और ये बात सच हो गई, इसी तरह कैटरीना ने भी कहा था कि उन्हें लगता है कि वो विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी और इनकी भी शादी हो गई। इसके बाद से सेलेब्स करण जौहर के कॉपी काउच पर अपनी मन की बात मेनिफेस्ट करने के लिए कहते आ रहे हैं।

अब टीवी एक्टर विशाल सिंह ने भी अपने एक इंटरव्यू में तमाम बातों के साथ अपने दिल की बात शेयर की है और हमें लग रहा कि विशाल भी इस बात को मैनिफेस्ट करने के लिए ही कह रहे हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

विशाल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट बहुत पसंद है। विशाल ने तो ये भी कहा है कि उन्होंने अपना दिमाग, दिल और सोल, सब जेनिफर को दे दिया है।

हालांकि विशाल ने माना है कि वो कभी भी जेनिफर से मिले नहीं हैं, न ही उन्होंने उन्हें कभी कोई मेसेज किया है। लेकिन वो उन्हें सोशल मीडिया पर पूरी तरह फॉलो करते हैं और उनके हर पोस्ट को लाइक भी करते हैं। एक्टर ने ये भी कहा है कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो जेनिफर को डेट करना चाहेंगे। अब ये मैनिफेस्टेशन नहीं है तो क्या है!

वैसे रिलेशनशिप की बात करें तो बिग बॉस 13 में टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह और उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड मधुरिमा टुली की लड़ाई उन लोगों को भी याद है जो इस शो को रेगुलर फॉलो नहीं करते हैं। हालांकि मधुरिमा से लगातार लड़ाई के अलावा लोग विशाल को उनकी ऑसम पर्सनैलिटी और क्यूट, सिंपल, देसी बातों के लिए भी पसंद करते थे। शो के बीच में ही विशाल और मधुरिमा टुली ने अपनी राहे अलग कर ली थी। इस शो के बाद विशाल को लोगों ने खतरों के खिलाड़ी में भी दमदार स्टंट्स करते देखा था और वो इस शो में काफी आगे तक गए थे।

Read More From एंटरटेनमेंट