Celebrity Make Up

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान के स्टेटमेंट ब्यूटी लुक्स से ले सकती हैं मेकअप इंस्पिरेशन

Garima Anurag  |  Nov 15, 2022
Bigg Boss 16 Contestant Sumbul Touqeer Khan

टीवी शो इमली से घर-घर लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान इन दिनों बिग बॉस 16 के घर में लॉक हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। घर में सुंबुल के बारे में हुई चुगलियों में एक बात ये भी उठी हैं कि सुंबुल तैयार नहीं होती हैं, मेकअप नहीं करती हैं। जब ये बात सुंबुल को पता चली तो उन्होंने कहा भी कि उन्हें जैसी हैं वैसा रहना पसंद है और इसलिए उनके शो के सेट पर भी लोग सुंबुल को झल्ली कहा करते थे।

लेकिन टीवी की इस सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक सुंबुल का इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते ही आप जान जाएंगे कि अगर सुंबुल को नो मेकअप नेचुरल लुक फ्लॉन्ट करना आता है, तो एक्ट्रेस का मेकअप लुक भी टॉप नॉच है। यहां हम सुंबुल के ऐसे ही लुक को देखेंगे, जिन्हें आप घर पर रिक्रिएट कर सकती हैं। इमली छोड़ रहे हैं फहमान खान और सुंबुल तौकीर, वायरल हो रहा है दोनों का Romantic वीडियो

रेट्रो हेयर डू

साभार- इंस्टाग्राम

पेस्टल लहंगे के साथ इस लुक के लिए सुंबुल ने जहां मैट बेस, स्मोकी आई, फॉल्स आईलैशेज और न्यूड लिप कलर से अपना मेकअप कंप्लीट किया है, वहीं उन्होंने अपने हेयर डू को रेट्रो टच दिया है। एक्ट्रेस के बाल को साइड स्वेप्ट कर्ल बन लुक दिया गया है।

स्पार्कल राइनस्टोन

साभार- इंस्टाग्राम

बिग बॉस के घर में हमेशा सिंपल, प्लेन अंदाज में रहने वाली सुंबुल का ये लुक सिर्फ वो ही अपना सकते हैं जिन्हें बोल्ड, क्रिएटिव मेकअप पसंद है।सुंबुल ने शिमरी कट-आउट गाउन के साथ फेस पर राइन स्टोन से अपने लुक को बिलकुल अलग टच दिया है। एक्ट्रेस ने पिंक आईशैडो,  पिंक लिप कलर और हाई पोनी से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

यंग वाइब्स

साभार- इंस्टाग्राम

हॉट पिंक आउटफिट के साथ कर्ली हेयर, कोल लगी आंखें, सही तरह से लगाया गया मस्कारा और पेल पिंक लिप्स, सुंबुल का ये लुक यंग, वाइब्रेंट वाइब्स से भरपूर है।

तो बताइए आप सुंबुल तौकीर की तरह ये मानते हैं कि सादगी एक मन की स्थिति है या फिर थोड़ा तड़क भड़क, चमक और शाइन आपको ज्यादा पसंद है।

Read More From Celebrity Make Up