एंटरटेनमेंट

लाखों से हजारों में पहुंचीं फीस पर भारती सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘घर पर बच्चा …’

Archana Chaturvedi  |  Aug 25, 2023
लाखों से हजारों में पहुंचीं फीस पर भारती सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘घर पर बच्चा …’

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और सेलिब्रिटी हर्ष लिंबाचिया का नाम टीवी इंडस्ट्री के यंग पेरेंट्स में शामिल है। कपल ने साल 2022 में बेटे लक्ष्य लिंबाचिया को जन्म दिया था और अब ये दोनों अपने बेटे के साथ अकसर सोशल मीडिया पर बेटे के साथ अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह जहां भी जाती हैं लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आती हैं। सबको हंसाने वाली भारती इन दिनों कुछ परेशान हैं।

‘द कपिल शर्मा शो’ में कॉमेडियन भारती सिंह कपिल की बुआ का किरदार प्ले करती हैं। कुछ महीनों पहले वो तब चर्चा में आईं जब नए सीजन में उन्हें नहीं देखा गया। इसके लिए कहा गया कि वो किसी और शो के लिए कमिटमेंट कर चुकी हैं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान फीस कटौती के मद्दे को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किये हैं।

पेनडेमिक का पड़ा असर

फीस कम मिलने पर भारती सिंह ने कहा कि कोविड पेनडेमिक के बाद से शोज के बजट काफी प्रभावित हुए हैं और ये हर इंडस्ट्री में हुआ है। लेकिन ये ठीक नहीं हुआ कि जो आर्टिस्ट करता था, उसे उतना नहीं मिलता है।

भारती को मिल रही है आधी फीस

भारती आगे कहती हैं, ”मैं जो चार्ज करती हूं, अगर उसका 25 प्रतिशत भी नहीं दोगे तो फिर काम नहीं हो पाएगा। शो इससे भी कम पैसे मुझे दे रहे हैं, तो मेरा घर कैसे चलेगा’।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अच्छा पैसा नहीं मिला तो वो कभी भी इसके लिए नखरे नहीं दिखाती हैं। वो एक बार स्टेज पर आने के बाद सब भूल जाती हैं। भारती ये नहीं सोचती हैं कि वो एक लाख लेती थीं पर अब 50 हजार मिल रहे हैं तो 6 की जगह 3 जोक्स मारेंगी। स्टेज पर जाने के बाद वो केवल अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देती हैं। लाइव शोज में उन्हें रोकना तक पड़ता है। क्योंकि वो मानती हैं कि स्क्रिप्ट को फॉलो नहीं करती हैं। वो ओवरटाइम तक के बारे में कभी सफाई नहीं देती हैं।

यूट्यूब है ज्यादा बेहतर प्लेटफॉर्म

भारती सिंह ये भी बताया कि वो पूरे महीने में एक शो को अपने 26 दिन दे रही है और इसके बदले उन्हें मनचाहा पैसा भी नहीं मिल पा रहा, जो वो डिजर्व करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि मुझे अपने छोटे से बच्चे को 12 घंटे के लिए घर पर छोड़कर आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वो कई और यूट्यूब चैनल लाने का प्लान कर रही है। क्योंकि पैसे कमाने का ये तरीका ज्यादा कामयाब है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वो टीवी की बनाई हुई कॉमेडियन हैं तो यह उनके अंदर से कभी नहीं जाएगा।

Read More From एंटरटेनमेंट