Festival

10+ Rangoli Ideas for Diwali in Hindi | देखिये बेस्ट 2022 दिवाली रंगोली डिजाइन

Archana Chaturvedi  |  Oct 22, 2022
Rangoli Ideas for Diwali
पुराने समय से हमारे देश में शादी-ब्याह के अवसर पर, खास मौकों और तीज-त्योहारों में अपने घर के आंगन में रंगोली सजाने का रिवाज है। देश के अलग-अलग इलाकों में रंगोली बनाने की शैली में विविधता दिखाई देती है लेकिन इसके पीछे भावनाओं में एकता नजर आती है। हमारे पूर्वजों का मानना है कि घर के प्रवेश द्वार पर दिवाली रंगोली डिजाइन बनाने का मतलब ईश्वर का स्वागत करना है। हमारे देश में रंगों का बेहद महत्व है और यही वजह है कि रंगोली (Rangoli for Diwali) में इस्तेमाल होने वाले रंग घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। रंगोली एक संस्कृत का शब्द है, जिसका मतलब है रंगों के जरिए अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करना। वहीं कई जगहों पर रंगोली को अल्पना के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब होता है लीपना अथवा लेपन करना। रंगोली वैसे तो हर शुभ मौकों पर बनाई जाती है लेकिन दिवाली की रंगोली बेहद खास होती है। क्योंकि दिवाली पर घर को साफ-सुथरा कर सजाने का चलन है, जिस वजह है दिवाली की रंगोली (Diwali Rangoli Ideas) को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह रहता है। 
 
अगर आप इस दिवाली रंगोली कुछ नए अंदाज़ में बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे रंगोली के डिजाइन (Rangoli Ideas for Diwali), जो न केवल आकर्षक हैं बल्कि एकदम सरल भी, जिन्हें बनाकर आप अपने घर के डेकोरेशन में चार चांद लगा सकते हैं। तो आइए देखते हैं न्यू रंगोली डिजाइन (Rangoli Ideas for Diwali) – 

Ganpati Rangoli Design for Diwali in Hindi | दिवाली गणपति रंगोली

 

हर शुभ काम से पहले गणपति जी को याद किया जा सकता है। दिवाली पर भी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। रंगोली में गणेश जी की आकृति बनाना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन इसे घर के बाहर या किसी ऐसी जगह न बनाएं, जहां किसी का पैर पड़ सकता है। देखिए गणपति रंगोली डिजाइंस (Ganpati Rangoli Design) –

Ganpati Rangoli Design की यह रंगोली आंगन, मंदिर या घर के बीचों-बीच बनाई जा सकती है। इसके आस-पास दिए रखकर इसे सजाया भी जा सकता है।

 

– गणपति की पूरी आकृति बनाने के लिए इस तरह की रंगोली बनाई जा सकती है। इसे फूलों से सजाया भी जा सकता है। Ganpati Rangoli Design आगे भी हैं।

 

– आसमानी और नारंगी रंगों का इस्तेमाल करके बनाई यह गणपति की रंगोली आंगन में बहुत सुंदर लगेगी। इसके चारों तरफ ढेर सारे दिए रखककर इसे और भी सजाया जा सकता है।

 

– गणपति के स पर मुकुट की जगह मोरपंख सजाकर इस रंगोली की सुंदरता को कई गुना बढ़ दिया गया है। साथ ही फूलों का डिजाईन इस रंगोली को अलग बनाता है।

 

– गणपति का यह रूप बहुत आकर्षक है। साथ ही उनके साथ मूषक बनाकर उनके संपूर्ण रूप को इस रंगोली में उतारा गया है।

 

– अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती फिर भी गणपति की रंगोली बनाने का मन है, तो यह डिजाईन जितना देखने में आकर्षक है, उतना ही सुंदर भी।

Dot Rangoli Design for Diwali in Hindi | दिवाली डॉट रंगोली डिज़ाइन

 

अगर आपने पहले कभी रंगोली नहीं बनाई है और इस बार बनाना चाहती हैं तो पहले डॉट रंगोली (Simple Rangoli Ideas) ट्राई कर सकती हैं। ये सबसे आसान रंगोली बनाने का तरीका है। यहां हम आपको डॉट से ऐसी रंगोली की डिजाइन (Dot Rangoli Design) बता रहे हैं, जो न केवल आसान हैं बल्कि बहुत सुंदर भी लगती है। तो आइए जानते हैं डॉट रंगोली बनाने की विधि –
– इन चार स्टेप्स को फॉलो करके आप यह सुंदर रंगोली तैयार कर सकते हैं।

कमल का फूल मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता हैं, तो फिर भी इस डॉट रंगोली से यह डिजाइन बनाकर इसमें अपने अनुसार रंग भर सकते हैं।

अगर आपको रंगोली बनाने का तरीका या फिर रंगोली बनाने की विधि नहीं पता है और फिर भी बनाना चाहते हैं। तो यह एक बेहद आसान रंगोली की डिजाइन (Rangoli New Designs) है, जो काफी सुंदर भी लगेगी। आप चाहें तो कलर्स अपने हिसाब से बदल सकते हैं।

Flower Rangoli Design for Diwali in Hindi | दिवाली फूल वाली रंगोली

 

रंगोली के सुंदर रंग घर में खुशहाली एवं सुख-समृद्धि लाते हैं। रंग, फूल, रंगदार चीज़ें और कई बार तो जलते हुए दिये की मदद से घर की दीवारों या फिर ज़मीन पर सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं। फूलों से दिवाली की रंगोली बनाना (Simple Rangoli Ideas) बहुत सरल है। साथ ही अलग-अलग फूलों के रंगों के कॉम्बिनेशन रंगोली के रूप में बहुत सुंदर लगते हैं। यदि आप बाजार से रंग नहीं ले पाई हैं या फिर इस दिवाली कुछ नैचुरल करने का मन है, तो फूलों से बनी रंगोली से न केवल घर सजेगा बल्कि महकेगा भी। देखिए फूलों की रंगोली के डिजाइन (Flower Rangoli Design) 
 
गेंदे और गुलाब के फूलों से बनी यह रांगोली डिजाईन बनाने में काफी आसान है और इसमें ज्यादातर गेंदे के फूल इस्तेमाल किए गए हैं, जो बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

पीले और सफेद फूलों से बनी यह रंगोली डिजाईन देखने में सुंदर है। साथ ही चमकीले-भड़कीले रंगों का इस्तेमाल न करने से यह बहुत ही सादगी भरी है।

 

इस तरह से सजाई गई फूली की रंगोली से मंदिर की रौनक बढ़ जाती है। जब आपके पास समय ज्यादा न हो तो आप इस तरह से भी दिवाली की रंगोली सजा सकते हैं।

पीले फूलों की पत्तियों से बनी यह रंगोली आपके घर के किसी कोने में बनाएंगी तो वह कोना सबसे अलग और सबकी नजरों का आकर्षण बन जाएगा। आप चाहें तो यह दिवाली रंगोली गुलाब के फूलों से भी बना सकती हैं।

Simple Rangoli Designs for Diwali in Hindi | सिम्पल दिवाली रंगोली डिजाइन

 

कभी-कभी सिंपल रंगोली डिज़ाइन भी इतनी खूबसूरत लगती है कि हर किसी का उसपर दिल आ जाता है। इसीलिए हम आपके लिए लाये हैं दिवाली पर दीये से बनी सिंपल रंगोली (Simple Rangoli Designs) सजाने के न्यू रंगोली डिजाइन, जिनकी मदद से आप अपनी सिंपल सोवर दिवाली रंगोली में चार-चांद लगा सकती हैं। क्योंकि दीये से बनी रंगोली डिजाईन की खासियत है कि यह रात में बहुत सुंदर लगती है। अंधेरे में दीयों की चमक से जब आंगन में रोशनी बिखरती है तो सारा घर जगमगाने लगता है। देखिए दीये से बनी सिंपल रंगोली डिजा़इन (Rangoli New Designs)-
 
इस तरह की कोई भी सिंपल डिजाइन बनाकर उसमें दीये रखकर रंगोली बनाई जा सकती है। दिए रखने से रंगोली की रौनक और बढ़ जाती है। साथ आपका इस तरह से रंगोली बनाने का तरीका लोगों को काफी पसंद भी आएगा।

कलावे का इस्तेमाल करके भी दिवाली रंगोली की आउटलाइन बनाई जा सकती है और उसमें रंग भरे जा सकते हैं। कलावे से रंगोली बनाने की विधि आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगी।

यदि आपको बहुत अच्छी तरह से रंगोली बनाना (rangoli art) आती है, तो आप रंगोली का यह डिजाईन अपने आंगन में बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें और दीये रख इसे और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा सकती हैं।

Creative Rangoli Designs for Diwali in Hindi | क्रिएटिव दिवाली रंगोली डिजाइन

दिवाली का त्योहार न केवल रोशनी का बल्कि रंगों का भी त्योहार है। ऐसे में बिना रंगोली के त्योहार कुछ सूना सा लगता है। लेकिन आजकल रंगों की जगह ऐसे बहुत से विकल्प हैं, जिनकी मदद से भी आप सुंदर दिवाली रंगोली (Creative Rangoli Designs for Diwali) सजा सकती हैं। जी हां, फूल, पत्तों अनाज, सब्जियां और यहां तक कि बर्तनों से भी आकर्षित रंगोली बनाई जा सकती हैं। रंग-बिरंगे क्ले से मनपसंद डिजाइन बना सकती हैं और उसके आस-पास आप फूल-पत्तियां और दिए आदि रखकर भी शानदार रंगोली डिजाईन (rangoli new designs) बना सकती हैं। देखिए ये क्रिएटिव रंगोली डिजाइंस (Creative Rangoli Designs) –
 
क्ले से बनाई गई यह न्यू रंगोली डिजाइन न केवल सुंदर और अलग है, बल्कि इसके कलर कॉम्बिनेशन भी उतने ही आकर्षक हैं। यह बनाने में भी बहुत आसान है। 

 

अगर आपके पास कुछ पुराने कुंदन रखे हैं, तो आप उनका इस्तेमाल करके भी एक नया रंगोली बनाने का तरीका ईजाद कर सकती हैं।

किचन के बर्तन और फूलों का इस्तेमाल करके भी आप रंगोली की यह यूनीक डिजाइन बना सकते हैं।

पत्तों से बनी यह रंगोली पर्यावरण के लिए मैसेज देती है और अगर आप किसी भी वजह से कलर्स नहीं खरीद पाई हैं, तो आप इस तरह की रांगोली डिजाईन (rangoli new designs) बना सकती हैं।

घर में आए मेहमान जब सब्जियों से बनी यह रंगोली देखेंगे तो तारीफ करते नहीं थकेंगे और यह कई दिनों तक बनी भी रहेगी। बाद में आप ये सब्जियां गाय को खिला सकते हैं।

Free Hand Rangoli Design | फ्री हैंड रंगोली डिज़ाइन

फ्री हैंड रंगोली डिज़ाइन की खासियत है कि इसे किसी भी आकार में बनाया जा सकता है। आप चाहें तो चॉक से कोई आकृति ड्रॉ करने के बाद उसमें रंग भर सकते हैं। देखिए फ्री हैंड रंगोली डिज़ाइन (Free Hand Rangoli Design ) –
घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो आप आंगन में यह डिज़ाइन बना सकते हैं। यह रंगोली डिज़ाइन (Rangoli Design) बच्चों को अच्छी लगेगी और स्माइली फेस वैसे भी सबको अपनी तरफ आकर्षित करता है।

अगर रंगोली बनाने में आपका हाथ सधा हुआ है तो आप यह डिजाइन बना सकते हैं। दिए, फूल और कलर्स के कॉम्बिनेशन वाली यह रंगोली (Rangoli Ideas for Diwali) घर की शोभा को बढ़ा देगी।

इस रंगोली में कलर्स का बहुत सुंदर इस्तेमाल किया गया है। सभी रंगों से सजी यह रंगोली सभी को आकर्षक लगेगी।

मोर की रंगोली बनाना कई लोगों को काफी पसंद होता है। अगर आपको भी मोर वाली रंगोली बनाना पसंद है तो आप ये रंगोली की डिजाइन (Rangoli ke Design) ट्राई कर सकते हैं। जब रात को अंधेरे में दीयों की रोशनी में यह रंगोली चमकेगी तो आपका दिल भी खुश हो उठेगा।

मंदिर में रंगोली बनानी हो तो आप रंगोली के रंगों से मां लक्ष्मी के प्रति भी अपनी भक्ति औऱ प्रेम दिखा सकते हैं।

यह रंगोली के डिजाइन (Easy Rangoli Ideas for Diwali) बिल्कुल अलग है और सबको खूब पसंद भी आएगी।

तो आपने देखें कितने ही बेहतरीन रंगोली डिजाइन हमने यहाँ पर दिए हुए हैं, आशा है इस साल दिवाली पर एक अच्छी रंगोली बनाने में कामयाब होंगें और अपने पड़ोसियों से वाहवाही लूट कर रहेंगें। दिवाली को रौशनी के साथ-साथ रंगों का त्यौहार बनाने के लिए आप एक सुंदर सी रंगोली जरूर बनाएं। अगर आपको लगता है कि रंगोली बनाना मुश्किल काम है तो ऊपर दिए गए Simple Rangoli Ideas जरूर ट्राई करें।  

ये भी पढ़ें : 

दिवाली के गाने : दिवाली के धमाकेदार त्यौहार को और मजेदार करने के लिए आप गीत संगीत की मदद भी ले सकते हैं, और यहाँ मौजूद है दिवाली के गानों की पूरी लिस्ट।

गोवर्धन पूजा का महत्व – Importance of Govardhan Pooja : गोवर्धन पूजा उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जानिए ये त्यौहार यहाँ कैसे और क्यों मनाया जाता है।

50+ Diwali Gift Ideas in Hindi : दोस्तों को दिवाली का गिफ्ट देने के लिए आप कुछ पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं। पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम्स कीचेन, मग और कुशन कवर दोस्तों के दिवाली का शानदार उपहार (Diwali Gift for Friends) हो सकते हैं।

Read More From Festival