Make Up Products

नई दुल्हन के लिए बेस्ट हैं ये लिपस्टिक शेड्स

Supriya Srivastava  |  Jan 27, 2021
Lipstick Shades, New Bride,
शादी के पहले से ही हर लड़की अपनी मेकअप किट तैयार करना शुरू कर देती है। इसमें वे कुछ रखे या न रखे लेकिन लिपस्टिक रखना नहीं भूलती। लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो अकेले ही आपके लुक को कम्पलीट कर देता है। बिना लिपस्टिक लगाए मेकअप लुक न सिर्फ अधूरा रहता है बल्कि चेहरा भी सूना-सूना सा लगता है। और शादी के बाद नई दुल्हन का चेहरा सूना नहीं बल्कि रौनक से भरा ही अच्छा लगता है। लिपस्टिक में ऐसे कई शेड्स हैं, जिन्हें शादी के लगाने के जैसे लाइसेंस मिल जाता है। डार्क शेड्स उनमें से ही एक हैं। मगर सभी डार्क शेड्स नई दुल्हन पर अच्छे लगें ये ज़रूरी नहीं। इसलिए हम आपको यहां कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जो नई दुल्हन के मेकअप किट में ज़रूर होने चाहिए। 
https://hindi.popxo.com/article/get-celebrity-makeup-tricks-in-hindi

LIT SATIN MATTE LIPSTICK – THE SINNER

शादी के बाद नई दुल्हन लिपस्टिक में सबसे ज्यादा रेड शेड का इस्तेमाल करती है। रेड शेड न सिर्फ चेहरे पर रौनक लाता नई दुल्हन की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। अगर आप अपने लिए परफेक्ट रेड शेड लिपस्टिक की तलाश में हैं तो My Glamm की LIT SATIN MATTE LIPSTICK – THE SINNER आपके लिए बेस्ट है। यह होंठों पर लंबे समय तक टिकी रहती है। ऑयल फ्री होने के साथ यह वीगन लिपस्टिक भी है।

PERFECT CURVES MATTE LIP CRAYON – COSMOPOLITAN

रेड के बाद नई दुल्हन पर डार्क पिंक शेड की लिपस्टिक काफी अच्छी लगती है। वैसे तो मार्केट में कई पिंक शेड की लिपस्टिक मौजूद हैं लेकिन My Glamm की PERFECT CURVES MATTE LIP CRAYON – COSMOPOLITAN उनमें से सबसे अच्छी है। ये प्लेफुल पेंसिल आपको एक फिनिश में लिपस्टिक और लाइनर दोनों का लुक देती है और होंठों पर लंबे समय तक टिकी रहती है। इसका माॅइश्चराइज़िंग फॉर्मूला कमाल का है और ये होंठों पर काफी लाइट वेट भी है।

MANISH MALHOTRA HI-SHINE LIPSTICK – VINTAGE WINE

बात जब लिपस्टिक शेड की हो तो वाइन कलर हमेशा से लड़कियों का पसंदीदा रहा है। इसे लगाने से न सिर्फ होंठ खूबसूरत लगते हैं बल्कि चेहरे का रंग भी निखर कर आता है। अगर आप अपने लिए वाइन कलर की लिपस्टिक तलाश रहे हैं तो मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से MANISH MALHOTRA HI-SHINE LIPSTICK – VINTAGE WINE आपके लिए बेस्ट रहेगी। यह होंठों को UVB प्रोटेक्शन के साथ ग्लॉसी शाइन लुक भी देती है।

LIT LIQUID MATTE LIPSTICK – THIRST TRAP

शादी के बाद नई दुल्हन कई रिश्तेदारों और दोस्तों के घर मिलने के लिए जाती है। ऐसे में जब उनकी लिपस्टिक का स्टेन किसी चाय के कप में लग जाता है तो बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। लिपस्टिक स्टेन न हो इसके लिए मैट लिपस्टिक सबसे अच्छा ऑप्शन है। My Glamm की LIT LIQUID MATTE LIPSTICK – THIRST TRAP न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि लिपस्टिक स्टेन से भी दूर रखती है। 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Make Up Products