Festival

Janmashtami Bhajan in Hindi – कृष्ण जन्माष्टमी पर सुनें कान्हा के ये 10+ मनमोहक भजन

Archana Chaturvedi  |  Aug 23, 2019
Janmashtami Bhajan in Hindi – कृष्ण जन्माष्टमी पर सुनें कान्हा के ये 10+ मनमोहक भजन

भगवान श्रीकृष्ण युगों युगों से भक्तों की आस्था का केंद्र रहे हैं। देश भर में उनका जन्म बड़ी ही धूमधाम से एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। कृष्ण जन्म को सभी जन्माष्टमी के नाम से जानते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में कान्हा के जन्मोत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए सारा दिन साज-सज्जा और तरह-तरह के पकवान बनाने में लगे रहते हैं। इस दिन को कृष्णमय बनाने के लिए भक्त भजन गाते हैं या टीवी, मोबाइल पर कान्हा के भजन भी लगाते हैं। कृष्ण जन्म का उत्सव Shree Krishna ke Bhajan ke बिना अधूरा है। अगर आप साल 2022 में जन्माष्टमी का पर्व सेलिब्रेट करने जा रहे हैं तो यहाँ दिए गए जन्माष्टमी स्पेशल कृष्ण भजन जरूर शामिल करें। यहाँ आपको एक से बढ़ कर एक श्री कृष्णा के भजनों की लिस्ट मिल जाएगी।

Krishna Janmashtami Quotes In Marathi

Best Bhajan Of Krishna Janmashtami in Hindi 2022 – कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दी भजन

श्रीकृष्ण के रूप अनेक हैं और वे हर रूप में संपूर्ण हैं। श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर को नंद किशोर मुरली वाले के भजन और भी पावन कर देते हैं। यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कृष्ण के ऐसे मनमोहक भजन, जो आपको भक्ति में लीन होने पर कर देंगे मजबूर।

1- नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

यह Krishn Bhajan in Hindi आप कृष्ण जन्म के समय बजा या फिर गा सकते हैं। इस भजन में खास तरह की उमंग जागृत होती है। इसे सुनकर मन प्रफुल्लित हो उठता है।

2- रे बांके बिहारी लाल, तू इतना न करिओ श्रृंगार

बांके बिहारी लाल का यह भजन आपको उनकी मनमोहक मूरत को निहारने पर मजबूर कर देगा। आप उनके रूप के गुणगान इस भजन के जरिये कर पायेंगे।

3 – ये तो प्रेम की बात है ऊधो, बंदगी तेरे बस की नहीं

इस भजन को गायक और कथा वाचक मृदुल कृष्ण शास्त्री ने गाया है। इस भजन को सुन कर मन पुलकित हो उठता है।

4 – आओ आओ सांवरिया, छप्पन भोग लगाओ

मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का यह भजन गीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

5 – जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया, गोकुल में बाजे बधाई

हमारे देश में बच्चे के पैदा होने पर घरों में बधाई गीत गाए जाते हैं और जब जन्म कान्हा का हो तो इस बधाई गीत से बेहतरीन कोई दूसरा गीत हो ही नहीं सकता।

6 – ओ श्याम, हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टु यू

कान्हा का जन्मदिन वैसे ही मनाया जाता है जैसे हम सब अपने घर के किसी बच्चे का बर्थडे मनाते हैं। ऐसे में यह गीत जन्माष्टमी के माहौल का और भी आनंदित कर देगा।

8 – घनश्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है …

कान्हा का ये मनमोहक भजन बहुत ही सुंदर है। इस भजन को सुनकर भक्त बंशी वाले के दिवाने हो जाते हैं और उनका प्रेम और अधिक बढ़ जाता है।

9 – राधा ढूंढ रहीं किसी ने मेरा श्याम देखा

कृष्ण और राधा की अठखेलियां और गोकुल वासियों का उनके प्रति प्रेम अनोखा है। इस भजन के बोलों में उस समय का चित्रण खुद ब खुद आंखों के सामने आ जाता है।

10 – अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम राम नारायणम जानकी वल्लभम, कौन कहते हैं

भगवान श्रीकृष्ण का ये लोकप्रिय भजन लगभग हर किसी जबां पर रहता है, लेकिन हर बार इसे सुनने के बाद एक अलग तरह की ऊर्जा और उत्साह से मन खुश हो उठता है।
ये भी पढ़ें – जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जो शायद ही आपको होगीं पता 
ये भी पढ़ें – जन्माष्टमी अपनी राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग और पाएं मनचाही मुराद 
ये भी पढ़ें हरतालिका तीज व्रत कैसे करें
े भी पढ़ें – जानिए जन्माष्टमी के अवसर पर कैसे करें श्री कृष्ण की पूजा 

Read More From Festival