Bridal Mehendi

हाथों के ये 10 ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन – Beautiful Mehndi Designs

Richa Kulshrestha  |  Jan 22, 2018
हाथों के ये 10 ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन – Beautiful Mehndi Designs

लड़कियों के लिए मेहंदी की लोकप्रियता युगों से वैसी ही है। जमाना कितना भी बदल जाए लेकिन मेहंदी का शौक लड़कियों में कम नहीं हुआ, बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। आज भी लड़कियां और औरतें इसे बड़े चाव से लगाती हैं। यहां तक कि लड़कियां और औरतें ही नहीं, पुरुष भी मेहंदी का खासा शौक रखते हैं। इसके अलावा हमारे देश में बिना मेहंदी की रस्म के कोई भी शुभ और पारम्परिक त्यौहार, शादियां या धार्मिक काम पूरे नहीं होते। दीवाली हो या करवा चौथ, तीज हो या राखी, रोका, निकाह शादी के हर उत्सव में दुल्हन और उसके परिवार के हाथों पर मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। हां, यह जरूर है कि समय के साथ मेहंदी के डिजाइनों में काफी फर्क आया है। जहां आज मेहंदी में नित नये प्रयोग हो रहे हैं, वहीं नये-नये डिजाइन भी विकसित होते जा रहे हैं। इनमें से कुछ नये अंदाज़ हम यहां पेश कर रहे हैं-  

अरेबिक मेहंदी डिजाइन में नया प्रयोग – Arabic Henna Design in Hindi

ब्राइड के लिए फ्लोरल डिजाइन – Floral Mehndi Design in Hindi

कंटेम्परेरी मेहंदी डिजाइन –  Contemporary Henna Design in Hindi

मेहंदी में दूल्हा- दुल्हन का डिजाइन – Bride And Groom Mehndi Design in Hindi

मॉडर्न अरेबिक मेहंदी डिजाइन – Modern Arabic Henna Design in Hindi

मेहंदी की बेहतरीन डिजाइन्स – Best Mehndi Designs

ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी डिजाइन –  Traditional Rajasthani Mehndi Design

यह बहुत बारीक और राजस्थानी मेहंदी से प्रेरित ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन है। पुराने जमाने में राजस्थान में मेहंदी अपने हाथ से बारीक तार बनाकर लगाई जाती थी। अब तो मेहंदी लगाने के लिए कोन बनाए जाने लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद राजस्थानी मेहंदी का बारीक होना ही इसकी पहचान है। 

राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन – Rajasthani Bridal Mehndi Design

यह बहुत बारीक और खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी डिजाइन है। हालांकि बहुत बारीक होने की वजह से इसका रंग उतना गहरा नहीं आता, लेकिन इसकी खूबसूरती और पहचान बारीक होने में ही है। ऐसी मेहंदी ज्यादातर दुल्हनों के हाथों पर ही लगाई जाती है, इसलिए इसे ब्राइडल मेहंदी कहना ही उपयुक्त होगा।

मॉडर्न ट्रेडिशनल फ्यूज़न डिजाइन – Modern Traditional Fusion Design

मेहंदी का यह बहुत खूबसूरत डिजाइन है जिसे मॉडर्न और ट्रेडिशनल का फ्यूजन कहा जा सकता है। इसमें राजस्थानी स्टाइल से बहुत बारीक मेहंदी की जगह कुछ मोटी लाइनों का इस्तेमाल किया गया है। आजकल मोटी और पतली लाइनों को मिलाकर इस्तेमाल करना काफी चलन में है क्योंकि इससे मेहंदी की डिजाइन क्लीयर दिखता है और रंग भी गहरा आता है। कुल मिलाकर इस तरह की मेहंदी आजकल ज्यादा खूबसूरत लगती है। आपको भी पसंद आई है ना ये मेहंदी डिजाइन?  

मेहंदी में दूल्हा- दुल्हन का डिजाइन – Bride And Groom Mehndi Design

यह स्टाइल भी आजकल काफी चलन में है, जिसमें दुल्हन के हाथों में दूल्हा और दुल्हन की आकृति बनाई जाती है। यहां हम जो आपको मेहंदी डिजाइन दिखा रहे हैं, उसके बारे मेंं मेहंदी डिजाइनर दिव्या पटेल का कहना है कि यह उनका फेवरेट डिजाइन है, हालांकि पहले उन्हें मेहंदी में चेहरे बनाना काफी मुश्किल लगता था, लेकिन जब उन्होंने मेहंदी में दूल्हा- दुल्हन की आकृति बनाई, तो इसे सभी ने बहुत पसंद किया।

कंटेम्परेरी मेहंदी डिजाइन –  Contemporary Henna Design

मेहंदी का यह डिजाइन वाकई बिलकुल अलग है जो मॉडर्न कंटेम्परेरी स्टाइल दर्शाता है। आजकल मेहंदी के नये-नये डिजाइन देखने में आ रहे हैं, जो मेहंदी डिजाइनर्स की कलात्मकता और नई सोच को प्रतिबिंबित करता है। इस खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में हथेली के पीछे जहांं फूल और पत्तियों की हल्की सी डिजाइन है, वहीं क्रिस- क्रॉस ने इसे एक नया ही रूप दे दिया है। 

मेहंदी में पक्षी का डिजाइन – Bird Mehndi Design

यह बहुत खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है, जिसमें हथेली के पिछले हिस्से पर एक पक्षी बनाया गया है। हथेली के पिछले हिस्से पर हल्का डिजाइन ही अच्छा लगता है, जबकि अगले हिस्से पर भरा-भरा मेहंदी डिजाइन। यहां इस मेहंदी डिजाइन में भी अंगूठे के साथ आधे से ज्यादा हाथ को डिजाइन में ले लिया गया है, जबकि उंगलियां यूं ही छोड़ दी गई हैं। क्या आप भी अपने हाथ पर ऐसी ही मेहंदी डिजाइन लगाना चाहेंगी? मेहंदी के इतने गहरे रंग के लिए दिव्या पटेल ने हथेली पर रात भर हरी मेहंदी लगी रहने दी है!

ब्राइड के लिए फ्लोरल डिजाइन – Floral Mehndi Design

यहां हम आपको फिर से ब्राइडल मेहंदी का एक नया मॉडर्न मेहंदी डिजाइन दिखा रहे हैं, जिसमें बहुत खूबसूरती से फ्लोरल स्टाइल को फॉलो किया गया है। हालांकि इसका फ्लोरल पार्ट बहुत आसान है, लेकिन बाजू शुरू होने के वक्त कंगन वाली जगह पर बना डिजाइन काफी खूबसूरत और स्टाइलिश भी है। इसे बनाना इतना आसान नहीं है। 

मॉडर्न अरेबिक मेहंदी डिजाइन – Modern Arabic Henna Design

यह खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिजाइन वाकई लाजवाब है, क्योंकि इसमें सिर्फ एक सिंपल फ्लावर डिजाइन को इतनी खूबसूरती से पूरे हाथ पर डिजाइन किया गया है जिसे बनाना हर किसी के बस की बात नहीं… क्या आप इसे अपने या अपनी सहेली के हाथों पर ट्राय करना चाहेंगी?

हथेली पर खूबसूरत मोर – Peacock Style Mehndi

मेहंदी के इस डिजाइन को भी खूबसूरत ट्रेडीशनल और मॉडर्न का फ्यूजन कहना ही बेहतर होगा, क्योंकि इसमें मोर और मोरपंख के साथ-साथ कमल के फूल को भी बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। इस मेहंदी डिजाइन फोटो में उंगलियों को भरने के लिए गोल-गोल डिजाइन का आइडिया भी अच्छा है, जिसे फॉलो किया जा सकता है। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन में नया प्रयोग – Arabic Henna Design

यह अरेबिक मेहंदी डिजाइन का एक मॉडर्न स्टाइल है। जहां तक बात है स्टाइल की तो यह मेहंदी में  नया प्रयोग है जो काफी सफल प्रतीत होता है। इसमें एक फ्लावर मोटिफ को कुछ-कुछ दूरी पर बनाया गया है, जो काफी अच्छा लग रहा है। इस तरह का डिजाइन रोजमर्रा या फिर किसी फेस्टिवल पर तो सही लगेगा लेकिन ब्राइडल मेहंदी के लिए ये ज्यादा हल्का डिजाइन है।

इन्हें भी देखें-
डार्क हिना कलर चाहती हैं तो फॉलो करें ये आसान से टिप्स

सिर्फ ग्रीन या रेड मेहंदी ही नहीं, अब देखें ग्लिटरिंग व्हाइट मेहंदी का भी जलवा

मेहंदी लगे हाथों के साथ बिपाशा को देखकर आप भी कहेंगे Wow!!

करवाचौथ के लिए मेहंदी डिज़ाइंस

करवाचौथ के लिए मेकअप टिप्स

 

Read More From Bridal Mehendi