Bridal Mehendi

देखें ग्लिटरिंग व्हाइट मेहंदी का जलवा यहाँ मिलेंगे आपको लेटेस्ट डिजाइन – White Mehndi Designs

Richa Kulshrestha  |  Jan 18, 2018
देखें ग्लिटरिंग व्हाइट मेहंदी का जलवा यहाँ मिलेंगे आपको लेटेस्ट डिजाइन – White Mehndi Designs

सभी जानते हैं कि लड़कियों को मेंहदी कितनी पसंद होती है। शादी हो या फिर कोई भी त्योहार ही क्यों न हो, वे मेहंदी लगवाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। लेकिन आमतौर पर वह सिर्फ ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल मेहंदी होती है, जो बाद में हथेली पर लाल या फिर गहरे मरून कलर में रच कर बहुत खूबसूरत लगती है। लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं मॉडर्न स्टाइल मेहंदी यानि व्हाइट मेहंदी, जो वाकई भारतीय गेंहुए रंग के हाथों पर बेहद खूबसूरत लगती है। इस मेहंदी डिजाइन में एक खूबी और भी है, और वो है इसका ग्लिटरिंग अंदाज़, यानि यह खूब चमचमाती भी है। देखिये ना, अभी कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ यह नया व्हाइट मेहंदी ट्रेंड और त्योहार हो या फिर कोई शादी, इसे जरूर ट्राई करें। (Khubsurat Mehndi Design) क्या आपने भी कभी ट्राई की है इस तरह की ग्लिटरिंग व्हाइट मेहंदी?

व्हाइट मेहंदी है सिंपल बॉडी आर्ट – White Mehandi Is Simple Body Art 

टॉप 25 व्हाइट मेहंदी डिजाइन – Top 25 White Henna Designs 

व्हाइट मेहंदी आखिर है क्या – What is White Mehandi?

इस खूबसूरत सी लड़की के हाथों पर व्हाइट मेहंदी को रचाने वाली दिव्या पटेल (www.hennabydivya.com) का इस बारे में कहना है कि आप सबको यह व्हाइट मेहंदी बहुत पसंद आई, इसके लिए शुक्रिया। इसे पसंद करने वाले सभी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि इसे कहां से खरीदा जा सकता है। लेकिन दरअसल यह कोई व्हाइट हिना नहीं है, क्योंकि ऐसा कुछ भी उपलब्ध नहीं है। आप लोगों को निराश करने के लिए सॉरी।

व्हाइट मेहंदी है सिंपल बॉडी आर्ट – White Mehandi is Simple Body Art 

व्हाइट मेहंदी दरअसल क्या है, यह पूछने पर व्हाइट मेहंदी रचाने वाली मेहंदी एक्सपर्ट दिव्या पटेल का कहना है कि मैं विश करती हूं कि काश व्हाइट मेहंदी जैसा कुछ होता.. लेकिन अनफॉर्चूनेटली यह मेहंदी नहीं, सिर्फ टेम्परेरी बॉडी आर्ट है, जिसे मैंने व्हाइट बॉडी पेंट का इस्तेमाल करके बनाया है। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं कि यह बॉडी आर्ट भी सिर्फ हाथों के पीछे ही की गई है। दरअसल हाथों के अगले हिस्से में यह इतनी सुंदर नहीं लगेगी, क्योंकि वहां यह दिखेगी ही नहीं। 

ग्रीन मेहंदी जैसा खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

दिव्या पटेल का कहना है, “यह मैंने @fefesnostalgia के लिए किये जाने वाले एक खास फोटोशूट के लिए किया, जिसे करने में मुझे बहुत मज़ा आया। मैंने बहुत एन्जॉय किया ठीक उसी तरह के मेहंदी डिजाइन क्रिएट करना, जैसा कि मैं ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन बनाने में करती हूं। ऐसा लगा, जैसे कि मैं रंगों से खेल रही हूं।”

व्हाइट मेहंदी का परफेक्ट लुक – Perfect Look Of White Mehandi

अब यहां आप देख सकते हैं इस व्हाइट मेहंदी यानी इस मेहंदी आर्ट का परफेक्ट लुक.. जो किसी भी लड़की को एक मॉडल जैसा लुक दे सकता है। आपको यह लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन पसंद आया हो या नहीं, हमें तो यह बहुत पसंद आया है और अगले त्योहार पर हम इसे ट्राई करने वाले हैं। क्या आप भी इसे ट्राई करना चाहते हैं?

कहां- कहां लगाई जा सकती है व्हाइट मेहंदी

जैसे कि ग्रीन मेहंदी को आजकल के नये ट्रेंड के अनुसार बॉडी के किसी भी पार्ट पर लगाया जाता है ठीक वैसे ही व्हाइट मेहंदी को भी बॉडी के किसी भी पार्ट पर लगाया जा सकता है।

हाथों पर पीछे की ओर

आमतौर पर हाथों के पीछे जैसे कि ग्रीन मेहंदी लगाई जाती है, ठीक वैसे ही व्हाइट मेहंदी भी हाथों के पीछे लगाई जाती है। हां यह जरूर है कि ग्रीन मेहंदी को हाथों के आगे यानि कि हथेलियों पर भी खूब लगाया जाता है, लेकिन व्हाइट मेहंदी को हाथों की हथेलियों पर नहीं लगाया जाता और इसकी वजह यह है कि हथेलियां चूंकि सफेद या पिकं होती हैं इसलिए व्हाइट मेहंदी हथेलियों पर नजर ही नहीं आती। यही वजह है कि व्हाइट मेहंदी को हथेलियों के पीछे और उंगलियों के पीछे की ओर ही लगाया जाता है। हां यह जरूर है कि जिनकी स्किन डार्क है उनके हाथों में व्हाइट मेहंदी ज्यादा खूबसूरत लगती है।

पैरों पर

पैरों पर भी ठीक ग्रीन मेहंदी की ही तरह आप व्हाइट यानि सफेद मेहंदी को भी सजा सकते हैं। और यकीन कीजिये कि यह आपके पैरों पर भी काफी खूबसूरत लगेगी।

बेली पर

आजकल बेली आर्ट का काफी चलन शुरू हो गया है। व्हाइट मेहंदी भी और कुछ नहीं आर्ट की ही एक फॉर्म है, इसलिए प्रेगनेंट महिलाएं अक्सर अपनी फूली हुई बेली पर व्हाइट मेहंदी लगवा लेती हैं। खासतौर पर बेबी शावर के दिन व्हाइट मेहंदी अपने पेट पर लगवाना आपको एक खूबसूरत लुक देगा।

गले और कंधों पर

जी हां, जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया है कि व्हाइट मेहंदी साधारण मेहंदी न होकर बॉडी आर्ट की तरह है तो आपको यह भी बता ही दें कि इसे आप सिंपल टैटू की तरह या फिर सिंपल बॉडी आर्ट की ही तरह अपनी नेकलाइन और शोल्डर्स पर भी रचा सकते हैं। यहां इस तस्वीर में आप देख ही सकते हैं व्हाइट मेहंदी यानि कि व्हाइट बॉडी आर्ट का खूबसूरत लुक।

पीछे पीठ पर

पीठ पर यानि कि बैक पर बनाया गया यह खूबसूरत व्हाइट मेहंदी का छोटा सा नमूना कितना खूबसूरत लग रहा है। उम्मीद है कि आप भी किसी खास मौके पर अपनी बैक के खुले हिस्से में इसी तरह का कोई डिजाइन जरूर बनवाएंगी।

बाहों पर

गर्मियों के आने के बाद अब स्लीवलेस कपड़े पहनने की भी शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में अगर किसी खास मौके पर आप अपनी स्लीव्ज़ के ऊपरी हिस्से में व्हाइट मेहंदी का कुछ ऐसा खूबसूरत सा मोटिफ बनवा लेंगी तो यह आपके लुक को काफी इनहैंस कर सकता है।

पैरों पर ऊपर

वैसे बहुत कम ही लोग होंगे जो पैरों पर ऊपर मेहंदी लगवाते होंगे। लेकिन यह तो शौक की बात है। आप भी इस फोटो की ही तरह पैरों पर ऊपर यानि थाईज़ पर व्हाइट मेहंदी लगवा सकती हैं।

पूरे पैरों पर

व्हाइट मेहंदी का यह सिंपल सा डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है। हमारे देश में आमतौर पर होने वाली दुल्हन अपने हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी लगवाती हैं। अब जैसे ग्रीन मेहंदी लगवाई जाती है, वैसे ही व्हाइट मेहंदी भी आप लगवा सकती हैं, बिलकुल इस डिजाइन की तरह।

टॉप 25 व्हाइट मेहंदी डिजाइन – Top 25 White Henna Designs

यूं तो व्हाइट मेहंदी अब भी इतनी पॉपुलर नहीं हुई है कि इसके ज्यादा डिजाइन मिलें, लेकिन फिर भी हम आपके लिए व्हाइट हिना यानि व्हाइट मेहंदी के कुछ बहुत खास डिजाइन लेकर आए हैं। इन्हें देखकर किसी खास अवसर पर आप अपने हाथ पर भी व्हाइट मेहंदी लगा सकती हैं। यहां देखें व्हाइट मेहंदी के टॉप 25 डिजाइन्स – 

1 –

2 – 

3 – 

4 – 

5 – 

6 – 

7 – 

8 – 

9 – 

10 – 

11- 

12 – 

13 – 

14 – 

15 – 

16 – 

17 – 

18 – 

19 – 

20 – 

21 – 

22 – 

23 – 

24 – 

25 – 

फोटो सौजन्य- पिनटरेस्ट, इंस्टाग्राम, हिनाबाईदिव्या

इन्हें भी देखें-

हाथों के ये 10 ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन 

हाथों, पैरों के अलावा यहां भी लगाई जाती है अरेबिक मेहंदी, देखें खूबसूरत डिजाइन

Read More From Bridal Mehendi