ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, Bridal Mehndi Design

दुल्हन के हाथों में खूब सजेगी ये खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी डिजाइन – Dulhan ki Mehandi

मेहंदी लगाऊंगी मैं सजना के नाम की, कुछ न खबर मुझे अब सुबह शाम की… आपने मेहंदी के ऊपर कई गाने सुने होंगे। हमारे यहां शादी पर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। मेहंदी के बिना शादी की रस्में भी पूरी नहीं होती। होने वाली दुल्हन जब-तक हाथों में भरी-भरी मेहंदी न लगा ले, शादी के फंक्शन अधूरे से लगते हैं। यही वजह है कि अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़ी एक्ट्रेसेस ने भी अपनी शादी पर हाथ भर-भर के मेहंदी लगवाई थी। कहते हैं मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है, पिया का प्यार भी अपनी दुल्हन के लिए उतना ही ज्यादा होता है। हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं दुल्हन की मेहंदी डिज़ाइन (dulhan ki mehandi ki design), जो शादी के दिन के लिए परफेक्ट हैं। 

लेटेस्ट ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

दुल्हन के लिए लहंगा जितना जरूरी होता है उतनी ही जरूरी होती है उसके हाथों की मेहंदी। इसमें पिया के प्यार का रंग जो मिला होता है। हर लड़की चाहती है कि उसकी ब्राइडल मेहंदी (dulhan ki mehandi ki design) सबसे अलग और खूबसूरत हो। वैसे तो इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक ब्राइडल मेहंदी डिजाइन उपलब्ध हैं लेकिन उनमें से कौन सी हमारे लिए बेस्ट रहेगी, इसका अंदाज लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी मुश्किल का हल निकालने के लिए हम लाये हैं इंडियन से लेकर कुछ पाकिस्तानी मेहंदी डिज़ाइन। अरेबिक से लेकर इंडो अरेबिक तक।

अरेबियन मेहंदी – Mehandi ke Design Arabian

पिछले कुछ समय से ब्राइडल मेहंदी में अरेबियन मेहंदी डिज़ाइन काफी ट्रेंड में है। लड़कियां पूरे भरे हुए हाथ में मेहंदी लगनवाने के बजाय अरेबिक मेहंदी लगवाकर हाथों को भरना पसंद करती हैं। ये दिखने में स्टाइलिश तो लगती ही है साथ में खूबसूरत भी होती है। अरेबिक मेहंदी की खास बात होती है, इसकी बेल डिज़ाइन। देखिये यहां कुछ खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन।

इंडियन मेहंदी – Indian Mehndi ke Design

इंडियन मेहंदी डिज़ाइन हमेशा से भारतीय शादियों की शान रही है। हाथों पर सजी राजे-रजवाड़े की मेहंदी, दूल्हा-दुल्हन के वरमाला रस्म की डिज़ाइन और ऊपर तक भरे-भरे हाथ हर लड़की पहली पसंद होते हैं। अगर आप अरेबिक मेहंदी की बहुत बड़ी फैन नहीं हैं तो आपके लिए इंडियन मेहंदी डिज़ाइन परफेक्ट रहेगी। देखिये कुछ खूबसूरत इंडियन मेहंदी डिज़ाइन।  

ADVERTISEMENT

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन – Pakistani Mehndi ke Design

आजकल दुल्हनों के बीच पाकिस्तानी मेहंदी डिज़ाइन भी काफी ट्रेंड में है। कुछ अलग रचाने की चाह में लड़कियां अपनी शादी वाले दिन पाकिस्तानी मेहंदी लगाना बहुत पसंद कर रही हैं। यह इंडियन मेहंदी डिज़ाइन से काफी अलग होती है लेकिन खूबसूरती के मामले में उसे टक्कर देती है। इसमें भले ही शादी की रस्में या फिर राजे-रजवाड़े न बने हों लेकिन भरे-भरे हाथ इस मेहंदी डिज़ाइन में भी काफी खूबसूरत लगते हैं। 

ADVERTISEMENT

इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन – Indo Arabic Mehndi Design

इंडो अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन एक तरह से इंडियन और अरेबिक मेहंदी का संगम होती है। इसमें फ्लोरल, कैरी, चेक्स आदि डिज़ाइन के साथ बोल्ड बॉर्डर और अरेबिक टच होता है। कुछ अलग मेहंदी डिज़ाइन की चाह में आजकल लड़कियां अपनी शादी में इंडो अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन को काफी पसंद कर रही हैं। अगर आप भी ऐसी डिज़ाइन की तलाश में हैं तो यहां कुछ मेहंदी डिज़ाइन देखिये।

दुल्हन मेहंदी डिजाइन

सालों से ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन में पिया के नाम का पहला अक्षर लिखने की प्रथा बनी हुई है। दरअसल, प्रथानुसार शादी की पहली रात दूल्हा अपनी दुल्हन के हाथों की मेहंदी में अपने नाम का लेटर ढूंढ़ता है। जहां ये प्रथा नहीं है, वहां भी लड़कियां शौक-शौक में अपने होने वाले पति के नाम का पहला लेटर हाथ में लिखवा लेती हैं। धीरे-धीरे यह एक तरह का ट्रेंड बन गया है। इसमें ‘ए नाम की मेहंदी डिज़ाइन (A naam ki mehndi design), एस नाम की मेहंदी (S name ki mehndi), के नाम की मेहंदी (K naam ki mehndi), डी नाम की मेहंदी डिज़ाइन (D naam ki mehndi design), और आर नाम की मेहंदी (R name ki mehndi design) सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

एस नाम की मेहंदी- S name ki mehndi

भारत में ज्यादातर नाम एस S से होते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि एस S लेटर वाले लोगों की संख्या यहां बहुत ज्यादा है। ऐसे में अगर आपके होने वाले पति का नाम भी एस S लेटर से शुरू होता है तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। अगर आप इस सोच में हैं कि अपनी ब्राइडल मेहंदी में एस S लेटर (S name ki mehndi) कैसी लिखवाएं तो इस डिज़ाइन से एक आईडिया ले सकती हैं। 

ए नाम की मेहंदी डिजाइन – A naam ki mehndi

ठीक एस S की तरह ए A लेटर भी काफी फेमस है। ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों का नाम ए A लेटर से रखना चाहते हैं। अगर आपके होने वाले पति का नाम भी ए A लेटर से शुरू होता है तो दे गई ए A लेटर की मेहंदी डिज़ाइन (a naam ki mehndi design) से प्रेरणा ले सकती हैं। 

ADVERTISEMENT

के नाम की मेहंदी डिजाइन – K naam ki mehndi

अगर आपके होने वाले पति का नाम के K लेटर से शुरू होता है तो आपके लिए नेट पर काफी मेहंदी डिज़ाइन उपलब्ध हैं। हमारी राय है कि हाथों में मेहंदी डिज़ाइन लगवाने के बाद कहीं छोटा सा के K लेटर (k naam ki mehndi) लिखवा लीजिये। इससे जब शादी की रात आपके वो अपने नाम का लेटर तलाश करेंगे तो मज़ा दोगुना हो जायेगा। 

डी नाम की मेहंदी – D naam ki mehndi

अगर आपके होने वाले पति का नाम डी D लेटर से शुरू होता है तो आप अपने हाथ में दिल की मेहंदी डिज़ाइन बनवा सकती हैं। यकीन मानिये ये काबी खूबसूरत दिखेगी। इसके लिए आपको बस डी D लेटर को थोड़ा ट्विस्ट करके दिल का शेप देना है। फिर देखिये ये कितनी ज्यादा खूबसूरत दिखेगी। 

आर नाम की मेहंदी – R naam ki mehndi

राहुल नाम तो सुना ही होगा। शाह रुख खान के इस डायलॉग के बाद कई माता-पिता ने अपने लड़कों का नाम राहुल यानी आर R लेटर से रखना शुरू कर दिया था। अगर आपके होने वाले पति का नाम भी आर R लेटर से शुरू है तो इस मेहंदी डिज़ाइन से प्रेरणा ले सकती हैं।

ब्राइडल मेहंदी पैरों की

 

बात जब ब्राइडल मेहंदी की आती है तो मेहंदी सिर्फ हाथों में ही नहीं बल्कि पैरों में भी लगाई जाती है। कुछ लड़कियों को पैरों में मेहंदी लगवाने का काफी शौक होता है। इसी शौक के चलते वे अपनी शादी में भर-भर कर पैरों में मेहंदी लगवाती हैं। मगर इंटरनेट पर हाथों के लिए तो ढेरों मेहंदी डिज़ाइन मिल जाती हैं लेकिन बात जब पैरों की ब्राइडल मेहंदी (dulhan ki mehandi pairon ki) की आती है तो जैसे अच्छी डिज़ाइन का अकाल ही पड़ जाता है। हम आपके लिए यहां चुनकर कुछ पैरों की मेहंदी डिज़ाइन लेकर आए हैं। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:

शादी से लेकर त्योहारों तक के लिए बेस्ट हैं ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स

ADVERTISEMENT

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

19 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT